WWE सुपरस्टार्स की लिस्ट जो मौजूदा समय में चोटिल हैं

WWE के कई टॉप स्टार्स इस समय चोट से जूझ रहे हैं।
WWE एक ऐसी जगह है जहां कई बड़े प्रोफेशनल रेसलर्स फैंस का मनोरंजन करने के लिए अपने शरीर को जोखिम में डालते हैं। वैसे तो ये दावा किया जाता है कि WWE स्क्रिप्टेड है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि इसमें लगने वाली चोट भी नकली हो। कई रेसलर्स ऐसे हैं जिन्हें रेसलिंग या उससे पहले होने वाले प्रशिक्षण के दौरान खतरनाक चोट लगती है, जिसके चलते कई सुपरस्टार्स का तो करियर ही खत्म हो जाता है। वहीं कई रेसलर्स को रिंग में दोबारा वापसी करने में लंबा समय लग जाता है।
कई रेसलर्स को लगी चोट छोटी होती है, तो कुछ की बड़ी। भले ही WWE में होने वाले रेसलिंग को फेक समझा जाता है, लेकिन ये तो सच है कि यहां रेसलर्स फैंस को खुश करने के लिए अपने करियर यहां तक कि जान को भी खतरे में डाल देते हैं। इसके अलावा जब भी कोई चोटिल होता है तो वो चुपचाप टेलीविजन से गायब हो जाता है। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन WWE सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे, जो वर्तमान में चोटिल हैं।
WWE सुपरस्टार्स की लिस्ट जो वर्तमान में चोटिल हैं:
- सैथ रॉलिंस
- सीएम पंक
- जिमी उसो
- बॉबी लैश्ले
- डोमिनिक मिस्टीरियो
- क्रूज डेल टोरो
- रिया रिप्ले
- असुका
- शार्लेट फ्लेयर
- जेलिना वेगा
- शॉट्जी
- जेसी जेन
- कोरा जेड
- सोन्या डेविल
- निकिता ल्योंस
- रकेल रोड्रिग्ज
- एरिक
- बिग ई
- रॉबर्ट रूड
- डेमी पामर
बता दें मौजूदा रोस्टर में कुल 21 ऐसे WWE सुपरस्टार्स हैं जो चोटिल हैं, जिनमें से रॉ रोस्टर के आठ, स्मैकडाउन रोस्टर के दो और NXT रोस्टर के चार शामिल हैं। बाकी रेसलर इस समय फ्री एजेंट हैं, जिन्हें ड्राफ्ट में पिक नहीं किया गया। सैथ रॉलिंस घुटने की चोट से पीड़ित हैं और कुछ हफ्ते पहले उनकी सर्जरी हुई थी। वहीं सीएम पंक, डोमिनिक मिस्टेरियो और क्रूज डेल टोरो चोट के बाद अब अपने रिकवरी पीरियड में हैं।
चूंकि, ये स्टार्स इस समय अपने रिकवरी पीरियड में है, ऐसे में वह नियमित रूप से टेलीविजन पर दिखाई भी दे रहे हैं और उम्मीद है कि आने वाले कुछ महीनों में वह इन रिंग एक्शन के लिए पूरी तरह फिट हो जाए। इसके अलावा कई सुपरस्टार्स ऐसे हैं जो लंबे समय से चोटिल हैं, जिनमें बिग ई, एरिक, रॉबर्ट रूड, निकिता लियोन, सोन्या डेविल और अन्य कुछ शामिल हैं।
वहीं इस समय जिमी उसो, बॉबी लैश्ले और जेलिना वेगा को किस प्रकार की चोट लगी है इस बात का खुलासा नहीं हुआ है, और उनकी वापसी पर भी कोई अपडेट नहीं है। बिग ई और रॉबर्ट रूड जैसे सुपरस्टार चोट के बावजूद बैकस्टेज में काम कर रहे हैं। हम इन सभी चोटिल WWE सुपरस्टार्स के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि हम उन्हें जल्द ही टीवी पर देखेंगे।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल
- WWE के तीन मौजूदा सबसे बढ़िया बेबीफेस सुपरस्टार्स
- साल 2025 में भारतीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल