Khel Now logo
HomeSportsOLYMPICS 2024Live Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: गुजरात जायंट्स vs बेंगलुरू बुल्स संभावित स्टार्टिंग सेवन आगामी मैच के लिए

Published at :December 3, 2023 at 1:10 AM
Modified at :December 13, 2023 at 6:27 PM
Post Featured Image

Rahul Gupta


दोनों ही टीमों के पास कई बेहतरीन प्लेयर मौजूद हैं।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 10वें सीजन (PKL 10) का चौथा मैच गुजरात जायंट्स और बेंगलुरू बुल्स के बीच खेला जाएगा। गुजरात जायंट्स ने पहला ही मुकाबला जीतकर अपने इरादे दर्शा दिए हैं और उन्होंने बता दिया है कि इस बार उन्हें हल्के में लेने की भूल ना की जाए। गुजरात के लिए पहले मैच में सोनू जगलान ने काफी जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्हें स्टार्टिंग सेवन में मौका नहीं मिला था लेकिन इसके बावजूद उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। उन्होंने अपने पहले ही रेड में पांच प्वॉइंट लाकर पूरे मैच का पासा ही पलट दिया। इसलिए उनके ऊपर सबसे ज्यादा निगाहें होंगी।

वहीं बेंगलुरू बुल्स की टीम भी काफी जबरदस्त नजर आ रही है और वो गुजरात को हराने की क्षमता रखते हैं। दोनों ही टीमें चाहेंगी कि अपने बेस्ट प्लेइंग सेवन को मौका दिया जाए, ताकि शुरुआत में ही लीड लेकर कॉन्फिडेंस हासिल कर लिया जाए। कई सारे बेहतरीन खिलाड़ियों के होने की वजह से स्टार्टिंग सेवन का चयन करना काफी मुश्किल हो सकता है लेकिन हम आपको बताते हैं कि दोनों ही टीमें किन-किन प्लेयर्स के साथ मैदान में उतर सकती हैं।

गुजरात जायंट्स

गुजरात की टीम ने पहले मुकाबले में प्रतीक दहिया को स्टार्टिंग सेवन में मौका नहीं दिया था और ना ही सोनू को स्टार्टिंग सेवन में खिलाया था। हालांकि सोनू ही वो खिलाड़ी थे जिन्होंने टीम को जीत दिलाई थी। उन्होंने 11 प्वॉइंट लाकर टीम की मैच में वापसी करा दी थी। इसी वजह से उन्हें मौका मिलना तय है। अरकाम शेख को ड्रॉप करके उन्हें मौका दिया जा सकता है, क्योंकि अरकाम एक भी प्वॉइंट पहले मैच में नहीं ले पाए थे।

गुजरात जायंट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

रेडर्स – राकेश, रोहित गूलिया और सोनू।

डिफेंडर्स – सौरव गूलिया, मोहम्मद नबीबख्श, सोमबीर और फजल अत्राचली।

बेंगलुरू बुल्स

बेंगलुरू बुल्स के पास इस बार रेडिंग और डिफेंस दोनों में कई सारे बेहतरीन विकल्प हैं। टीम के पास इस बार अभिषेक सिंह जैसा बेहतरीन रेडर है। भरत, विकाश और अभिषेक सिंह की तिकड़ी को स्टार्टिंग सेवन में मौका मिल सकता है। इसके अलावा बैकअप के रूप में टीम के पास नीरज नरवाल, मोनू और बंटी जैसे युवा रेडर हैं। डिफेंस की अगर बात करें तो राइट कवर में सुरजीत सिंह खेल सकते हैं। वहीं राइट कॉर्नर में सौरभ नांदल को मौका मिलने की पूरी उम्मीद है। लेफ्ट कॉर्नर में अमन और लेफ्ट कवर पर विशाल को स्टार्टिंग सेवन में शामिल किया जा सकता है।

बेंगलुरू बुल्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

रेडर्स – विकाश कंडोला, भरत और अभिषेक सिंह।

डिफेंडर्स – सौरभ नांदल, अमन, सुरजीत सिंह और रण सिंह।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Latest News
Advertisement
Advertisement