Khel Now logo
HomeSportsICC Women's World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

टॉप सात पिता-पुत्र की जोड़ियां जो खेल चुके हैं ODI World Cup

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :October 10, 2023 at 12:24 AM
Modified at :October 10, 2023 at 12:24 AM
टॉप सात पिता-पुत्र की जोड़ियां जो खेल चुके हैं ODI World Cup

वनडे विश्व कप के 13वें संस्करण (World Cup 2023) का आगाज 05 अक्टूबर से हो चुका है। इस विश्व में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी खेल रहे हैं जिनके पिता भी पहले विश्व कप खेल चुके हैं। यह किसी भी पिता के लिए काफी गर्व की बात है कि उनका बेटा आगे चलकर विश्व कप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करे।

क्रिकेट इतिहास में कई बाप-बेटों की जोड़ियाँ ऐसी हैं जो विश्व कप खेल चुकी हैं। कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके अपने देश के साथ-साथ पिता को भी गौरवान्वित करने का काम किया है। यहां हम आपको ऐसे ही 7 बाप-बेटों की जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो वनडे विश्व कप खेल चुके हैं।

ये सात पिता-पुत्र की जोड़ी खेल चुके हैं World Cup

1. Roger Binny - Stuart Binny (India):

भारतीय क्रिकेट इतिहास में सिर्फ रोजर बिन्नी और स्टुअर्ट बिन्नी ही इकलौती ऐसी बाप-बेटे की जोड़ी है, जिसने विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। रोजर बिन्नी विश्व कप 1983 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे और वह कपिल देव की कप्तानी में चैंपियन भी बने थे, जबकि रोजर बिन्नी 2015 के विश्व कप में एमएस धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

2. Kevin Curran (Zimbabwe) - Sam Curran (England):

इंग्लैंड के ऑलराउंडर केविन करन जिम्बाब्वे की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा हुआ करते थे। उन्होंने 1983 और 1987 के विश्व कप में जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व किया था। इसके अलावा, सैम करन ने अपना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर इंग्लैंड की ओर से शुरू किया था। वह 2019 में इंग्लैंड की ओर से विश्व विजेता भी रह चुके हैं और 2023 में भी विश्व कप खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

3. Geoff Marsh - Shaun Marsh, Mitchell Marsh (Australia):

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ज्योफ मार्श 1987 की वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा, उनके छोटे बेटे मिशेल मार्श 2015 में ऑस्ट्रेलिया के साथ विश्व विजेता रह चुके हैं और 2023 के विश्व कप में भी खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, शॉन मार्श 2019 में विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रह चुके हैं। यह पहली ऐसी बाप-बेटों की तिकड़ी है जिसने विश्व कप खेला है।

4. Rod Latham - Tom Latham (New Zealand):

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉड लैथम 1992 का विश्व कप खेल चुके हैं। इसके अलावा, उनके बेटे टॉम लैथम ने 2019 का विश्व कप खेलने के बाद 2023 में भी कीवी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आ रहे हैं। वह केन विलियमसन की अनुपस्थिति में 2023 के विश्व कप में शुरुआती 2 मैचों में टीम की कप्तानी करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

5. Chris Broad - Stuart Broad (England):

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर क्रिस ब्रॉड विश्व कप 1987 में खेलते हुए नजर आए थे। इसके बाद उनके बेटे तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने 2007, 2011 और 2015 कर विश्व कप में इंग्लैंड टीम का प्रतिनिधित्व किया था। हालांकि, यह बाप-बेटे की जोड़ी एक भी बार विश्व विजेता नहीं बन सकी।

6. Don Pringle (East Africa) - Derek Pringle (England):

डॉन प्रिंगल में 1975 के पहले विश्व कप टूर्नामेंट में ईस्ट अफ्रीका टीम का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद उनके बेटे डेरेक प्रिंगल को 1987 और 1992 के विश्व कप में इंग्लैंड टीम की ओर से खेलते हुए देखा गया था। इस दौरान दोनों ही बार इंग्लिश टीम फाइनल में भी पहुँची थी।

7. Tim De Leede - Bas De Leede (Netherlands):

नीदरलैंड्स के पूर्व क्रिकेटर टिम डी लीड ने 1996, 2003 और 2007 में विश्व कप खेला था। इसके बाद उनके बेटे बैस डी लीड विश्व कप 2023 में डच टीम की ओर से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि, जूनियर डी लीड इस समय डच टीम के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर हैं।

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Latest News
Advertisement