टॉप पांच बल्लेबाज जिन्होंने लॉर्ड्स पर एक टेस्ट पारी में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के

इस लिस्ट के खिलाडियों ने अपने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से अपने नाम किया है ये अनोखा रिकॉर्ड।
टेस्ट क्रिकेट को इस खेल का सबसे कठिन प्रारूप माना जाता है। इस फॉर्मेट में सभी बल्लेबाज़ काफी आराम से लम्बी बल्लेबाज़ी करने का प्रायस करते है ताकि वो बड़ा स्कोर बना पाए। वो अच्छी गेंदों को सम्मान देते हुए खराब गेंदों पर ही आक्रमण करते है।
हालाँकि कुछ खिलाड़ी ऐसे भी होते जो आक्रामक रूप से खेलने में विश्वास रखते है। ऐसे खिलाड़ी अपनी पारी के दौरान बड़े शॉट्स खेलने से नहीं कतराते है और जल्दी-जल्दी रन जोड़ने का प्रयास करते है। इंग्लैंड के लॉर्ड्स के मैदान को क्रिकेट का घर माना जाता है और यहाँ बल्लेबाज़ी करना एक कठिन काम है लेकिन कुछ बल्लेबाजो ने यहाँ पर भी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की है। उन्होंने अपने पारी के दौरान काफी छक्के मारे है।
तो चलिए जानते है किस बल्लेबाज़ ने लॉर्ड्स में एक पारी के दौरान सबसे ज्यादा छक्के मारे है।
5. क्रिस केर्न्स (Chris Cairns)
न्यूज़ीलैंड के क्रिस केर्न्स (Chris Cairns) का नाम इस लिस्ट में 5 वे नंबर पर आता है। उन्होंने इंग्लैंड (England) के खिलाफ 20-24 मई, 2004 के बीच खेले गए टेस्ट मुकाबले के पहली पारी के दौरान 4 छक्के मारे थे। इस पारी के दौरान क्रिस केर्न्स (Chris Cairns) ने मात्र 47 गेंदों में 82 रन बना दिए थे। न्यूज़ीलैंड (New Zealand) ने पहली पारी में 386 रन बनाए थे और जवाब में इंग्लैंड (England) ने 441 रन बनाए थे। इंग्लैंड (England) ने इस मुकाबले में 7 विकेट से जीत अर्जित कर ली थी।
4. कपिल देव (Kapil Dev)
भारत (India) के विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) का नाम इस सूचि में चौथे नंबर पर आता है। कपिल देव (Kapil Dev) ने इंग्लैंड (England) के खिलाफ खेलते हुए 26-31 जुलाई, 1990 को खेले गए टेस्ट मुकाबले में ये कारनामा करके दिखाया था। इस मैच के पहले पारी में कपिल देव (Kapil Dev) ने 4 छक्के जड़े थे। कपिल देव (Kapil Dev) ने इस पारी में 75 गेंदो में 79 रन बना दिए थे। हालाँकि भारत (India) को इस मुकाबले में 247 रनो से हार का सामना करना पड़ा था।
3. ग्राहम गूच (Graham Gooch)
इंग्लैंड (England) के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ ग्राहम गूच (Graham Gooch) इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आते है। उन्होंने भारत (India) के खिलाफ 26-31 जुलाई, 1990 को ही खेले गए टेस्ट मुकाबले में ये कारनामा किया था। ग्राहम गूच (Graham Gooch) ने दूसरी पारी में 4 छक्के मारे थे और 123 रन बनाए थे। इसी के साथ पहली पारी में भी उन्होंने तेहरा शतक जड़ा था। पहले पारी में उन्होंने 43 चौके और 3 छक्के की मदद से 333 रन बनाए थे। इंग्लैंड (England) ने इस मैच में भारत (India) को 247 रनो से मात दी थी।
2. एंड्रू फ्लिंटॉफ (Andrew Flintoff)
इंग्लैंड (England) के पूर्व ऑल-राउंडर एंड्रू फ्लिंटॉफ (Andrew Flintoff) इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ 31 जुलाई - 03 अगस्त, 2003 को खेले गए टेस्ट मुकाबले की दूसरी पारी में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की थी। दूसरे पारी में एंड्रू फ्लिंटॉफ (Andrew Flintoff) ने 5 छक्के मारे थे जिस कारण वो इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर बिराजमान है। इसी पारी के दौरान एंड्रू फ्लिंटॉफ (Andrew Flintoff) ने 142 रन बनाए थे। इंग्लैंड (England) को इस मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा था क्यूंकि साउथ अफ्रीका (South Africa) ने एक पारी और 94 से उन्हें मात दी थी।
1. बेन स्टोक्स (Ben Stokes)
बेन स्टोक्स (Ben Stokes) का नाम इस लिस्ट में पहले स्थान पर आता है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ अभी एशेज 2023 (Ashes 2023) के दूसरे मुकाबले में ये कीर्तिमान हासिल किया था। दूसरे पारी में इंग्लैंड (England) 371 रनो का पीछा कर रही थी और इंग्लैंड ने शुरूआती विकेट गवा दिए थे।
हालाँकि बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने शानदार बल्लेबाज़ी की और सभी की उम्मीदो को कायम रखा था। लक्ष्य का पीछा करते हुए बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने 155 रनो की पारी खेली और इस पारी के दौरान उन्होंने 9 छक्के मारे थे। इन 9 छक्कों के कारण ही लॉर्ड्स के मैदान में एक टेस्ट पारी के दौरान सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड उनके नाम होगया है। इंग्लैंड को लेकिन इस करीबी मुकाबले में 43 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
- WWE के पांच सबसे युवा यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन
- WWE इतिहास के पांच सबसे चौंकाने वाले रिटर्न
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल