Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

टॉप टीमें जिन्होंने ODI World Cup में भारत के खिलाफ लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :October 23, 2023 at 12:46 AM
Modified at :October 23, 2023 at 12:46 AM
टॉप टीमें जिन्होंने ODI World Cup में भारत के खिलाफ लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक

इन टीमों का प्रदर्शन भारत के खिलाफ अच्छा रहा है।

धर्मशाला में खेले गए विश्व कप (World Cup 2023) के 21वें मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिशेल ने भारत के खिलाफ 127 गेंदों पर 130 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। इसी के साथ वह विश्व कप इतिहास में भारत के खिलाफ शतक जड़ने वाले दूसरे कीवी बल्लेबाज भी बन गए। इसके अलावा, वह भारत के खिलाफ विश्व कप में शतक जड़ने वाले 17वें बल्लेबाज भी बने हैं। हालांकि, विश्व कप इतिहास में भारत के खिलाफ मिशेल के शतक को मिलाकर कुल 18 शतक लगाए जा चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ विश्व कप में 2 शतक जड़े हैं।

विश्व कप इतिहास में अब तक 7 टीमें ऐसी हैं जो भारत के खिलाफ शतक लगा चुकी हैं। हालांकि, विश्व कप 2023 में हिस्सा ले रही सभी टीमों की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की ओर से अब तक कोई भी बल्लेबाज भारत के खिलाफ विश्व कप इतिहास में एक भी शतक नहीं लगा सका है। यहां पर हम आपको वनडे विश्व कप इतिहास में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली टीमों के बारे में बताएंगे।

इन टीमों ने भारत के खिलाफ World Cup में जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक:

7. Zimbabwe - 1 शतक:

विश्व कप इतिहास में भारत के खिलाफ ज़िम्बाब्वे की ओर से एक शतक लगाया जा चुका है। 1983 से लेकर 2015 तक आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का हिस्सा रहने वाली जिम्बाब्वे की ओर से लंबे समय तक कोई शतक नहीं लगाया जा सका था, लेकिन 2015 के विश्व कप में ब्रेंडन टेलर ने 138 रनों की पारी खेलकर यह सूखा समाप्त किया था।

6. Pakistan - 1 शतक:

यह तो आप भली-भाँति जानते होंगे कि भारत और पाकिस्तान का मुकाबला विश्व क्रिकेट भर के क्रिकेट प्रेमियों को कितना आकर्षित करता है। अब तक दोनों टीमों के बीच विश्व कप में कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं, लेकिन इस दौरान पाकिस्तान का सिर्फ एक ही बल्लेबाज शतक जड़ सका है। दरअसल, 2003 के विश्व कप में पूर्व सलामी बल्लेबाज सईद अनवर ने भारत के खिलाफ शतक जड़ते हुए 103 रनों की पारी खेली थी।

5. Sri Lanka - 2 शतक:

श्रीलंका की ओर से भारत के खिलाफ विश्व कप इतिहास में अब तक 2 शतक लगाए गए हैं। भारत के खिलाफ श्रीलंका की ओर से विश्व कप में सबसे पहला शतक जड़ने का कारनामा महेला जयवर्धने (103* रन) ने 2011 के फाइनल में किया था। इसके बाद श्रीलंका की ओर से भारत के खिलाफ विश्व कप में दूसरा शतक एंजेलो मैथ्यूज (113 रन) ने जड़ा था।

4. West Indies - 2 शतक:

वेस्टइंडीज की ओर से भी भारत के खिलाफ विश्व कप इतिहास में अब तक सिर्फ 2 ही शतक लगाए गए हैं। भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की ओर से सबसे पहला शतक गॉर्डन ग्रीनिज ने लगाया था। उन्होंने 1979 के विश्व कप में 106* रनों की पारी खेली थी। इसके बाद दूसरा शतक 1983 के विश्व कप में विवियन रिचर्ड्स (119 रन) के बल्ले से निकला था।

3. New Zealand - 2 शतक:

न्यूजीलैंड की ओर से विश्व कप इतिहास में भारत के खिलाफ अब तक 2 शतक लगाए जा चुके हैं। 22 अक्टूबर 2023 को भारत के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में दाएँ हाथ के बल्लेबाज डेरिल मिशेल 13प रनों की पारी खेलकर न्यूजीलैंड की ओर से भारत के खिलाफ विश्व कप में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। इससे पहले ग्लेन टर्नर (114* रन, 1975 में) भारत के खिलाफ विश्व कप में शतक जड़ने वाले एकमात्र कीवी बल्लेबाज थे।

2. England - 4 शतक:

विश्व कप इतिहास में भारत के खिलाफ सबसे अधिक शतक लगाने वाली टीमों की सूची में इंग्लैंड का नाम दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड की ओर से भारतीय टीम के खिलाफ विश्व कप इतिहास में अब तक कुल 4 शतक लगाए चुके हैं। उनकी ओर से डेनिस एमिस (137 रन, 1975 में), ग्राहम गूच (115 रन, 1987 में), एंड्रू स्ट्रॉस (158 रन, 2011 में) और जॉनी बेयरस्टो (111, 2019 में) जैसे बल्लेबाज भारत के खिलाफ शतक लगा चुके हैं।

1. Australia - 6 शतक:

विश्व कप इतिहास में भारत के खिलाफ सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज है। ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से भारतीय टीम के खिलाफ अब तक कुल 6 शतक लगाए चुके हैं। उनकी ओर से ट्रेवर चैपल (110 रन, 1983 में), जेफ मार्श (110 रन, 1987 में), मार्क वॉ (126 रन, 1996 में), रिकी पोंटिंग (140 रन 2003 में और 104 रन, 2011 में), स्टीव स्मिथ (105 रन, 2015 में) जैसे बल्लेबाज भारत के खिलाफ शतक लगा चुके हैं।

यह भी बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने विश्व कप इतिहास में भारत के खिलाफ 2 शतक जड़े हैं। उनके अलावा, इस आईसीसी इवेंट में अब तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज भारत के खिलाफ एक से अधिक शतक नहीं जा सका है।

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Latest News
Advertisement