Khel Now logo
HomeSportsOLYMPICS 2024Live Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

टॉप तीन खिलाड़ी जो PKL 10 में ग्रीन बैंड जीत सकते हैं

Published at :February 6, 2024 at 7:01 PM
Modified at :February 6, 2024 at 7:01 PM
Post Featured Image

Neeraj Sharma


PKL 10 में ये रेडर्स काफी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

पीकेएल (PKL) साल 2014 से ही दुनिया भर में मौजूद कबड्डी फैंस का मनोरंजन करती आ रही है। प्रो कबड्डी लीग में 12 टीमें लीग स्टेज से होते हुए प्लेऑफ और उसके बाद फाइनल तक का सफर तय करने का प्रयास करती हैं। उसी तरह लीग में खेल रहे रेडर भी खुद को एक-दूसरे से बेहतर साबित करने की चाह में ज्यादा से ज्यादा पॉइंट्स बटोरने की कोशिश करते हैं।

PKL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स अर्जित करने वाले खिलाड़ियों को ग्रीन बैंड दिया जाता है और सीजन 10 में ऐसे कई रेडर हैं जिनके बीच ग्रीन बैंड को हासिल करने की रेस रोमांचक बनी हुई है। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन टॉप पांच खिलाड़ियों के बारे में जो पीकेएल सीजन 10 (PKL 10) में ग्रीन बैंड जीतने के प्रबल दावेदार हैं।

ये रेडर्स ग्रीन बैंड जीतने के प्रबल दावेदार हैं:

3. सचिन तंवर (पटना पाइरेट्स)

सचिन तंवर कुछ मैच पहले तक सुपर-10 में शामिल तो थे, लेकिन टॉप-5 में जगह नहीं बना पा रहे थे। इस बीच पटना पाइरेट्स के होम लेग के दौरान नीरज कुमार चोटिल हो गए थे और टीम का नया कप्तान बनने के बाद सचिन के प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ है। वो अभी तक PKL 10 में 7 बार सुपर-10 स्कोर कर चुके हैं। उनकी मौजूदा लय को देखते हुए लगता है जैसे सचिन ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर आने से ज्यादा दूर नहीं हैं।

2. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स)

अर्जुन देशवाल प्रो कबड्डी लीग के नौवें सीजन में ग्रीन बैंड हासिल करने में सफल रहे थे। वो PKL 10 में भी ग्रीन बैंड हासिल करने के बहुत करीब हैं। दसवें सीजन में उन्होंने 12 बार सुपर-10 का आंका छुआ है और ये लगातार तीसरा सीजन है जब अर्जुन ने 200 रेड पॉइंट्स का आंकड़ा पार किया है। उन्होंने कई बार जयपुर पिंक पैंथर्स को मुश्किल परिस्थितियों से उबारते हुए जीत दिलाई है। अगर वो अपनी शानदार लय को बरकरार रख पाए तो जरूर ग्रीन बैंड जीतने में सफल रहेंगे।

1. आशु मलिक (दबंग दिल्ली)

आशु मलिक PKL 10 की शुरुआत में दबंग दिल्ली के सपोर्टिंग रेडर थे, लेकिन नवीन कुमार की दुर्भाग्यपूर्ण चोट आशु मलिक की किस्मत बदलने वाली थी। आशु मलिक ने टीम के लीड रेडर की भूमिका निभाते हुए अभी तक 12 बार सुपर-10 का आंकड़ा छुआ है और वो भी दसवें सीजन में 200 रेड पॉइंट्स के आंकड़े को पार कर चुके हैं। उन्होंने कई बार अकेले दम पर दिल्ली को जीत दिलाई है। आशु की शानदार लय और बढ़ा हुआ आत्मविश्वास ही उन्हें ग्रीन बैंड जीतने का सबसे बड़ा दावेदार साबित कर रहा है।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Latest News
Advertisement
Advertisement