टॉप पांच भारतीय स्पिनर जिनके नाम दर्ज है वनडे विश्व कप में सबसे बढ़िया गेंदबाजी आंकड़े

इन स्पिनर्स का भारतीय टीम की सफलता में अहम योगदान है।
हाल ही में वनडे विश्व कप 2023 के 37वें मुकाबले में भारतीय स्पिनर रविंद्र जडेजा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। उन्होंने उस मुकाबले में 5/33 का शानदार प्रदर्शन किया, जो बतौर भारतीय स्पिनर विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे बढ़िया गेंदबाजी प्रदर्शन रहा।
हालांकि, विश्व कप इतिहास में बतौर भारतीय स्पिनर सबसे बढ़िया गेंदबाजी प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के नाम दर्ज है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5/33 का शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद रविंद्र जडेजा उनके रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सके। बहरहाल, यहां हम आपको उन टॉप 5 भारतीय स्पिनर्स के बारे में बताएंगे, जिनके नाम वनडे विश्व कप में सबसे बढ़िया गेंदबाजी आंकड़े दर्ज हैं।
इन भारतीय स्पिनर के नाम वनडे विश्व कप में दर्ज है सबसे बढ़िया गेंदबाजी आंकड़े:
5. Anil Kumble – 4/32 vs Netherlands (2003):

भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने विश्व कप 2003 में नीदरलैंड्स के खिलाफ पार्ल में 432 का बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जो उस समय किसी भी भारतीय स्पिनर का विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन था। हालांकि, ठीक 12 दिनों बाद उसी विश्व कप में युवराज सिंह ने 4/6 का प्रदर्शन करके उनको पीछे छोड़ दिया था। बाद में विश्व कप 2011 में युवी ने 5/31 का प्रदर्शन करके अपने खुद के रिकॉर्ड को तोड़ा था, जो आज तक अटूट है।
4. Ravichandran Ashwin – 4/25 vs UAE (2015):

भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन विश्व कप 2023 में भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें अब तक सिर्फ एक ही मैच खेलने का मौका मिला है। जडेजा के अलावा वह इस सूची में शामिल दूसरे सक्रिय स्पिनर हैं। अश्विन ने विश्व कप 2015 में यूएई के खिलाफ 4/25 का शानदार प्रदर्शन करके अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह प्रदर्शन विश्व कप में किसी भी भारतीय स्पिनर का चौथा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।
3. Yuvraj Singh – 4/6 vs Namibia (2003):
विश्व कप इतिहास में भारत की ओर से सबसे बढ़िया गेंदबाजी करने वाले स्पिनरों की टॉप 5 की सूची में युवराज सिंह का नाम दो बार आता है। हालांकि, विश्व कप 2023 में नामीबिया के खिलाफ पीटरमेरिट्ज़बर्ग में 4/6 का प्रदर्शन बतौर भारतीय स्पिनर विश्व कप इतिहास का तीसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। उस मुकाबले में युवी ने 4.3 ओवर गेंदबाजी करते हुए 2 मेडन भी फेंके थे।
2. Ravindra Jadeja – 5/33 vs South Africa (2023):

वर्तमान समय में विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर्स में से एक रविंद्र जडेजा ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 9 ओवरों में मात्र 33 रन खर्च करते हुए 5 विकेट चटकाए, जिसके चलते दक्षिण अफ्रीकी टीम मात्र 83 रनों पर आलआउट हो गई और भारत को 243 रनों के अंतर से बड़ी जीत मिली।
1. Yuvraj Singh – 5/31 vs Ireland (2011):

भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने विश्व कप 2011 में शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी प्रदर्शन करके अपनी टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसी के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था। युवी ने उसी विश्व कप में बतौर भारतीय स्पिनर सबसे बढ़िया गेंदबाजी आँकड़ा दर्ज किया था।
युवराज सिंह ने आयरलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में 10 ओवर गेंदबाजी करते हुए 5/31 का शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन किया था। बतौर भारतीय स्पिनर सबसे बढ़िया गेंदबाजी आँकड़े के इस रिकॉर्ड को पिछले 12 सालों से कोई भारतीय स्पिनर नहीं तोड़ सका है। हालांकि, जडेजा उनका यह रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब थे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके।
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल
- WWE के तीन मौजूदा सबसे बढ़िया बेबीफेस सुपरस्टार्स
- साल 2025 में भारतीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल