IPL 2024 के सभी 10 टीमों के कप्तानों की लिस्ट

इस सीजन 6 टीमों ने अपने कप्तान बदले हैं।
आईपीएल (IPL 2024) की शुरुआत 22 मार्च से चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के साथ होने वाली है। आईपीएल फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। इस सीजन आईपीएल में कई सारी टीम नए कप्तानों के साथ नजर आएंगे। जहां एक ओर कप्तान के रूप में ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है तो वहीं दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीम एक नए कप्तान के साथ नजर आएंगी।
21 मार्च को जब सभी टीम के कप्तानों का आईपीएल ट्रॉफी के साथ फोटो सेशन किया गया तो उसमें शिखर धवन भी अनुपस्थित रहे। उनकी जगह पर पंजाब किंग्स के उप कप्तान जितेश शर्मा ने ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचाई। हालांकि, धवन ही पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। यहां हम आपको आईपीएल (IPL 2024) के लिए सभी 10 टीमों के कप्तानों की सूची बताने जा रहे हैं।
ये हैं IPL 2024 में सभी 10 टीमों के कप्तान:
10. पैट कमिंस – सनराइजर्स हैदराबाद:

आईपीएल 2024 के ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस को 20.5 करोड़ रुपए की बड़ी क़ीमत पर खरीदा था और उन्हें अपनी टीम का कप्तान भी नियुक्त किया। कमिंस पहली बार आईपीएल में किसी टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं। इससे पहले वह बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलिया को एशेज सीरीज और विश्व कप 2023 में चैम्पियन बन चुके हैं। उनके इसी अनुभव को देखते हुए हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने उन पर भरोसा जताया है।
9. शिखर धवन – पंजाब किंग्स:

भारत की अनुभवी बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन को पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में खरीदा था। वह उस सीजन मयंक अग्रवाल की कप्तानी में खेलते हुए नजर आए थे, लेकिन अगले ही सीजन उन्हें पंजाब किंग्स ने कप्तान नियुक्त कर दिया। वह इस सीजन भी पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
8. ऋषभ पंत – दिल्ली कैपिटल्स:

ऋषभ पंत आईपीएल 2022 से ही दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते नजर आ रहे हैं। पिछले सीजन उनकी अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी डेविड वॉर्नर ने कप्तान की भूमिका निभाई थी। हालांकि, इस सीजन ऋषभ पंत की आईपीएल में वापसी हो चुकी है और वह इस बार फिर कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे।
7. केएल राहुल – लखनऊ सुपर जायंट्स:

भारत की अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल एक बार फिर से लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। आईपीएल 2022 में उन्हें नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स ने 17 करोड़ रुपए की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था तब से लेकर अब तक वह लगातार कप्तान के रूप में नजर आ रहे हैं। पिछले दो सीजन में अपनी टीम को नॉकआउट स्टेज तक पहुंचने वाले केएल राहुल इस सीजन ट्रॉफी उठाने की ओर देखेंगे।
6. संजू सैमसन – राजस्थान रॉयल्स:

आईपीएल 2022 से ही राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संजू सैमसन के हाथों में है। उनकी कप्तानी में रॉयल्स ने आईपीएल 2022 में फाइनल तक का सफर तय किया था, जहां उन्हें गुजरात टाइटंस के हाथों शिकायत झेलनी पड़ी थी। हालांकि, पिछले सीजन उनकी टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी। सैमसन की नजरें इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने और खिताब जीतने पर होगी।
5. शुभमन गिल – गुजरात टाइटंस:

गुजरात टाइटंस 2022 में पहली बार आईपीएल में शामिल हुई थी। उन्होंने हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में अपने पहले ही सीजन आईपीएल का खिताब जीता और दूसरे सीजन भी फाइनल में जगह बनाई। हालांकि, अब हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए हैं और अब गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को अपने टीम का कप्तान नियुक्त किया है। आईपीएल 2024 में शुभमन गिल पहली बार गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
4. श्रेयस अय्यर – कोलकाता नाइट राइडर्स:

श्रेयस अय्यर आईपीएल 2022 से ही कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं और उनके नियमित कप्तान भी हैं। हालांकि, पिछले सीजन उनकी अनुपस्थिति में टीम के उप-कप्तान नीतिश राणा ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी। लेकिन इस बार श्रेयस अय्यर की आईपीएल में वापसी हो रही है और वह एक बार फिर से कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के रूप में नजर आएंगे।
3. फाफ डु प्लेसी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज फाफ डु प्लेसी को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में खरीदा था। उन्होंने बतौर कप्तान अपने पहले ही सीजन आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचाया था, लेकिन पिछले सीजन उनकी टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी। डु प्लेसी इस सीजन एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान के रूप में नजर आएंगे।
2. हार्दिक पांड्या – मुंबई इंडियंस:

2013 से लेकर 2023 तक 10 सालों की कप्तानी में रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बनाया था। लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल 2024 की शुरुआत से ठीक पहले कप्तानी से हटा दिया गया और हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड करके न सिर्फ टीम में शामिल किया गया, बल्कि टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को लगातार दो सीजन फाइनल में पहुंचाने और एक बार चैम्पियन बनाने वाले पांड्या इस सीजन पहली बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
1. ऋतुराज गायकवाड़ – चेन्नई सुपर किंग्स:

चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2024 में एमएस धोनी को कप्तानी से हटा दिया है। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता था। डिफेंडिंग चैम्पियन ने इस सीजन सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को अपना कप्तान नियुक्त किया है। यह देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि ऋतुराज; एमएस धोनी की विरासत को अच्छी तरह से संभाल पाते हैं या वह रविंद्र जडेजा की तरह अपनी असफलता से आहत होकर कप्तानी की जिम्मेदारी छोड़ देते हैं।
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
- टॉप 10 बल्लेबाज जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
- LSG vs RCB Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, मैच 59, IPL 2025 (Indian T20 League)
- IPL में विराट कोहली की पांच सबसे बड़ी पारियां
- PBKS vs DC Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, मैच 58, IPL 2025 (Indian T20 League)
- KKR vs CHE Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, मैच 57, IPL 2025 (Indian T20 League)