टॉप पांच WWE सुपरस्टार्स जो बहुत जल्द संन्यास ले सकते हैं

इन सुपरस्टार्स ने अपने प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीता है।
इस जीवन का एक परम सत्य ये है कि किसी चीज की शुरुआत हुई है तो उसका अंत भी निश्चित है। उसी तरह WWE में अगर किसी रेसलर का करियर शुरू हुआ है तो एक दिन उसका अंत भी जरूर होगा। मौजूदा WWE रोस्टर में भी ऐसे कई सुपरस्टार्स काम कर रहे हैं, जो अगले कुछ ही समय में रेसलिंग को अलविदा कह सकते हैं। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 5 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स के बारे में जो बहुत जल्द रिटायर हो सकते हैं।
ये WWE सुपरस्टार्स ले सकते हैं संन्यास:
5. रे मिस्टीरियो
रे मिस्टीरियो 48 साल की उम्र में भी एक फुल-टाइम रेसलर बने हुए हैं, लेकिन वो कई बार इंटरव्यूज़ में रिटायर होने के संकेत देते रहे हैं। एक समय पर उन्होंने कहा था कि वो अपने बेटे, डॉमिनिक मिस्टीरियो को सफल रेसलर बनते देखना चाहते हैं और उसके बाद रिटायर हो जाएंगे। उनका ये सपना सच हो चुका है क्योंकि डॉमिनिक मौजूदा NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन हैं।
उन्होंने हाल ही में एक और बड़ा खुलासा किया था कि वो शायद अगले 1 या 2 सालों के अंदर संन्यास ले सकते हैं। इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि वो अपने करियर के आखिरी दौर से गुजर रहे हैं।
4. ब्रॉक लैसनर
जब ब्रॉक लैसनर ने 2012 में WWE में वापसी की थी तो वो बहुत ऊर्जा से भरे हुए दिखाई देते थे, लेकिन अब उनकी गिनती भी सबसे उम्रदराज रेसलर्स में की जाने लगी है। आपको याद दिला दें कि लैसनर ने खुद इस बात को स्वीकार किया था कि Wrestlemania 36 के बाद उन्होंने रिटायरमेंट का फैसला ले लिया था।
खैर इसके बावजूद उन्होंने Summerslam 2021 में वापसी की थी। उन्होंने वापसी तो की, लेकिन इस तरह के संकेत जरूर मिल गए थे कि लैसनर ने रिटायरमेंट पर विचार करना शुरू कर दिया है। फिलहाल कहा जा रहा है कि उनका कॉन्ट्रैक्ट Wrestlemania 41 के बाद समाप्त हो जाएगा, जिसके बाद उनके द्वारा नई डील साइन करने की उम्मीद बहुत कम होगी।
3. नटालिया
प्रो रेसलिंग में आमतौर पर फीमेल रेसलर्स 40 की उम्र आने तक रिटायर हो चुकी होती हैं, लेकिन मौजूदा रोस्टर में शेना बैज़लर और नटालिया जैसी अनुभवी रेसलर्स ने युवाओं के लिए नए मानक तय कर दिए हैं। नटालिया की बात करें तो वो पिछले कई सालों से दूसरे रेसलर्स को पुश दिलाने में मदद करती आई हैं।
हालांकि वो एक फुल-टाइम रेसलर हैं, लेकिन असल में एक पार्ट-टाइम रेसलर की तरह कभी-कभी रिंग में मैच लड़ती हुई नजर आती हैं। नटालिया की उम्र 41 साल को पार कर चुकी है, इसलिए इस बात में कोई संदेह नहीं कि उनकी बॉडी कमजोर पड़ने लगी होगी। इस कारण उम्मीद बहुत कम है कि वो अब ज्यादा समय तक रेसलिंग करियर को जारी रख पाएंगी।
2. एजे स्टाइल्स
एजे स्टाइल्स मौजूदा समय में प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री के सबसे अनुभवी रेसलर्स में से एक हैं और पिछले करीब 7 सालों से WWE में काम कर रहे हैं। काफी समय पहले उन्होंने 40 की उम्र में रिटायर होने की बात कही थी क्योंकि वो अपने परिवार को ज्यादा समय देना चाहते थे।
अब स्टाइल्स की उम्र 44 को पार कर चुकी है और वो अब भी फुल-टाइम रेसलिंग कर रहे हैं। इसी साल एक अन्य इंटरव्यू में उन्होंने दोबारा अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का जिक्र किया था, इसलिए वो समय दूर नहीं जब स्टाइल्स अपने बीवी और बच्चों का साथ पाने के लिए रेसलिंग छोड़ देंगे।
1. रोमन रेंस
रोमन रेंस एक समय पर WWE के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार हुआ करते थे, लेकिन आज हील किरदार में खूब नाम कमा रहे हैं। उन्हें ट्राइबल चीफ किरदार में आने के बाद अधिकांश समय पार्ट-टाइम शेड्यूल पर काम करते देखा गया है।
ये भी गौर करने वाली बात है कि अभी से उनके हॉलीवुड में जाने की संभावनाएं जताई जाने लगी हैं। उन्होंने 2019 में आई Fast & Furious फ्रैंचाइज़ी की हॉब्स एंड शॉ फिल्म में अपना हॉलीवुड डेब्यू किया था। कयास लगाए जाने लगे हैं कि वो द रॉक और जॉन सीना जैसे बड़े सुपरस्टार्स की राह पर चल रहे हैं और बहुत जल्द रेसलिंग के बजाय एक्टिंग को अपना फुल-टाइम करियर बना सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- WWE के पांच सबसे युवा यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन
- WWE इतिहास के पांच सबसे चौंकाने वाले रिटर्न
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल