Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

पांच बड़ी चीजें जो Roman Reigns इस हफ्ते WWE SmackDown में कर सकते हैं

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :August 9, 2024 at 2:40 PM
Modified at :August 9, 2024 at 2:40 PM
पांच बड़ी चीजें जो Roman Reigns इस हफ्ते WWE SmackDown में कर सकते हैं

(Courtesy : WWE)

समरस्लैम 2024 में वापसी करके Roman Reigns ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं।

रोमन रेंस (Roman Reigns) की WWE SummerSlam 2024 में वापसी के बाद द ब्लडलाइन (The Bloodline) स्टोरीलाइन के सारे समीकरण बदल गए हैं। जहां सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने अब तक खुद को ट्राइबल चीफ कहते आ रहे थे, वहीं अब फैंस के मन में उत्साह उठ रहा है कि आखिर ऑरिजिनल ट्राइबल चीफ के वापस आने के बाद सिकोआ क्या करेंगे।

रोमन रेंस इस हफ्ते SmackDown में आने वाले हैं और समरस्लैम (SummerSlam) में जो हुआ, उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे स्मैकडाउन (SmackDown) में इस हफ्ते कुछ बड़ा बवाल होने वाला है। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन पांच चीजों के बारे में, जो Roman Reigns SmackDown में कर सकते हैं।

5. ट्राइबल चीफ मैच के लिए सोलो सिकोआ को देंगे चुनौती

SummerSlam 2024 में रोमन रेंस जब वापस आए, तब मेन इवेंट में सोलो सिकोआ vs कोडी रोड्स मैच चल रहा था। बहुत लोगों को उम्मीद थी कि रेंस, मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स पर अटैक कर सकते हैं लेकिन उन्होंने ऐसा ना करते हुए सोलो सिकोआ को जोरदार सुपरमैन पंच लगा दिया था।

रेंस का सिकोआ पर अटैक करना स्पष्ट संकेत दे रहा था कि उनकी वापस आने के बाद पहली प्राथमिकता द ब्लडलाइन का कंट्रोल दोबारा अपने हाथों में लेना है। ऐसे में रोमन रेंस जरूर ऑरिजिनल ट्राइबल चीफ होने का दावा कर सकते हैं और पूरी बहस को खत्म करने के लिए वो सोलो सिकोआ के सामने खुली चुनौती भी रख सकते हैं।

4. प्रोमो कट करके ब्लडलाइन 2.0 को देंगे वॉर्निंग

रोमन रेंस का ब्लडलाइन 2.0 के साथ कन्फ्रंटेशन हो या ना, ये बाद की बात है लेकिन SmackDown में वो प्रोमो कट करने जरूर बाहर आ सकते हैं। संभव है कि रोमन रेंस सबसे पहले ब्लडलाइन 2.0 को वॉर्निंग दे सकते हैं कि वो समय रहते संभल जाए। मगर सोलो सिकोआ का नया किरदार ऐसा नहीं है कि वो आसानी से पीछे हट जाएं। ऐसे में ब्लू ब्रांड में इस हफ्ते हमें अटैकिंग सैगमेंट देखने को मिल सकता है, जहां सोलो सिकोआ और उनके साथी रेंस पर अटैक करने का प्रयास कर सकते हैं।

3. ऑरिजिनल ब्लडलाइन के साथ आकर अटैक करें

रोमन रेंस के वापस आने से पहले ही कयास लगाए जाने आगे थे कि सोलो सिकोआ, टामा टोंगा, टांगा लोआ और जैकब फाटू की जोड़ी से निपटने के लिए ऑरिजिनल ब्लडलाइन का रीयूनियन करवा सकते हैं। हालांकि ये करना इतना आसान नहीं होगा क्योंकि जे उसो और सैमी जेन किन परिस्थितियों में रोमन रेंस का साथ छोड़कर गए थे, यह पूरा WWE यूनिवर्स जानता है।

मगर इन सभी रेसलर्स ने ब्लडलाइन की लीगेसी को मिलकर आगे बढ़ाया था और अब उसी लीगेसी को सोलो सिकोआ और उनके साथी धूमिल करने का काम कर रहे हैं। ऐसे में बहुत हद तक संभव है कि SmackDown में ऑरिजिनल ब्लडलाइन का चौंकाने वाला रिटर्न हो सकता है, जो ब्लडलाइन 2.0 पर खतरनाक अटैक करके एक दिलचस्प स्टोरीलाइन की नींव रख सकता है।

2. कोडी रोड्स के साथ हाथ मिला ले

वो कोडी रोड्स ही थे, जिन्होंने WrestleMania 40 में रोमन रेंस को हराकर उनके 1,316 दिनों तक चले टाइटल रन का अंत किया था, लेकिन समरस्लैम में फिर भी उन्होंने रोड्स पर अटैक ना करके सोलो सिकोआ को सुपरमैन पंच लगाया था। इस समय उनकी प्राथमिकता सिकोआ को सबक सिखाने की है और दूसरी ओर रोमन रेंस, इस हफ्ते SmackDown में रेसलमेनिया की हार को स्वीकार करके रोड्स को एक टॉप चैंपियन के तौर पर एक्नॉलेज कर सकते हैं। भविष्य में रोमन और कोडी को साथ काम करते देखना भी WWE की रेटिंग्स में बढ़ोतरी ला सकता है।

1. पॉल हेमन के साथ वापस आएं

WrestleMania 40 के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर चले गए थे, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ और उनके साथियों ने वाइज़मैन पॉल हेमन को खूब प्रताड़ित किया। यहां तक कि सोलो सिकोआ ने हेमन को मजबूर किया कि वो उन्हें अपना ट्राइबल चीफ स्वीकार करें, लेकिन हेमन ने ऐसा नहीं किया।

इसी कारण ब्लडलाइन 2.0 ने मिलकर वाइजमैन को कमेंट्री टेबल पर पावरबॉम्ब लगा दिया था। इस हफ्ते SmackDown में हो सकता है कि रोमन रेंस अपने वाइजमैन के साथ वापस आएं और प्रण लें कि उनके साथ खराब बर्ताव करने वाले सब लोगों को सबक सिखाया जाएगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.

Latest News
Advertisement