Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12: पांच बड़े खिलाड़ी जो ऑक्शन में हो सकते हैं अनसोल्ड

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :May 29, 2025 at 2:02 PM
Modified at :May 29, 2025 at 2:02 PM
PKL 12: पांच बड़े खिलाड़ी जो ऑक्शन में हो सकते हैं अनसोल्ड

PKL 12 के ऑक्शन में शायद कई बड़े नामों पर बोली ना लगे।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) का एक और सीजन आने वाला है। इस बार का सीजन काफी धमाकेदार हो सकता है। हालांकि, उससे पहले 31 मई और 1 जून को खिलाड़ियों का ऑक्शन होगा। इस बार का पीकेएल ऑक्शन अपने आपमें काफी बड़ा होने वाला है। इसकी वजह यह है कि इस बार पीकेएल के लगभग सभी बड़े खिलाड़ी नीलामी में नजर आने वाले हैं।

सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले खिलाड़ी से लेकर सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स हासिल करने वाले प्लेयर तक हर कोई इस बार ऑक्शन का हिस्सा है। ऐसे में इसे अगर मेगा ऑक्शन कहा जाए तो गलत नहीं होगा। जिस तरह के बड़े प्लेयर्स इस बार ऑक्शन में हैं, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि इस बार बहुत ज्यादा महंगी बोली नहीं लगेगी।

इसके अलावा कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो अनसोल्ड भी जा सकते हैं। तो चलिए हम आपको ऐसे ही 5 बड़े खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) के ऑक्शन में अनसोल्ड हो सकते हैं।

5. सुरिंदर सिंह देहाल

सुरिंदर सिंह पीकेएल के बेहतरीन डिफेंडर्स में से एक हैं। हालांकि उनके लिए पिछला सीजन बेहद खराब रहा था। वो बेंगलुरु बुल्स की टीम का हिस्सा थे और 7 मैचों में केवल 14 ही पॉइंट्स ले पाए थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो कितने खराब फॉर्म में थे।

सुरिंदर सिंह 10वें सीजन में भी केवल 30 ही पॉइंट्स ले पाए थे और 9वें सीजन में केवल 36 पॉइंट्स स्कोर किए थे। लगातार खराब प्रदर्शन की वजह से वो इस बार अनसोल्ड जा सकते हैं।

4. विकाश कंडोला

विकाश कंडोला पिछले सीजन जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम का हिस्सा थे लेकिन उनका परफॉर्मेंस बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने कुल मिलाकर 8 मैच खेले थे और इस दौरान 15 ही पॉइंट्स हासिल कर पाए थे। इससे पहले 10वें सीजन में भी विकाश कंडोला 19 मैचों में 70 ही पॉइंट्स हासिल कर पाए थे।

उनके गेम को देखकर ऐसा लगता है कि अब उनके अंदर पहले जैसी बात नहीं रही और वो अपने पीक को पार कर चुके हैं। पिछले कुछ सीजन के परफॉर्मेंस को देखते हुए लगता है कि इस बार शायद विकाश कंडोला के लिए बोली ना लगे।

3. मनिंदर सिंह

Maninder Singh
Maninder Singh

मनिंदर सिंह प्रो कबड्डी लीग इतिहास के दूसरे सबसे सफल रेडर हैं। परदीप नरवाल के बाद सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स पीकेएल में उन्होंने ही लिए हैं। मनिंदर सिंह ने अभी तक 158 मैच खेले हैं और इस दौरान 1528 रेड पॉइंट्स हासिल किए हैं। हालांकि पिछले कुछ सीजन उनके लिए अच्छे नहीं रहे हैं।

उन्होंने पिछले सीजन 15 मैचों में सिर्फ 102 ही रेड पॉइंट्स हासिल किए थे। कई मैचों में जब उनसे बहुत ज्यादा उम्मीद थी वो फ्लॉप रहे थे। ऐसे में हो सकता है कि इस बार वो नीलामी के दौरान अनसोल्ड रहें।

2. सुरजीत सिंह

सुरजीत सिंह प्रो कबड्डी लीग इतिहास के दूसरे सबसे सफल डिफेंडर हैं। उन्होंने अभी तक अपने करियर में कुल मिलाकर 171 मैच खेले हैं और इस दौरान 443 टैकल पॉइंट्स हासिल किए हैं। हालांकि पिछले कुछ सीजन से वो उस तरह का खेल नहीं दिखा पा रहे हैं जिसके लिए वो जाने जाते हैं।

बॉडी ब्लॉक के लिए मशहूर सुरजीत सिंह 11वें सीजन में जयपुर पिंक पैंथर्स की तरफ से खेलते हुए फ्लॉप रहे थे। उन्होंने कुल मिलाकर 23 मैच खेले थे और इस दौरान 39 ही टैकल पॉइंटस ले पाए थे। एक भी हाई फाईव वो नहीं लगा पाए थे। ऐसे में जयपुर पिंक पैंथर्स ने उन्हें रिलीज कर दिया था और इस बार उनका बिकना काफी मुश्किल है।

1. परदीप नरवाल

PKL 11: Pardeep Narwal's Bengaluru Bulls vs Gujarat Giants ends in 8th tied match of Pro Kabaddi 2024
Pardeep Narwal

परदीप नरवाल इस लीग के सबसे सफल रेडर हैं। उन्होंने अभी तक 1800 से ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल किए हैं। अभी तक कोई भी रेडर उनके आस-पास भी नहीं पहुंच पाया है। हालांकि पिछले कुछ सीजन से वो लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। सबसे पहले परदीप नरवाल यूपी योद्धा के लिए फ्लॉप हुए और वहां से बेंगलुरु बुल्स में आने के बाद वहां पर भी वो फ्लॉप हो गए।

वह 20 मैचों में केवल 111 रेड पॉइंट्स ही हासिल कर पाए थे। परदीप नरवाल के परफॉर्मेंस को देखते हुए उन्हें रिलीज किया जाना तय था और वो अब ऑक्शन में नजर आएंगे। हालांकि उनके पिछले कुछ सीजन के प्रदर्शन को देखते हुए ऐसा लगता है कि उन्हें रिलीज किया जा सकता है।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.

Latest News
Advertisement