Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs SA Dream11 Prediction, Fantasy Prediction, World Cup 2023 मैच 37, कप्तान किसे चुनें, प्लेइंग 11

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :November 4, 2023 at 6:39 PM
Modified at :January 14, 2024 at 12:57 AM
IND vs SA Dream11 Prediction, Fantasy Prediction, World Cup 2023 मैच 37, कप्तान किसे चुनें, प्लेइंग 11

IND vs SA के मैच में इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

विश्व कप (World Cup 2023) का 37वां मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच (IND vs SA) मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में अपना 8वाँ मुकाबला खेलने जा रहीं हैं। भारत को अब तक सभी 7 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है और वह अंक तालिका में पहले स्थान पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका को अब तक 6 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है और वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।

भारतीय टीम आधिकारिक रूप से विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है, जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम मात्र एक मुकाबला जीतते ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी। इस मुकाबले में भारतीय टीम के लिए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी अहम साबित होंगे, जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक, ऐडन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, कगिसो रबाडा और मार्को यांसिन जैसे खिलाड़ी महत्वपूर्ण साबित होंगे।

IND vs SA: मैच डिटेल्स

मैच: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, विश्व कप 2023 का 37वां मैच

मैच की तारीख: 05 नवम्बर, 2023

समय: भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से

स्थान: इडेन गार्डन्स, कोलकाता

IND vs SA: हेड टू हेड

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे क्रिकेट इतिहास में अब तक कुल 90 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत को 37 और दक्षिण अफ्रीका को 50 मैचों में जीत हासिल हुई है। इसके अलावा, 3 मुकाबले नो रिजल्ट रहे हैं।

IND vs SA: मौसम रिपोर्ट

मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को मैच के दौरान अधिकतम तापमान 32℃ तक जा सकता है। बारिश की संभावना बिल्कुल भी नहीं है। इसके अलावा, नमी 62% तक रहने की संभावना जताई जा रही है, जबकि हवा की रफ्तार 10 किमी/घंटे तक हो सकती है।

IND vs SA: पिच रिपोर्ट

कोलकाता की काली मिट्टी वाली पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है। हालांकि, जैसे ही खेल गए बढ़ता है वैसे ही यह पिच धीमी होती जाती है, जिसके चलते स्पिनरों को मदद मिलने लगती है। इस पिच पर वनडे क्रिकेट में पहली पारी का औसत स्कोर 236 रहा है। टॉस जीतने वाला कप्तान यहाँ पर पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकता है।

IND vs SA: संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा, क्विंटन डी कॉक, रासी वान डर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यांसिन, गेराल्ड कोएट्जी, केशव महाराज, तबरेज़ शम्सी, कैगिसो रबाडा।

IND vs SA मैच की Dream11:

IND vs SA Dream11 CWC 2023 Team 1
IND vs SA Dream11

विकेटकीपर: KL Rahul, Quinton De Kock, Heinrich Klassen

बल्लेबाज: Virat Kohli, Rohit Sharma, Shubman Gill

ऑलराउंडर: Ravindra Jadeja, Marco Jansen, Aiden Markram

गेंदबाज: Kagiso Rabada, Mohammad Shami

कप्तान की पहली पसंद: Quinton de Kock  || कप्तान दूसरी पसंद: Shubman Gill

उप-कप्तान पहली पसंद: Virat Kohli || उप-कप्तान दूसरी पसंद: Rohit Sharma

IND vs SA: Dream 11 Prediction – कौन जीतेगा यह मुकाबला?

भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों टीमों का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है। यह मैच काफी काँटे की टक्कर वाला होगा। हालांकि, इडेन गार्डन्स में भारत को अच्छे रिकॉर्ड को देखते हुए हम भारतीय टीम की जीत की भविष्यवाणी करते हैं।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Latest News
Advertisement