37वें राष्ट्रीय खेलों में कबड्डी टूर्नामेंट की टीमें, शेड्यूल, फिक्सचर, रिजल्ट और मैचों की पूरी जानकारी

कबड्डी का आयोजन 3 से 7 नवंबर तक होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गोवा की राजधानी पणजी में 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक चलने वाले इस राष्ट्रीय खेल में विभिन्न तरह के खेल शामिल हैं, तमाम खेल प्रशंसकों को इस दौरान एक्शन, ड्रामा और मनोरंजन से भरपूर कई रोमांचक खेल देखने को मिलेंगे।
इनमें से ही एक खेल जिसे लेकर प्रशंसकों के बीच सबसे ज्यादा उत्साह है, वह है कबड्डी। भारत के सबसे पसंदीदा खेल में से एक कबड्डी का आयोजन 3 से 7 नवंबर तक होगा। अगर भारत में क्रिकेट के बाद किसी खेल को सबसे ज्यादा प्यार किया जाता है, तो वह कबड्डी है। जैसा की आप जानते होंगे अभी हाल ही में भारतीय कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2023 में बहुत शानदार प्रदर्शन किया, इसके बाद एक बार फिर हमें इस खेल का रोमांच देखने को मिलने वाला है।
भारत की समृद्ध खेल विरासत में गहराई से समाया हुआ ये खेल (कबड्डी), कई लोगों के दिलों में एक विशेष स्थान रखता है। इस हाई-वोल्टेज और एक्शन से भरपूर खेल का रोमांच लगातार प्रशंसकों को इसे देखने के लिए खींचता रहा है। अब 37वें राष्ट्रीय खेलों में एक बार फिर से हमें कबड्डी के लिए जोश और जुनून हर किसी में देखने को मिलेगा।
37वें राष्ट्रीय खेलों के लिए कबड्डी का शेड्यूल
पुरुष कबड्डी टीम का शेड्यूल:
| तारीख | मैच | समय |
| 3 नवंबर, 2023 | महाराष्ट्र बनाम पंजाब | शाम 5 बजे |
| गोवा बनाम उत्तर प्रदेश | शाम 6 बजे | |
| तमिलनाडु बनाम चंडीगढ़ | शाम 7 बजे | |
| हरियाणा बनाम सर्विसेज | शाम 8 बजे | |
| 4 नवंबर, 2023 | महाराष्ट्र बनाम तमिलनाडु, | सुबह 11 बजे |
| गोवा बनाम सर्विसेज | दोपहर 12 बजे | |
| चंडीगढ़ बनाम पंजाब | शाम 4 बजे | |
| हरियाणा बनाम उत्तर प्रदेश | शाम 5 बजे | |
| 5 नवंबर, 2023 | तमिलनाडु बनाम पंजाब | सुबह 11 बजे |
| गोवा बनाम हरियाणा | सुबह 12 बजे | |
| महाराष्ट्र बनाम चंडीगढ़ | शाम 4 बजे | |
| उत्तर प्रदेश बनाम सेवाएं | शाम 5 बजे | |
| 6 नवंबर, 2023 | सेमीफाइनल 1 | दोपहर 12 बजे |
| सेमीफाइनल 2 | शाम 5 बजे | |
| 7 नवंबर, 2023 | फाइनल | दोपहर 12 बजे |
महिला कबड्डी टीम का शेड्यूल:
| तारीख | मैच | समय |
| 3 नवंबर, 2023 | झारखंड बनाम गोवा | सुबह 11 बजे |
| महाराष्ट्र बनाम हिमाचल प्रदेश | दोपहर 12 बजे | |
| हरियाणा बनाम पंजाब | शाम 4 बजे | |
| राजस्थान बनाम उत्तर प्रदेश | शाम 5 बजे | |
| 4 नवंबर, 2023 | झारखंड बनाम पंजाब | सुबह 11 बजे |
| हिमाचल प्रदेश बनाम उत्तर प्रदेश | दोपहर 12 बजे | |
| हरियाणा बनाम गोवा | शाम 4 बजे | |
| राजस्थान बनाम महाराष्ट्र | शाम 5 बजे | |
| 5 नवंबर, 2023 | हरियाणा बनाम झारखंड | सुबह 11 बजे |
| हिमाचल प्रदेश बनाम राजस्थान | दोपहर 12 बजे | |
| पंजाब बनाम गोवा | शाम 4 बजे | |
| उत्तर प्रदेश बनाम महाराष्ट्र | शाम 5 बजे | |
| 6 नवंबर, 2023 | सेमीफाइनल 1 | सुबह 11 बजे |
| सेमीफाइनल 2 | शाम 4 बजे | |
| 7 नवंबर, 2023 | फाइनल | सुबह 10 बजे |
पुरुष कबड्डी टीम से जुड़ी जानकारी:
ग्रुप ए: महाराष्ट्र, तमिलनाडु, चंडीगढ़, पंजाब
ग्रुप बी: गोवा, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, सेवाएं
पुरुष कबड्डी टूर्नामेंट 3 नवंबर, 2023 को शाम 5 बजे महाराष्ट्र और पंजाब के बीच टकराव के साथ शुरू होने वाला है। बता दें इस मैच के अलावा भी शाम 6 बजे, 7 बजे और 8 बजे और तीन मैच खेले जाएंगे। इन तीन मैचों में गोवा बनाम उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु बनाम चंडीगढ़ और हरियाणा बनाम सर्विसेज के मैच शामिल हैं। टूर्नामेंट यहीं पर समाप्त नहीं होता, इन रोमांचक मैचों के बाद भी कई और शानदार मैच आने वाले कुछ दिनों तक हमें देखने को मिलेंगे। इस टूर्नामेंट का समापन 7 नवंबर को फाइनल मैच के साथ होगा।
महिला कबड्डी टीम से जुड़ी जानकारी:
ग्रुप ए: हरियाणा, झारखंड, गोवा, पंजाब
ग्रुप बी: महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश
महिला कबड्डी टूर्नामेंट भी 3 नवंबर को शुरू होगी, जिसमें सुबह 11 बजे झारखंड का मुकाबला गोवा से होगा, इसके बाद दोपहर 12 बजे महाराष्ट्र का मुकाबला हिमाचल प्रदेश से होगा। बाद में, शाम 4 बजे हरियाणा का मुकाबला पंजाब से होगा, जबकि राजस्थान का मुकाबला शाम 5 बजे उत्तर प्रदेश से होगा। हालांकि, इसके बाद आने वाले दिन और भी रोमांचक मैच लेकर आएंगे। बता दें महिला टूर्नामेंट का फाइनल मैच भी 7 नवंबर को सुबह 10 बजे होगा।
दो सप्ताह से अधिक समय तक चलने वाला इस राष्ट्रीय खेल में भारत की तमाम संस्कृतियों और परंपराओं का समावेश हमें विभिन्न खेलों के माध्यम से देखने को मिलेगा। इस दौरान हमारी खेल विरासत की आधारशिलाओं में से एक, कबड्डी निस्संदेह इन खेलों का मुख्य आकर्षण होगी। तो, आराम से बैठिए, अपनी पसंदीदा टीमों का उत्साह बढ़ाइए और उस कबड्डी एक्शन के लिए तैयार रहिए जो निश्चित रूप से आपका दिल जीत लेगी।
- साल 2025 में भारतीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल
- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिला इनाम
- क्या WWE से होने वाली है Triple H की छुट्टी? John Cena के रिटायरमेंट मैच के बाद कंपनी में चल रही है गर्मा गर्मी
- टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी