Khel Now logo
HomeSportsIPL 2025Live Score

क्रिकेट न्यूज

U19 World Cup में भारत की कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों की सूची

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :January 30, 2024 at 6:31 PM
Modified at :January 30, 2024 at 6:31 PM
Post Featured

भारत अभी तक पांच बार अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में सफल हुआ है।

साल 1988 में अंडर 19 स्तर पर पहला विश्व कप (U19 World Cup) खेला गया था, जिसे यूथ क्रिकेट विश्व कप के नाम से जाना गया था। 10 सालों बाद यानी 1988 में आईसीसी अंडर-19 विश्व कप की शुरुआत हुई और तब से हर 2 साल बाद 16 टीमों के साथ इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है। तब से लेकर अब तक भारतीय अंडर-19 टीम अलग-अलग कप्तानों के नेतृत्व में खेल चुकी है और 8 बार फाइनल में पहुँच चुकी है, जबकि 5 बार खिताब भी जीत चुकी है।

बता दें कि, 1988 के यूथ क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी मायलुआहनन सेंथिलनाथन ने की थी, जिसमें भारत अंडर-9 ने छठे स्थान पर टूर्नामेंट समाप्त किया था, जबकि 1998 के आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के पहले संस्करण में भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी अमित पगनिस थे। यहां हम आपको आईसीसी U19 World Cup में भारत अंडर 19 टीम की कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

इन खिलाड़ियों ने U19 World Cup में की है भारत की कप्तानी:

1. अमित पगनिस (अंडर-19 विश्व कप 1998):

पहला आईसीसी अंडर-19 विश्व कप साल 1998 में दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था और उस टूर्नामेंट में पगनिस भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान थे। उस टूर्नामेंट में भारतीय टीम को 6 में से 4 मैचों में जीत हासिल हुई थी। हालांकि, भारत दूसरे राउंड तक पहुंचा था, लेकिन वह खिताब नहीं जीत सके थे।

2. मोहम्मद कैफ (अंडर-19 विश्व कप 2000)

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2000 में भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी मोहम्मद कैफ के हाथों में थी और उस टूर्नामेंट में उनकी कप्तानी में भारत ने खिताब भी जीता था। उस टूर्नामेंट की मेजबानी श्रीलंका में की गई थी। श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारत अंडर-19 ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी और पहली बार चैंपियन बनी थी। युवराज सिंह को उस टूर्नामेंट का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।

3. पार्थिव पटेल (अंडर-19 विश्व कप 2002):

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2002 में पार्थिव पटेल ने भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी की थी। न्यूजीलैंड के खेले गए उस टूर्नामेंट में भारतीय अंडर-19 टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी, जहां उन्हें दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 के खिलाफ 112 रनों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

4. अंबाती रायडू (अंडर-19 विश्व कप 2004):

वर्तमान समय में अंतर्राष्ट्रीय और भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके विकेटकीपर बल्लेबाज अंबाती रायडू ने 2004 के अंडर-19 विश्व कप में भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी की थी। बांग्लादेश में खेले गए उस टूर्नामेंट में भारतीय अंडर-19 टीम सेमीफाइनल में पहुँची थी, जहाँ उन्हें पाकिस्तान अंडर-19 के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

5. रविकांत शुक्ला (अंडर-19 विश्व कप 2006):

बाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज रविकांत शुक्ला ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2006 में भारत अंडर-19 टीम की कप्तानी की थी। श्रीलंका में खेले गए उस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि, भारतीय अंडर-19 टीम को फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान अंडर-19 के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

6. विराट कोहली (अंडर-19 विश्व कप 2008):

भारतीय सीनियर टीम के पूर्व कप्तान एवं इस दशक के महान बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2008 में भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी की थी। मलेशिया में खेले गए उस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने दूसरी बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता था। उस टूर्नामेंट में भारतीय अंडर-19 टीम ने फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 को हराकर खिताब पर कब्जा किया था।

7. अशोक मेनारिया (अंडर-19 विश्व कप 2010):

बाएं हाथ के स्पिनर अशोक मेनारिया आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2010 में भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान थे। उस टूर्नामेंट में भारतीय अंडर-19 टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। न्यूजीलैंड में खेले गए उस टूर्नामेंट में भारत अंडर-19 को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान अंडर-19 से हार का सामना करना पड़ा था।

8. उन्मुक्त चंद (आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2012):

विराट कोहली के बाद दिल्ली के एक और खिलाड़ी ने भारतीय अंडर-19 टीम को को अंडर-19 विश्व कप खिताब दिलाया था। ऑस्ट्रेलिया में खेले गए उस टूर्नामेंट में भारत अंडर-19 ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को हराकर खिताब जीता था। हालांकि, चौंकाने वाली बात यह है कि उन्मुक्त को कभी भी भारतीय क्रिकेट में वह तवज्जो नहीं मिल सका, जिसके वह हकदार थे। इसीलिए, उन्होंने भारत छोड़कर यूएसए में क्रिकेट खेलने का फैसला किया।

9. विजय जोल (अंडर-19 विश्व कप 2014):

महाराष्ट्र के विजय जोल ने यूएई में आयोजित हुए आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2014 में भारतीय अंडर-19 की कप्तानी की थी। उनकी कप्तानी में भारत अंडर-19 टीम ग्रुप स्टेज में अजेय रहते हुए क्वार्टर फाइनल तक पहुँची थी। हालांकि, क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ हार झेलने के बाद भारतीय अंडर-19 टीम को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था।

10. ईशान किशन (अंडर-19 विश्व कप 2016):

झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2016 में भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी की थी। बांग्लादेश में खेले गए उस टूर्नामेंट में भारतीय अंडर-19 टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि फाइनल मुकाबले में उन्हें वेस्टइंडीज अंडर-19 टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

11. पृथ्वी शॉ (अंडर-19 विश्व कप 2018):

मुंबई के पृथ्वी शॉ ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2018 में भारतीय अंडर-19 टीम की कमान संभाली थी। न्यूजीलैंड में खेले गए उस टूर्नामेंट में जीत हासिल करके भारतीय टीम चौथी बार अंडर-19 विश्व कप की विजेता बनी थी। फाइनल मुकाबले में भारतीय अंडर-19 टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 से हुआ था, जहां उन्हें 8 विकेट से जीत हासिल हुई थी।

11. प्रियम गर्ग (अंडर-19 विश्व कप 2020):

उत्तर प्रदेश के प्रियम गर्ग ने अंडर-19 विश्व कप 2020 में भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी की थी। दक्षिण अफ्रीका में खेले गए उस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था जहां उन्हें बांग्लादेश अंडर-19 के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

12. यश ढुल (अंडर-19 विश्व कप 2022):

साल 2022 के अंडर-19 विश्व कप में दिल्ली के यश ढुल ने भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी की थी। वह टूर्नामेंट वेस्टइंडीज में खेला गया था, जिसमें भारतीय अंडर-19 टीम चैंपियन बनी थी। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड अंडर-19 को चार विकेट से हराया था।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish Kumar Mishra
Neetish Kumar Mishra

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Latest News
Advertisement