Khel Now logo
HomeSportsOLYMPICS 2024Live Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: पीकेएल सीजन 11 के लिए बेंगलुरू बुल्स का पूरा शेड्यूल

Published at :September 18, 2024 at 6:59 PM
Modified at :September 18, 2024 at 6:59 PM
Post Featured Image

Rahul Gupta


टीम इस सीजन का पहला मुकाबला खेलती हुई नजर आएगी।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) के लिए शेड्यूल का ऐलान हो गया है। इस बार 18 अक्टूबर से पीकेएल के मुकाबले खेले जाएंगे। इसके साथ ही सभी टीमें भी अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। पीकेएल के छठे सीजन की चैंपियन टीम बेंगलुरू बुल्स के ऊपर इस बार सबकी निगाहें रहने वाली हैं। बुल्स ने ऑक्शन के दौरान परदीप नरवाल जैसे पीकेएल के सबसे सफल रेडर को खरीदा था। परदीप नरवाल ने इसी टीम के लिए अपना डेब्यू भी किया था। अब देखने वाली बात होगी कि उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।

कोच रणधीर सिंह सेहरावत ने भी कह दिया है कि इस बार पुराने परदीप नरवाल की झलक फैंस को देखने को मिलेगी। ऐसे में रेडिंग में ऐसा लगता है कि बुल्स इस बार काफी अच्छा कर सकती है। पीकेएल 11 में अगर बेंगलुरू बुल्स के शेड्यूल की बात करें तो उन्हें सीजन का पहला ही मैच खेलना है। 18 अक्टूबर को बेंगलुरू बुल्स का सामना पवन सेहरावत की तेलुगु टाइटंस से होगा। ऐसे में दो दिग्गज खिलाड़ी पहले ही मुकाबले में एक दूसरे के आमने-सामने होंगे। आइए जानते हैं कि 11वें सीजन में बेंगलुरू बुल्स का पूरा शेड्यूल क्या है।

पीकेएल सीजन 11 के लिए बेंगलुरू बुल्स का शेड्यूल:

हैदराबाद लेग

  • 18 अक्टूबर 2024 – बेंगलुरु बुल्स vs तेलुगु टाइटंस
  • 20 अक्टूबर 2024 – बेंगलुरु बुल्स vs गुजरात जायंट्स
  • 22 अक्टूबर 2024 – बेंगलुरु बुल्स vs यूपी योद्धाज
  • 25 अक्टूबर 2024 – बेंगलुरु बुल्स vs पुनेरी पलटन
  • 29 अक्टूबर 2024 – बेंगलुरु बुल्स vs दबंग दिल्ली केसी
  • 2 नवंबर 2024 – बेंगलुरु बुल्स vs तेलुगु टाइटंस
  • 4 नवंबर 2024 – बेंगलुरु बुल्स vs तमिल थलाइवाज
  • 9 नवंबर 2024 – बेंगलुरु बुल्स vs बंगाल वॉरियर्स

नोएडा लेग

  • 12 नवंबर 2024 – बेंगलुरु बुल्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स
  • 16 नवंबर 2024 – बेंगलुरु बुल्स vs दबंग दिल्ली केसी
  • 18 नवंबर 2024 – बेंगलुरु बुल्स vs यू मुम्बा
  • 19 नवंबर 2024 – बेंगलुरु बुल्स vs पटना पाइरेट्स
  • 21 नवंबर 2024 – बेंगलुरु बुल्स vs हरियाणा स्टीलर्स
  • 25 नवंबर 2024 – बेंगलुरु बुल्स vs यू मुम्बा
  • 30 नवंबर 2024 – बेंगलुरु बुल्स vs बेंगलुरु बुल्स

पुणे लेग

  • 3 दिसंबर 2024 – बेंगलुरु बुल्स vs गुजरात जायंट्स
  • 10 दिसंबर 2024 – बेंगलुरु बुल्स vs बंगाल वॉरियर्स
  • 11 दिसंबर 2024 – बेंगलुरु बुल्स vs हरियाणा स्टीलर्स
  • 13 दिसंबर 2024 – बेंगलुरु बुल्स vs पुनेरी पलटन
  • 17 दिसंबर 2024 – बेंगलुरु बुल्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स
  • 22 दिसंबर 2024 – बेंगलुरु बुल्स vs तमिल थलाइवाज
  • 24 दिसंबर 2024 – बेंगलुरु बुल्स vs यूपी योद्धाज

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Latest News
Advertisement