Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs BAN: पहले टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

Kalpesh Kalal has been with Khel Now since 2024, covering cricket news and feature articles.
Published at :October 4, 2024 at 2:17 PM
Modified at :October 4, 2024 at 2:17 PM
IND vs BAN: पहले टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

IND vs BAN टी20 सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर से ग्वालियर में होगी।

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों अपने घर में बांग्लादेश (IND vs BAN) का सामना कर रही है। 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने बांग्लादेश का 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। जिसके बाद अब दोनों ही टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का आगाज होने जा रहा है। दोनों ही टीमों के बीच इस सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को ग्वालियर खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 9 अक्टूबर दिल्ली में और तीसरा टी20 मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 12 अक्टूबर को होगा।

टेस्ट सीरीज में अपना बेस्ट देने के बाद अब भारतीय टीम टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलने जा रही है। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के प्रमुख स्टार खिलाड़ियों को ब्रेक दिया गया है, ऐसे में कईं युवा सितारें खेलते हुए नजर आएंगे। टी20 सीरीज में यंग ब्रिगेड से लेस टीम इंडिया की प्लेइंग-11 पर हर किसी की नजरें होंगी। तो चलिए यहां हम आपको पहले टी20 मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 के बारे में बताते हैं।  

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

1. अभिषेक शर्मा

बाएं हाथ के तूफानी युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपने दूसरे ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शतक ठोका था। जिसके बाद से ही फैंस इस युवा खिलाड़ी को देखने के लिए बेताब हैं। भले ही जिम्बाब्वे दौरे के बाद श्रीलंका दौरे पर मौका नहीं मिला, लेकिन अब बांग्लादेश के खिलाफ अभिषेक शर्मा जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं।

2. संजू सैमसन

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को बतौर मुख्य विकेटकीपर जगह मिली है। इस सीरीज में संजू सैमसन को ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है। ऐसे में उनके पास टीम इंडिया में अपनी जगह को फिक्स करने का बड़ा मौका रहेगा।

3. सूर्यकुमार यादव

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर से एक्शन में होंगे। टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम के टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट की कप्तानी मिलने के बाद भी सूर्या का बल्ला उसी लय में बोल रहा है। 4 अंतरराष्ट्रीय टी20 शतक लगा चुके कप्तान सूर्यकुमार से इस सीरीज में खास उम्मीदें हैं।

4. शिवम दुबे

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे को एक बार फिर से जगह मिली है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम के लिए उपयोगी प्रदर्शन करने वाले इस हरफनमौला खिलाड़ी का श्रीलंका के दौरे पर अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा था। लेकिन यहां उनके पास अपने आप को साबित करने का मौका रहेगा।

5. हार्दिक पंड्या

भारतीय क्रिकेट में मौजूदा वक्त में सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या लंबे ब्रेक के बाद फिर से मैदान में दिखेंगे। अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से दमखम दिखाने का माद्दा रखने वाले इस खिलाड़ी के लिए बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज काफी अहम है। ये स्टार ऑलराउंडर अब तक 100 से ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुका है।

6. रियान पराग

भारतीय क्रिकेट टीम में हाल ही में डेब्यू करने वाले युवा बल्लेबाज रियान पराग को अब लगातार मौके मिल रहे हैं। जिम्बाब्वे दौरे पर डेब्यू के बाद से ही वो श्रीलंका और अब बांग्लादेश सीरीज के लिए टीम में चुने गए हैं। पराग अपनी बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी से भी हाथ दिखाने की क्षमता दिखा चुके हैं।

7. रिंकू सिंह

टीम इंडिया के युवा स्टार फिनिशर रिंकू सिंह हाल ही में यूपी प्रीमियर लीग में तहलका मचा कर आए हैं। रिंकू अब बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में फिनिशिंग टच दिखाने के लिए उत्सुक हैं। अब तक 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 174 की स्ट्राइक रेट से रिंकू 418 रन बना चुके हैं।

8. वॉशिंगटन सुंदर

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर ने अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है। जिम्बाब्वे के दौरे पर अपनी फिरकी का जबरदस्त कमाल दिखाने वाले सुंदर अब बांग्लादेश के बल्लेबाजों को फंसाने के लिए तैयार हैं।

9. हर्षित राणा

आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाने में खास योगदान देने वाले तेज गेंदबाज हर्षित राणा डेब्यू के लिए तैयार हैं। दिल्ली के इस युवा तेज गेंदबाज को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका दिया गया है, जहां उन्हें टीम इंडिया की जर्सी में खेलने का अवसर मिलना तय दिख रहा है।

10. रवि बिश्नोई

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नंबर-1 गेंदबाज बनने का कमाल कर चुके रवि बिश्नोई एक बार फिर अपनी फिरकी के साथ तैयार हैं। 32 टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 48 विकेट ले चुके रवि बिश्नोई बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत के प्रमुख स्पिन गेंदबाज होंगे।

11. अर्शदीप सिंह

टीम इंडिया के लिए पिछले कुछ समय से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट फॉर्मेट में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह स्ट्राइक गेंदबाज बन चुके हैं। इस बाएं हाथ के गेंदबाज ने टी20 वर्ल्ड कप में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 17 विकेट हासिल किए थे। हाल ही में उन्होंने दुलीप ट्रॉफी के आखिरी मैच में 9 विकेट झटके थे।  

For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.