World Cup 2023 में अब तक लगे पांच सबसे लंबे छक्के

डेरिल मिशेल ने भारत के खिलाफ मौजूदा विश्व कप का सबसे लंबा छक्का लगाया है।
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (World Cup 2023) अब तक एक हाई-वोल्टेज टूर्नामेंट रहा है, और प्रशंसकों ने इसका भरपूर आनंद उठाया है। इस टूर्नामेंट के शुरुआती कुछ मैचों में ही कई 300 से अधिक के स्कोर बनते हुए देखने को मिले हैं, जिसकी वजह है तूफानी बल्लेबाजी। अभी तक इस मेगा इवेंट में कई बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए न सिर्फ शतक लगाया है, बल्कि अपनी पारी के दौरान बहुत सारे गगनचुंबी छक्के भी जड़े हैं।
बता दें शुरुआती कुछ मैचों में ही टूर्नामेंट में ढेरों छक्के लग गए हैं। बल्लेबाजों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हुए सिर्फ ज्यादा छक्के ही नहीं लगाए, बल्कि गेंद को सीमा रेखा से बहुत दूर पहुंचाया है, यानी कि बहुत लंबा छक्का लगाया है। अब तक 5 बार 100 मीटर से ज्यादा के छक्के लगे हैं। तो चलिए आज हम आपको उन बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने World Cup 2023 में अभी तक सबसे लंबा छक्का लगाया है।
World Cup 2023 में इन बल्लेबाजों ने लगाया है सबसे लंबा छक्का:
5. Shreyas Iyer (101 मीटर) vs Afghanistan:

भारत ने दिल्ली में अफगानिस्तान को आठ विकेट से हराया था, उस मैच में रोहित शर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों में पांच छक्कों की मदद से शतक लगाया था। लेकिन सबसे बड़ा छक्का श्रेयस अय्यर के बल्ले से निकला था। बता दें उन्होंने भारतीय पारी के 33वें ओवर की पहली गेंद पर मुजीब-उर-रहमान को एक छक्का लगाया और यह 101 मीटर लंबा था। अय्यर ने अपनी पारी में नाबाद 25 रन बनाए और भारत ने मैच जीत लिया था।
4. KL Rahul (104 मीटर) vs New Zealand, Semi Final:

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 20 गेंदों पर 5 चौकों और 2 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 39* रनों की कैमियो पारी खेली। उन्होंने इस बीच ट्रेंट बोल्ट द्वारा फेंके गए 49वें ओवर की पहली गेंद पर द्वारा डीप मिड विकेट की दिशा में 104 मीटर का लंबा छक्का जड़ा।
3. Glenn Maxwell (104 मीटर) vs New Zealand:

टूर्नामेंट का तीसरा सबसे लंबा छक्का ऑस्ट्रेलियाई स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले से निकला है। उन्होंने धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई पारी के 43वें ओवर में मिचेल सैंटनर की गेंद पर लगातार दो छक्के लगाए और पहला छक्का स्टेडियम के छत पर जाकर लगा, जोकि 104 मीटर लंबा था। मैक्सवेल ने उस मैच में 24 गेंदों पर 41 रन बनाए थे।
2. Shreyas Iyer (106 मीटर) vs Sri Lanka:

पिछले कई मैचों में खराब फार्म से जूझ रहे श्रेयस अय्यर ने इस मुकाबले में काफी शानदार शुरुआत की। उन्होंने इस मुकाबले में विश्व कप 2023 का सबसे लंबा छक्का लगाकर ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ दिया। अय्यर ने कसुन रजिता द्वारा फेंके जा रहे 36वें ओवर की 5वीं गेंद पर लॉन्ग ऑफ की दिशा में 106 मीटर का लंबा छक्का लगाया और गेंद को स्टेडियम की छत पर टांग दिया।
1. Daryl Mitchell (107 मीटर) vs New Zealand, SF:

न्यूजीलैंड के मध्य क्रम बल्लेबाज डेरिल मिशेल ने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में इस टूर्नामेंट का सबसे लंबा छक्का जड़ा। उन्होंने भारतीय स्पिनर रविंद्र जडेजा द्वारा फेंके गए 26वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लॉन्ग ऑन को दिशा में 107 मीटर का लंबा छक्का जड़ा। मिशेल ने इस मुकाबले में 85 गेंदों पर शतक भी जड़ा।
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.