Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

भारतीय रेसलर्स जिन्होंने WWE में जाकर बजाया है अपने नाम का डंका

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :March 18, 2024 at 11:02 PM
Modified at :March 18, 2024 at 11:02 PM
भारतीय रेसलर्स जिन्होंने WWE में जाकर बजाया है अपने नाम का डंका

भारत में WWE की लोकप्रियता बढ़ने का कारण ये सुपरस्टार्स ही हैं।

भारत में रेसलिंग का एक लंबा और पुराना इतिहास रहा है, रेसलिंग सदियों से भारत की संस्कृति और परंपरा का एक अभिन्न अंग रहा है। बता दें भारत के कई ऐसे रेसलर्स हैं जिन्होंने अपने देश में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद WWE में जाकर भी अपना नाम बनाया है, साथ ही हमारे देश का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। इन देसी रेसलर्स ने WWE में जाकर वहां मौजूद प्रोफेशनल रेसलर्स को कड़ी टक्कर दी है। इसके साथ ही कई रेसलर्स वहां जाकर World Champion भी बने हैं, ये ना सिर्फ उनके लिए बल्कि हमारे देश के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि की बात है।

तो चलिए इस आर्टिकल में हम उन भारतीय रेसलर्स के ऊपर एक नजर डालते हैं, जिन्होंने WWE में जाकर हमारे देश का नाम रोशन किया है।

6. वीर महान

वीर महान ने साल 2018 में WWE के साथ डील साइन कर अपना प्रो रेसलिंग डेब्यू किया था। उन्होंने करीब 3 साल NXT में काम करने के बाद 2021 में मेन रोस्टर पर कदम रखा। इस दौरान उन्हें एक टैग टीम और सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में भी पेश किया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश वो अभी तक कोई चैंपियनशिप नहीं जीत पाए हैं। मौजूदा समय की बात करें तो वीर महान Raw रोस्टर में काम कर रहे हैं, जहां उन्होंने जिंदर महल और सांगा के साथ टीम बनाई हुई है, जिसे द इंडस शेर के नाम से जाना जाता है।

5. सांगा

सांगा ने भी साल 2018 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, लेकिन उन्होंने प्रो रेसलिंग रिंग में पहली बार कदम 2011 में Impact Wrestling द्वारा भारत में करवाए गए Ring ka King में रखा था। उस समय उन्हें डेड्ली डंडा के नाम से जाना जाता था। उन्होंने हालांकि अभी तक कोई चैंपियनशिप नहीं जीती है, लेकिन वीर महान के साथ उनकी टीम ने NXT में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। वहीं इन दिनों उन्हें Raw में वीर महान और जिंदर महल के साथ द इंडस शेर के रूप में काम करते हुए देखा जा सकता है।

4. द सिंह ब्रदर्स

द सिंह ब्रदर्स, के नाम से WWE में पहचाने जाने वाले गुरविंदर और हरविंदर सिहरा एक टैग टीम जोड़ी है, जिनका WWE में सफल करियर रहा है। उन्होंने 2016 में इस इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की और तब से वो प्रशंसकों के पसंदीदा बन गए हैं। 

WWE में इन दोनों ने जिंदर महल के साथ अपने करियर की शुरुआत की, सिंह ब्रदर्स के इस इंडस्ट्री में कई यादगार क्षण रहे हैं। जिसमें 2017 में जिंदर महल और रैंडी ऑर्टन के बीच फ्यूड में शामिल होना भी है। WWE छोड़ने के बाद इन दोनों ने AEW के साथ नाता जोड़ा, लेकिन फिलहाल ये दोनों इन रिंग एक्शन से दूर हैं।

3. गामा सिंह

हरजिंदर सिंह, जिन्हें WWE में गामा सिंह के नाम से पहचाना जाता था, उन्होंने 1970 के दशक में अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत की, और वह जल्दी ही दुनिया के सबसे चर्चित रेसलर्स में से एक बन गए। गामा ने 1981 में अपना WWE डेब्यू किया, जिसके बाद उन्होंने इस कंपनी में एक सफल करियर बनाया। उन्होंने 1996 में WWE से संन्यास ले लिया, लेकिन उन्हें आज भी WWE के इतिहास में सबसे महान भारतीय रेसलर्स में से एक के रूप में याद किया जाता है।

2. जिंदर महल

जिंदर महल इस समय WWE में काम कर रहे सबसे अनुभवी भारतीय रेसलर्स में से एक हैं। उन्होंने 2010 में WWE को जॉइन किया था, लेकिन 2014 में उन्हें रिलीज कर दिया गया था। उसके 2 साल बाद उन्होंने 2016 में वापसी की और इस बार Backlash 2017 में रैंडी ऑर्टन को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बने थे। वो इसके अलावा यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन भी बन चुके हैं। महल ने कई दिग्गजों के साथ रिंग शेयर की है और उन्होंने अभी तक Raw में वीर महान और सांगा के मैनेजर होने की भूमिका को बहुत अच्छे से निभाया है।

1. द ग्रेट खली

द ग्रेट खली, जिनका असली नाम Dalip Singh Rana है, निस्संदेह WWE के इतिहास में सबसे पहचानने योग्य भारतीय रेसलर्स में से एक है, उनकी लंबाई सात फिट है। WWE में कदम रखते ही यह फैंस के पसंदीदा सुपरस्टार में से एक बन गए। Khali ने 2007 में पहली बार World Heavyweight Championship का खिताब जीता और पहले भारतीय रेसलर बन गए जिन्होंने ये उपलब्धि हासिल की हो। उन्होंने 2014 में WWE से संन्यास ले लिया। लेकिन आज भी इस इंडस्ट्री में उनके योगदान को याद किया जाता है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.

Latest News
Advertisement