Khel Now logo
HomeSportsICC Women's World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

ODI World Cup इतिहास के टॉप 11 सबसे सफल कप्तान

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :September 29, 2023 at 2:37 AM
Modified at :September 29, 2023 at 2:37 AM
ODI World Cup इतिहास के टॉप 11 सबसे सफल कप्तान

इस सूची में 3 भारतीय कप्तान भी मौजूद है।

अक्टूबर महीने में वनडे विश्व कप (World Cup 2023) का आगाज होने वाला है। पहला मुकाबला 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। ये दोनों ही टीमें पिछले विश्व कप के फाइनल में आमने-सामने हुई थीं, जिसमें इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी।

विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक मैच खेलने और सबसे अधिक जीत हासिल करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के नाम दर्ज है। उन्होंने 2 बार ऑस्ट्रेलिया को अपनी कप्तानी में चैंपियन भी बनाया है। इसके बाद दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग का नाम आता है। यहां पर हम आपको वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक मैच जीतने के मामले में 11 सबसे सफल कप्तानों के बारे में जानकारी देंगे

ODI World Cup इतिहास के सबसे सफल कप्तान:

11. Eoin Morgan - 9 Matches:

ऑयन मॉर्गन इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिनके नेतृत्व में इंग्लैंड ने विश्व कप का खिताब जीता है। उन्होंने 2015 और 2019 में कुल मिलाकर 17 विश्व कप मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी की, जिनमें उन्हें 9 मैचों में जीत हासिल हुई। 2019 में उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। वह इंग्लैंड के लिए विश्व कप में सबसे सफल कप्तान भी हैं।

10. Sourav Ganguly - 9 Matches:

सौरव गांगुली ने 11 विश्व कप मैचों में भारत का नेतृत्व किया था, जिसमें उन्हें 9 मैचों में जीत हासिल हुई और 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। गांगुली ने 2003 के विश्व कप में भारत की कप्तानी की थी, जिसमें उन्हें ग्रुप स्टेज के एक मैच में और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी।

9. Wasim Akram - 10 Matches:

पाकिस्तान के वसीम अकरम 15 विश्व कप मैचों में कप्तानी कर चुके हैं, जिसमें उन्हें 10 मैचों में जीत हासिल हुई है। उन्होंने 1996 और 1999 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की कप्तानी की थी। 1999 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने उनकी कप्तानी में फाइनल भी खेला था, जिसमें उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

8. Greame Smith - 11 Matches:

दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ ने 2007 और 2011 के विश्व कप में कुल मिलाकर 17 मैचों में कप्तानी की थी। इस दौरान उन्हें 11 मैचों में जीत हासिल हुई थी, जबकि 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

7. Allen Border -11 Matches:

ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर ने 1987 और 1992 के विश्व कप में कुल मिलाकर 16 मैचों में कप्तानी की थी, जिसमें उन्हें 11 मैचों में जीत हासिल हुई थी। बॉर्डर की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार 1987 में विश्व कप का खिताब भी जीता था।

6. Hansie Cronje - 11 Matches:

दक्षिण अफ्रीका के हांसी क्रोन्ये ने 1996 और 1999 के विश्व कप में कुल मिलाकर 15 मैचों में कप्तानी की थी, जिसमें उन्हें 11 मैचों में जीत हासिल हुई थी,जबकि 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा, एक मुकाबला नो रिजल्ट रहा था।

5. Kapil Dev - 11 Matches:

भारत के कपिल देव ने 1983 और 1987 के विश्व कप में कुल मिलाकर 15 मैचों में कप्तानी की, जिसमें उन्हें 11 मैचों में जीत हासिल हुई। उनकी कप्तानी में भारत ने 1983 में पहली बार विश्व कप का खिताब जीता था। उन्होंने फाइनल में वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीम को हराकर यह खिताब अपने नाम किया था।

4. Imran Khan - 14 Matches:

पाकिस्तान के इमरान खान ने 1983 से लेकर 1992 तक 22 विश्व कप मैचों में कप्तानी की, जिसमें उन्हें 14 मैचों में जीत हासिल हुई। इमरान की कप्तानी में पाकिस्तान ने 1992 में विश्व कप का खिताब भी जीता था। उसके बाद उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

3. MS Dhoni -14 Matches:

भारत के एमएस धोनी ने 2011 और 2015 में कुल मिलाकर 17 विश्व कप मैचों में कप्तानी की, जिसमें उन्हें 14 मैचों में जीत हासिल हुई, जबकि 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। उनकी कप्तानी में भारत ने 2011 में विश्व कप का खिताब भी जीता था। कप्तानी के आँकड़े देखकर धोनी को भारत का सबसे सफल कप्तान माना जाता है।

2. Clive Lloyd (West Indies) - 15 Matches:

वेस्टइंडीज के दिग्गज क्लाइव लॉयड की कप्तानी में भारत ने 1975 और 1979 का विश्व कप जीता था। इसके अलावा, 1983 में उनकी टीम फाइनल में भी पहुँची थी। लॉयड ने 1975 से लेकर 1983 तक 17 विश्व कप मैचों में कप्तानी की थी और 15 मैचों में जीत हासिल की थी।

1. Ricky Ponting (Australia) - 27 Matches:

ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक मैच खेलने और सबसे अधिक मैचों में जीत हासिल करने वाले कप्तान हैं। इसीलिए वह विश्व कप इतिहास के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं। उन्होंने 2003 से लेकर 2011 तक 29 विश्व कप मैचों में कप्तानी की और 27 मैचों में जीत हासिल की। उन्होंने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 2003 और 2007 में चैंपियन भी बनाया था।

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Latest News
Advertisement