पांच मौजूदा भारतीय क्रिकेटर जिन्होंने सबसे ज्यादा वनडे World Cup संस्करणों में हिस्सा लिया है
By Subhajit Chakraborty
सचिन तेंदुलकर के नाम भारत के लिए 6 वनडे विश्व कप खेलने का रिकॉर्ड है।
टीम इंडिया ने पिछली बार जब अपनी धरती पर आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (ICC Cricket World Cup) की मेजबानी की थी, तब उनका प्रदर्शन बेहद शानदार था। बता दें भारत ने बांग्लादेश और श्रीलंका के साथ मिलकर विश्व कप 2011 की मेजबानी की थी, जहां उन्होंने दूसरी बार विश्व कप की प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपने नाम की थी।
एमएस धोनी के नेतृत्व में टीम ने चैंपियनशिप जीती। जब हम वर्तमान सेटअप को देखते हैं, तो 2011 विश्व कप से लेकर आगामी 2023 विश्व कप तक केवल एक ही नाम मिलता है, जो है स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का। वो 2008 में एकदिवसीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से हर विश्व कप आयोजन का हिस्सा रहे हैं।
विराट कोहली (Virat Kohli) और रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के अलावा 2011 का कोई भी युवा नाम लंबे समय तक टिक नहीं सका। वर्तमान विश्व कप टीम के अधिकांश संभावित सदस्यों को मेगा इवेंट में अपना पहला अनुभव प्राप्त होगा। विश्व कप 2023 में दावेदारी के लिए मौजूदा टीम में केवल 5 खिलाड़ी ही ऐसे हैं, जिनके पास दो या अधिक विश्व कप आयोजनों का अनुभव है। आइए एक नजर डालते हैं मौजूदा भारतीय क्रिकेट सेटअप के उन बड़े नामों पर जिन्होंने दो या दो से अधिक क्रिकेट विश्व कप टूर्नामेंट खेले हैं।
मौजूदा भारतीय क्रिकेटर जिन्होंने सबसे अधिक आईसीसी क्रिकेट World Cup खेले हैं:
5. Ravindra Jadeja (2015, 2019 और 2023)

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर जडेजा विश्व कप 2011 से ठीक पहले सामने आए लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी अनुभवहीनता के कारण उन्हें 2011 की टीम में शामिल नहीं किया गया। इसके बाद रवींद्र जडेजा टीम का अहम हिस्सा बन गए, और विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 77 रनों की तूफानी पारी खेलकर जडेजा ने भारत को लगभग फाइनल में पहुंचा दिया था। रवींद्र जडेजा ने दोनों संस्करणों में 10 मैच खेले हैं और 6 पारियों में 134 रन बनाए हैं, साथ ही इस दौरान उन्होंने 11 विकेट लिए हैं। 2023 विश्व कप में भी जडेजा से कुछ ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी, क्योंकि वो भारत के सबसे अनुभवी और सफल ऑलराउंडर हैं।
4. Mohammed Shami (2015, 2019 और 2023)

मोहम्मद शमी विश्व कप और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जैसे प्रमुख आयोजनों में टीम इंडिया के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं। शमी पिछले दो विश्व कप में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। दो विश्व कप में, उन्होंने 11 मैच खेले और पिछले संस्करण में अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक के साथ कुल 31 विकेट अभी तक अपने नाम किए हैं। शमी आगामी विश्व कप 2023 में भी भारतीय टीम में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।
3. Rohit Sharma (2015, 2019 और 2023)

वर्तमान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 2011 विश्व कप के लिए भी दावेदार थे, लेकिन दक्षिण अफ्रीका में डेल स्टेन के खिलाफ बल्ले से उनके खराब प्रदर्शन के कारण, उन्हें बाहर बैठकर अपने साथियों को विश्व कप 2011 की ट्रॉफी उठाते हुए देखना पड़ा था। इसके बाद रोहित ने वनडे टीम में दमदार वापसी की और ओपनर के तौर पर अपनी जगह पक्की कर ली।
जिसके बाद रोहित अगले दो विश्व कप अभियानों में खेले जहां टीम इंडिया सेमीफाइनल में हार गई। इस आयोजन में उनके नाम एक अद्भुत रिकॉर्ड बन गया है क्योंकि उन्होंने विश्व कप मैचों की 17 पारियों में 6 शतक बनाए हैं और उनमें से 5 शतक 2019 संस्करण में आए थे। रोहित ने अब तक विश्व कप में 978 रन बनाए हैं। 2023 के वनडे विश्व कप में अब वो भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
2. Ravichandran Ashwin (2011, 2015, और 2023)

भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, कई बड़े मौकों पर भारतीय टीम के लिए मैच विनर रहे हैं। 2011 में भारतीय विश्व विजेता टीम का हिस्सा रहे अश्विन ने अपने प्रदर्शन से, अपने पहले ही विश्व कप में सभी को प्रभावित किया था। इसके बाद 2015 में भी उन्हें टीम के प्रमुख स्पिनर की भूमिका निभाते हुए देखा गया। हालांकि, खराब फॉर्म के चलते उन्हें 2019 विश्व कप टीम से बाहर कर दिया गया। लेकिन 2023 में अक्षर पटेल के चोटिल होने के बाद उन्हें एक बार फिर विश्व कप टीम का हिस्सा बनाया गया है, क्योंकि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज में उनका प्रदर्शन काफी बढ़िया था।
उम्मीद है 2011 की तरह, रविचंद्रन अश्विन एक बार फिर भारत में आयोजित आगामी विश्व कप में टीम इंडिया को विश्व विजेता बनाने की हर संभव कोशिश करते हुए नजर आएंगे। शायद ये अश्विन का आखिरी विश्व कप हो, जिस वजह से वो खुद भी इसे यादगार बनाना चाहेंगे।
1. Virat Kohli (2011, 2015, 2019, 2023)

2019 विश्व कप में भारत के कप्तान और इस टीम के स्टार बल्लेबाज, विराट कोहली एकमात्र सक्रिय भारतीय खिलाड़ी हैं, जो 2011 में विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे। विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 2011 के फाइनल में सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की थी और 38 रन बनाए थे। 2011 से 2019 तक अपने तीन विश्व कप अभियानों में, कोहली ने 26 मैच खेले और 46.81 की औसत से 2 शतक और 6 अर्धशतक के साथ 1030 रन बनाए। विराट ने 2019 विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी की जहां वे न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में हार गए थे। लेकिन 2023 के विश्व कप में विराट बतौर बल्लेबाज खेलते हुए नजर आएंगे।
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.