Khel Now logo
HomeSportsICC Women's World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

क्रिकेट जगत की ये है टॉप 10 भाइयों की जोड़ी, फैंस के दिलों में किया है इन्होंने राज

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :May 25, 2023 at 1:27 AM
Modified at :May 25, 2023 at 1:28 AM
क्रिकेट जगत की ये है टॉप 10 भाइयों की जोड़ी, फैंस के दिलों में किया है इन्होंने राज

इन भाइयों की जोड़ियों ने क्रिकेट में किया है कमाल।

क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसकी दीवानगी भारत न सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व में है। क्रिकेट पूरी तरह से एक टीम गेम है, यहां कोई अकेला मैच को जीता नहीं सकता। एक टीम में कुल 11 खिलाड़ी होते हैं और ये 11 खिलाड़ी पहले से घोषित 15 या 17 सदस्यीय टीम में से चुने जाते हैं। क्रिकेट के खेल को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है, ऐसा इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि इस खेल में कभी कभी वो घटनाएं हो जाती है जिनके बारे में किसी ने भी कल्पना नहीं की होती है। यानी की कई बार मैच में ऐसा मोड़ आता है जब मैच जीतने वाली टीम भी अचानक से हार जाती है।

क्रिकेट का गेम एक पार्टनर गेम है, जिसमें अपने साथ खड़े साथी के साथ की जरूरत पड़ती है। वैसे तो कोई न कोई साथ देने वाला मिल ही जाता है, पर जब अपना कोई खास या कहे अपना खून मैदान पर साथ दें। उस समय खेलने का एक अलग जोश आ जाता है।

आज का यह विषय क्रिकेट में मौजूद जोड़ियों के ऊपर ही आधारित है। तो चलिए इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन भाइयों की जोड़ियों के बारे में बताते हैं जिन्होंने अपने देश के लिए एक साथ क्रिकेट खेला है।

Hardik Pandya और Krunal Pandya (India)

Hardik Pandya और Krunal Pandya दोनों ने IPL में Mumbai Indians के लिए कई सालों तक साथ में खेला। इस टीम की तरफ से खेलते हुए ही इन दोनों भाइयों को क्रिकेट में पहचान मिली, और Mumbai Indians के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के बाद इन्हें भारत (India) के अंतरराष्ट्रीय टीम के लिए खेलने का मौका मिला।

Hardik ने 2016 में भारत (India) के लिए डेब्यू किया और तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया। यह एक मीडियम पेसर ऑलराउंडर हैं जिन्होंने भारत के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं। जिस वजह से इस समय इन्हें भारत के लिए कई मैचों में टी20 टीम की कप्तानी का मौका भी मिला है। इनका करियर चोटों से भरा रहा है, लेकिन वह अभी भी भारतीय क्रिकेट टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं।

Krunal Pandya भी IPL के लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं, IPL के 16वें सीजन KL Rahul के चोटिल होने के बाद Krunal को ही Lucknow Super Giants टीम की कप्तानी करने का मौका मिला। वो पहली बार सुर्खियों में तब आए, जब Mumbai Indians ने उन्हें IPL 2016 की नीलामी में दो करोड़ रुपये में खरीदा। इन्होंने साल 2018 में ईडन गार्डन्स में West Indies के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।

Yusuf Pathan और Irfan Pathan  (India)

Yusuf Pathan और Irfan Pathan दोनों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इन दोनों ही भाइयों ने अपना अधिकांश क्रिकेटिंग करियर साथ में ही खेला है। Yusuf, जो दोनों में सबसे बड़े हैं, उन्हें भारत (India) के बड़े पावर हिटर में से एक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने 2007 में Pakistan के खिलाफ वांडरर्स स्टेडियम में भारत के लिए डेब्यू किया था। Yusuf ने पचास से ज्यादा वनडे और 22 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें 123 उनका सर्वोच्च स्कोर है और 3/49 उनके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े हैं।

Irfan Pathan एक मध्यम गति के ऑलराउंडर थे जो गेंद को दोनों तरफ से स्विंग करा सकते थे। उन्होंने 2003 में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ 19 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।

Albie Morkel और Morne Morkel (South Africa)

Albie Morkel एक ऑलराउंडर हैं जो South Africa के लिए खेलते थे। उन्होंने 2004 में एकदिवसीय मैच में New Zealand के खिलाफ अपनी शुरुआत की। Albie का एक छोटा अंतरराष्ट्रीय करियर था, जिसमें उन्होंने सिर्फ 58 एकदिवसीय और एक टेस्ट खेला। उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से टीम के लिए योगदान दिया है।

Morne Morkel दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। वह अपनी गति और उछाल से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को भी डरा सकते थे। उन्होंने 2006 में डरबन के किंग्समीड में भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट से डेब्यू किया था। Morne 2015 के विश्व कप में South Africa के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे। 2018 में, उन्होंने क्रिकेट जगत से संन्यास का फैसला किया।

Steve Waugh और Mark Waugh (Australia)

जुड़वां भाई Steve Waugh और Mark Waugh Australia के दिग्गज क्रिकेटर हैं। Steve ऑलराउंडर थे जबकि Mark दाएं हाथ के बल्लेबाज थे। Mark Waugh बल्लेबाजी के अलावा एक उपयोगी तेज गेंदबाज भी थे लेकिन बाद में उन्होंने चोटों से बचने के लिए ऑफ स्पिन गेंदबाजी करना चुना। उन्हें अब तक के सर्वश्रेष्ठ स्लिप फिल्डर्स में से एक के रूप में माना जाता है।

Steve ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले 30वें क्रिकेटर बने थे। उनकी गिनती Australia के सबसे महान कप्तानों में से एक के रूप में होती है। उन्होंने 1999 के क्रिकेट World Cup में ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में उनके योगदान को आज भी बहुत सम्मान दिया जाता है।

Brendon McCullum और Nathan McCullum (New Zealand)

Brendon McCullum को सबसे सफल कप्तान और New Zealand के लिए खेलने वाले सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक के रूप में माना जाता है। Brendon एक आक्रामक बल्लेबाज थे जिनके सामने बड़े-बड़े गेंदबाजों की गेंदबाजी काम नहीं आती थी। 100 से अधिक टेस्ट मैचों में उनका औसत 38.64 का है और उन्होंने 12 शतक की मदद से 6453 रन बनाए हैं।

Nathan एक गेंदबाजी ऑलराउंडर थे और उन्होंने वनडे और टी20 में New Zealand का प्रतिनिधित्व किया है। क्रिकेट से पहले, वह Caversham AFC के लिए एक स्ट्राइकर के रूप में फुटबॉल खेलते थे और 1999 में फुटबॉल साउथ प्रीमियर लीग में 19 गोल करके गोल्डन बूट का पुरस्कार भी जीत चुके हैं।

Michael Hussey और David Hussey (Australia)

Michael Hussey, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं जिन्हें Mr. Cricket भी कहा जाता है, ये अंतरराष्ट्रीय टीम में देर से आए लेकिन फिर भी Australia के लिए एक प्रमुख टॉप ऑर्डर बल्लेबाज बन गए। Michael का टेस्ट में बल्लेबाजी औसत 51.52 और वनडे में 48.15 था। 2012 में, उन्होंने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।

David, एक पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर बल्लेबाज थे। वनडे में उनका बल्लेबाजी औसत 32.65 और टी20ई में 22.90 का था। David का फर्स्ट क्लास करियर बहुत शानदार था, इसके बावजूद उन्हें कभी भी टेस्ट टीम में खेलने का मौका नहीं मिला।

Shaun Marsh और Mitchell Marsh (Australia)

Shaun Marsh और Mitchell Marsh Australia के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज Geoff Marsh के बेटे हैं। Shaun Marsh ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं और हमेशा उन्होंने इस टीम को जीत दिलाने के लिए कई शानदार पारियां खेली हैं। उन्होंने 2011 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट से डेब्यू किया था और पहले ही टेस्ट में एक शानदार शतक भी बनाया था। Shaun  का एकदिवसीय मैचों में बल्लेबाजी औसत 40.78 है। हालांकि, वो अपने ज्यादातर क्रिकेटिंग करियर में चोट से जूझते रहे।

Mitchell Marsh एक ऑलराउंडर हैं जो आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ धीमी गति से गेंदबाजी भी करते हैं और गेंद के साथ काफी कारगर भी साबित होते हैं। उन्होंने 2010 में U-19 क्रिकेट विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी भी की है। Mitchell ने 2011 में South Africa के खिलाफ अपने क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत की और क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में Australia का प्रतिनिधित्व किया।

Grant Flower और Andy Flower (Zimbabwe)

Grant Flower को Zimbabwe का प्रतिनिधित्व करने वाले सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। इसके साथ ही वह एक शानदार फिल्डर भी थे जो आमतौर पर गली प्वाइंट में खड़े रहकर फील्डिंग करने के लिए जाने जाते थे। Grant और Andy दोनों भाई ही Zimbabwe के बल्लेबाजी लाइन-अप के मुख्य आधार थे। दोनों ही भाइयों को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए क्रिकेट जगत में 'Flower Power' का उपनाम दिया गया था। रिटायरमेंट के बाद दोनों ने कोचिंग की ओर रुख किया।

जबकि Andy एक विकेटकीपर बल्लेबाज थे। उन्हें Zimbabwe क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ियों में से एक के रूप में आज भी याद किया जाता ह। Andy World Cup के डेब्यू मैच में शतक बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी भी हैं।

Martin Crowe और Jeff Crowe (New Zealand)

Martin Crowe न्यूजीलैंड के मध्यक्रम के बल्लेबाज थे। 114 की औसत से 456 रन बनाकर वह 1992 World Cup के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज भी थे। मार्टिन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ युवा क्रिकेटर के रूप में प्रसिद्ध थे और उन्हें 1985 में विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी नामित किया गया था। उन्होंने 03 मार्च को अंतिम सांस ली, 2016.

Martin और Jeff के पिता, Dave Crowe New Zealand के First Class क्रिकेटर थे। Jeff ने 6 टेस्ट मैचों में New Zealand टीम की कप्तानी भी की। उन्होंने काफी समय तक इस टीम के मैनेजर के रूप में भी काम किया। 2004 से वह ICC मैच रेफरी के रूप में काम कर रहे हैं।

Kamran Akmal और Umar Akmal (Pakistan)

Kamran Akmal Pakistan के दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उन्होंने नवंबर 2002 में Zimbabwe के खिलाफ एक टेस्ट मैच में डेब्यू किया था। Kamran ने Pakistan के लिए 157 वनडे, 58 टी20 और 53 टेस्ट मैच खेले हैं। 2010 में, उन्हें पाकिस्तानी टेस्ट टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया था, लेकिन बाद में स्पॉट फिक्सिंग में उनका नाम आने के कारण उन्हें हटा दिया गया था।

Umar ने मलेशिया में 2008 में हुए U19 क्रिकेट World Cup में Pakistan का प्रतिनिधित्व किया था। 2009 में, Australia A के खिलाफ दो अनौपचारिक टेस्ट मैचों में, उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके कारण उन्हें Pakistan टीम में शामिल किया गया था। Umar का करियर कई कारणों से अक्सर सवालों के घेरे में रहा है। भ्रष्टाचार की सूचना नहीं देने की वजह से उन्हें जुलाई 2021 में 12 महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। जिसके बाद उन्हें Pakistan क्रिकेट टीम में फिर से जगह नहीं मिली।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.

Advertisement