Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2023: Match 10: कब और कैसे फ्री में देखें Lucknow Super Giants vs Sunrisers Hyderabad का मैच

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :April 7, 2023 at 3:12 AM
Modified at :April 7, 2023 at 9:13 AM
IPL 2023: Match 10: कब और कैसे फ्री में देखें Lucknow Super Giants vs Sunrisers Hyderabad का मैच

सभी निगाहें KL Rahul और Aiden Markram के कप्तानी पर होंगी।

IPL 2023 का 10वाँ मैच 07 अप्रैल को Lucknow Super Giants (LSG) और Sunrisers Hyderabad (SRH) के बीच शाम 7:30 बजे से लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल विहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में जहां एक ओर मेजबान LSG अपनी सरजमीं पर दूसरी जीत हासिल करके अपना दबदबा कायम रखना चाहेगी, तो वहीं दूसरी ओर SRH इस सीजन अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी।

गौरतलब हो कि, Lucknow Super Giants ने अपना पिछला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेन्नई में खेला था, जिसमें उन्हें 217 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले लखनऊ में खेले गए मुकाबले में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को 72 रनों के बड़े अंतर से हराया था।

इसके अलावा, Sunrisers Hyderabad ने अपना पिछला मुकाबला अपनी सरजमीं पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था, लेकिन उन्हें 57 रनों के बड़े अंतर से हार झेलनी पड़ी थी। अब वह विपक्षी टीम की सरजमीं पर इस सीजन अपनी पहली जीत हासिल करना चाहेंगे। नियमित कप्तान Aiden Markram इस मैच में उपस्थित रहेंगे।

मैच का विवरण:

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

टूर्नामेंट: इंडियन प्रीमियर लीग 2023

मैच: 10

टीमें: Lucknow Super Giants vs Sunrisers Hyderabad

स्थान: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम, लखनऊ

तारीख: 07 अप्रैल 2023

समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे

भारत में कब और कहां देखें?

टीवी: भारत में Lucknow Super Giants (LSG) और Sunrisers Hyderabad (SRH) के बीच खेले जाने वाले मुकाबले का सीधा प्रसारण 06 अप्रैल को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डीडी स्पोर्ट्स पर शाम 7:30 बजे से किया जाएगा।

लाइव स्ट्रीमिंग: Lucknow Super Giants (LSG) और Sunrisers Hyderabad (SRH) के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Cinema पर 06 अप्रैल को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगी।

दूसरे देशों में कहां देखें?

इंग्लैंड: स्काई स्पोर्ट्स नेटवर्क और DAZN | ब्रिटिश समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से

ऑस्ट्रेलिया: फॉक्स स्पोर्ट्स, कायो स्पोर्ट्स | ऑस्ट्रेलियाई समयानुसार रात 1:00 बजे (1 अप्रैल) से

श्रीलंका: एसएलआरसी चैनल आई | भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से

पाकिस्तान: जियोसुपर | पाकिस्तानी समयानुसार शाम 07:00 बजे से

बांग्लादेश: चैनल9, गाज़ी टीवी | बांग्लादेशी समयानुसार रात 08:00 बजे

वेस्ट इंडीज: फ्लो स्पोर्ट्स | केंद्रीय मानक समयानुसार (CST) सुबह 09:00 बजे

For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.