PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 86 तक

यू मुम्बा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुनेरी पलटन को जबरदस्त टक्कर दी।
23 जनवरी को हुए PKL 10 के 86वें मैच में यू मुम्बा का सामना पुनेरी पलटन से हुआ, जिसमें शुरू से लेकर अंत तक एक-एक अंक के लिए जद्दोजहद देखने को मिली। दोनों टीम बराबरी की दिखाई पड़ रही थीं और इसी कारण अंत में मुकाबला 32-32 के साथ टाई पर समाप्त हुआ।
मैच में गुमान सिंह ने रेडिंग में सुपर-10 स्कोर किया। दूसरी ओर डिफेंस में गोकुलाकनन एम और मोहम्मदरेजा शादलू ने हाई-5 स्कोर किया। आप इस आर्टिकल में जान सकते हैं कि 23 जनवरी को हुए मैच के बाद PKL 10 की अंक तालिका, ग्रीन बैंड और ऑरेंज बैंड के रेस की स्थिति क्या है।
PKL 10 पॉइंट्स टेबल:

यू मुम्बा और पुनेरी पलटन का मैच टाई रहने के बाद दोनों टीमों को तीन-तीन अंक मिले हैं। एक तरफ पुनेरी पलटन 60 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है, वहीं यू मुम्बा अब 40 अंकों के साथ छठे पायदान पर विराजमान हो गई है। इस सूची में पहला स्थान जयपुर पिंक पैंथर्स के पास है, जिनके अभी 63 पॉइंट्स हैं।
तीसरा स्थान दबंग दिल्ली के पास है, जिनके अभी 49 पॉइंट्स हैं। वहीं चौथे और पांचवें नंबर पर क्रमशः गुजरात जायंट्स और हरियाणा स्टीलर्स मौजूद हैं।
ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
आज के मैच के बाद ग्रीन बैंड की रेस के टॉप-5 में ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं, लेकिन यू मुम्बा के गुमान सिंह ने टॉप-5 में एंट्री ले ली है जिनके अब 128 पॉइंट्स हो गए हैं। इस सूची में पहले स्थान पर अर्जुन देशवाल हैं, जिनके नाम 172 रेड पॉइंट्स हैं और 143 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर आशु मलिक मौजूद हैं।
1. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 172 पॉइंट्स
2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 143 पॉइंट्स
3. पवन सहरावत (तेलुगू टाइटंस) – 132 पॉइंट्स
4. मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) – 129 पॉइंट्स
5. गुमान सिंह (यू मुम्बा) – 128 पॉइंट्स
ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
यू मुम्बा के खिलाफ हाई-5 स्कोर करने वाले मोहम्मदरेजा शादलू एक बार फिर टॉप पर आ गए हैं, जिनके नाम अभी 57 टैकल पॉइंट्स हैं। वहीं अंकुश राठी दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं जिनके अभी 51 पॉइंट्स हैं और 50 टैकल पॉइंट्स के साथ सागर राठी तीसरे स्थान पर विराजमान हैं।
1. मोहम्मदरेजा शादलू (पुनेरी पलटन) – 57 पॉइंट्स
2. अंकुश राठी (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 51 पॉइंट्स
3. सागर राठी (तमिल थलाइवाज) – 50 पॉइंट्स
4. साहिल गुलिया (तमिल थलाइवाज़) – 50 पॉइंट्स
5. शुभम शिंदे (बंगाल वॉरियर्स) – 47 पॉइंट्स
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.