टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज तिहरा शतक जड़ने वाले पांच बल्लेबाज

इस लिस्ट में दो भारतीय बल्लेबाजों का नाम भी शामिल है।
टेस्ट क्रिकेट की जब बात होती है तो हर किसी के मन में धैर्य के साथ टुक-टुक वाली बल्लेबाजी की छवि अपने बन जाती है। टेस्ट क्रिकेट में एक बल्लेबाज के धैर्य की कड़ी परीक्षा होती है, जहां वो ज्यादा से ज्यादा गेंद खेलना चाहता है और लंबी से लंबी पारी खेलने की चाहत रखता है। टेस्ट क्रिकेट में कई लंबी पारियां खेली जा चुकी हैं, जिसमें एक बार तो 400 रन तक बन चुके हैं, वहीं इस फॉर्मेट में कईं बल्लेबाज अपने नाम तिहरे शतक का रिकॉर्ड दर्ज कर चुके हैं।
टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी इतनी आसान नहीं होती है, जहां तिहरा शतक बनाना एक बहुत ही बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। अब तक के टेस्ट इतिहास में कुल 31 तिहरे शतक लग चुके हैं, जिसमें 3 ऐसे बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने 2-2 बार ये मुकाम हासिल किया है। लेकिन सबसे तेज तिहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की बात होना भी जरूरी बन जाता है। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज तिहरा शतक लगाने वाले पांच बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं।
5. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)- 389 गेंद
ऑस्ट्रेलिया के लिए इसी साल संन्यास लेने वाले सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी अपने नाम तिहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज किया है। डेविड वॉर्नर ने 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ तिहरा शतक लगाने का कीर्तिमान स्थापित किया था। वॉर्नर ने एडिलेड में खेले गए इस टेस्ट मैच में 389 गेंद में तिहरा शतक पूरा किया था और वो 418 गेंद में 39 चौके और 1 छक्के की मदद से 335 रन बनाकर नाबाद रहे थे।
4. करूण नायर (भारत)- 381 गेंद
भारतीय क्रिकेट इतिहास में जो सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और राहुल द्रविड़ जैसे महान टेस्ट बल्लेबाज कारनामा नहीं कर सके, वो कमाल करूण नायर ने कर दिखाया था। करूण नायर आज भले ही टीम इंडिया से दूर हैं, लेकिन उन्होंने तिहरा शतक जड़ा है। साल 2016 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में करूण नायर ने 381 गेंद में 32 चौके और 4 छक्कों की मदद से 303 रन की नाबाद पारी खेली और वो टेस्ट का चौथा सबसे तेज तिहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने थे।
3. वीरेन्द्र सहवाग (भारत)- 364 गेंद
टेस्ट क्रिकेट के बदले अंदाज में सबसे बड़ा रोल भारत के पूर्व बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग को माना जाता है। वीरेन्द्र सहवाग ही वो बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आज के दौर में इंग्लैंड के खेल बैजबॉल की वास्तविक शुरुआत की थी, उन्होंने टेस्ट में ये नजारा खूब बार दिखाया है, जिसमें से साल 2004 में उन्होंने तिहरा शतक लगाया तब भी इसी अंदाज को बयां किया था।
वीरू ने मुल्तान में खेले गए टेस्ट मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए केवल 364 गेंद में तिहरा शतक ठोका था। सहवाग के बल्ले से तिहरे शतक के दौरान 38 चौके और 6 छक्के लगाए थे। वीरेन्द्र सहवाग ने 375 गेंद में 39 चौके और 6 छक्कों से 309 रन बनाए थे।
2. मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया)- 362 गेंद
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन इस टीम के सबसे बेहतरीन सलामी बल्लेबाज रहे हैं। मैथ्यू हेडन ने टेस्ट करियर में कईं नायाब पारियां खेली हैं, जिसमें से उनका तिहरा शतक नहीं भुलाया जा सकता है। साल 2003 में मैथ्यू हेडन ने जिम्बाब्वे की टीम की जमकर क्लास ली। जहां हेडन ने 437 गेंद में 38 चौके और 11 छक्कों से 380 रन की पारी खेली थी। हेडन ने इस दौरान अपना तिहरा शतक सिर्फ 362 गेंद में ही पूरा कर लिया था। हेडन ने 33 चौके और 8 छक्कों से तिहरा शतक पूरा किया था।
1. वीरेन्द्र सहवाग (भारत)- 278 गेंद
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग के नाम टेस्ट क्रिकेट में 2 तिहरा शतक लगाने का कमाल है। सहवाग ऐसे बल्लेबाजों में शुमार हैं, जिन्होंने टेस्ट में 2-2 तिहरे शतक लगाए हैं। टेस्ट इतिहास का सबसे तेज तिहरा शतक वीरेन्द्र सहवाग के नाम ही है। उन्होंने साल 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए टेस्ट मैच में सिर्फ 278 गेंद में तिहरा शतक जड़ा था। वो रिकॉर्ड आज तक नहीं टूट सका है।
जेन मास्टर कहे जाने वाले इस दिग्गज बल्लेबाज ने इस मैच में 41 चौके और 5 छक्कों की मदद से 278 गेंद में ही तिहरा शतक पूरा किया। वीरू ने इस पारी के दौरान 42 चौके और 5 छक्कों से 304 गेंद में 319 रन बनाए।
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल
- WWE के तीन मौजूदा सबसे बढ़िया बेबीफेस सुपरस्टार्स
- साल 2025 में भारतीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल