World Cup 2023 में सबसे तेज स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

इन खिलाड़ियों ने अपने बल्ले से आग उगला है।
विश्व कप (World Cup 2023) में भारत के कप्तान रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह सभी मैचों में तेजतर्रार स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान भी दे रहे हैं। भारत के 5 मैचों के बाद वह सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट काफी जबरदस्त है।
रोहित शर्मा ने इस विश्व कप में पॉवरप्ले का अच्छे से इस्तेमाल किया है और अपनी टीम का आगे बढ़कर नेतृत्व किया है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ दो ही बार 50 से अधिक रनों की पारियाँ खेली हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट काफी शानदार रहा है। वह विश्व कप 2023 में सबसे अधिक स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों की सूची में इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं। आइए जानते हैं उन टॉप 10 बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने World Cup 2023 में अब तक सबसे तेज स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
सबसे तेज स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज (World Cup 2023 के 21वें मैच तक):
10. David Miller (SA) - 113.04:
दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर विश्व कप 2023 में सबसे अधिक स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 10वें स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक 4 मुकाबलों में 113.04 की स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाए हैं।
9. Reeza Hendricks (SA) - 113.33:
दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स ने इस विश्व कप में अब तक एक मुकाबला खेला है। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेम्बा बावुमा की अनुपस्थिति में अब तक एकमात्र मुकाबला खेलने का मौका मिला है। हेंड्रिक्स ने उस मौके को भुनाते हुए उन्होंने 75 गेंदों पर 113.33 की स्ट्राइक रेट से 85 रनों की पारी खेली थी।
8. Adil Rashid (ENG) - 119.15:
इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज निचले क्रम में आकर बल्ले से महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 4 मैच खेलते हुए 119.15 की स्ट्राइक रेट से 56 रन बनाए हैं।
7. Marco Jensen (SA) - 127.08:
दक्षिण अफ्रीका के बॉलिंग ऑलराउंडर मार्को यांसिन ने इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड के खिलाफ मुम्बई में 43 गेंदों पर 75* रनों की नाबाद करियर बेस्ट पारी खेली थी। वह इस टूर्नामेंट में अब तक 4 मैचों में 127.08 की स्ट्राइक रेट से कुल 122 रन बना चुके हैं।
6. Rohit Sharma (IND) - 133.48:
भारत के कप्तान एवं सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस सूची में शामिल इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में एक अलग ही अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 5 मैचों में 17 छक्के लगाए हैं, जिसमें से मात्र पॉवरप्ले में ही उनके बल्ले से 12 छक्के निकले हैं। शर्मा इस टूर्नामेंट में अब तक 133.48 की स्ट्राइक रेट से 311 रन बना चुके हैं।
5. Iftikhar Ahmed - 135.56:
इस बार अपना पहला विश्व कप टूर्नामेंट खेल रहे पाकिस्तान के इफ्तिखार अहमद अब तक बड़ी पारियाँ खेलने में कामयाब नहीं हुए हैं। उन्होंने अब तक कुल 4 मुकाबले खेलते हुए 135.65 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 61 रन बनाए हैं।
4. Mark Wood - 137.93:
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड निचले क्रम में आकर बड़ी-बड़ी हिट लगाने के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुम्बई में 17 गेंदों पर 5 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 43 रनों की नाबाद पारी भी खेली थी। वुड इस संस्करण में 4 मैचों में 137.93 की स्ट्राइक रेट से 80 रन बना चुके हैं।
3. Heinrich Klaasen (SA) - 139.44:
दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड के खिलाफ 61 गेंदों पर विश्व कप इतिहास का छठा सबसे तेज शतक जड़ चुके हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 4 मैचों में 139.44 की स्ट्राइक रेट से कुल 198 रन बनाए हैं।
2. Aiden Markram (SA) - 141.38:
दक्षिण अफ्रीका के दाएँ हाथ के बल्लेबाज एडेन मार्क्रम इस टूर्नामेंट में 49 गेंदों पर विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ चुके हैं। उन्होंने अब तक कुल 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 141.38 की औसत से 205 रन बनाए हैं।
1. Kusal Mendis (SL) - 146.31:
श्रीलंका के दाएँ हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस विश्व कप 2023 में सबसे अधिक स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक अपने 4 मैचों में 146.31 की औसत से कुल 218 रन बनाए हैं।
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल
- WWE के तीन मौजूदा सबसे बढ़िया बेबीफेस सुपरस्टार्स
- साल 2025 में भारतीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल