Advertisement
इंडियन फुटबॉल टीम : पिछले 10 वर्षों की बेस्ट प्लेइंग-11
From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :December 31, 2019 at 11:08 PM
Modified at :December 31, 2019 at 11:35 PM
इस लिस्ट में उन स्टार प्लेयर्स के नाम शामिल हैं जिन्होंने पिछले एक दशक में इंडियन टीम में बड़ा योगदान दिया।
इंडियन फुटबॉल के लिए पिछले 10 साल रोमांच से भरे रहे और इस दौरान हमने कई बड़े बदलाव देखे। साल 2010 में फीफा रैंकिंग में 142वें पायदान पर रहने वाली इंडियन टीम 2019 के अंत तक 108वें स्थान पर पहुंच गई। टीम के लिए यह एक पॉजिटिव साइन है, लेकिन फैन्स अपने सुपरस्टार प्लेयर्स से इससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदे रखते हैं। हमने उन 11 प्लेयर्स को चुना है जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में इंडिया के लिए दमदार प्रदर्शन किया। कुछ खिलाड़ी टीम में जगह पाने के बेहद करीब आए, लेकिन कम वोट मिलने के कारण वह इस लिस्ट से बाहर हो गए। [KH_ADWORDS type="3" align="center"][/KH_ADWORDS]गोलकीपर
इस पोजिशन के लिए ज्यादा डिबेट करने की जरूरत नहीं पड़ी। गुरप्रीत सिंह संधु 2011 में इंडियन टीम के हेड कोच की तीसरी पसंद थे, 2015 में वह दूसरे नंबर पर आए और 2016 के बाद से लगातार प्लेइंग-11 का हिस्सा बन गए। उन्होंने करियर में अबतक कई बेहतरीन सेव किए हैं और एशियन चैम्पियन कतर के खिलाफ इस साल हुए मैच में सबसे यादगार प्रदर्शन किया। उन्होंने दर्जनों शॉट राके और इंडिया ने कतर के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेला।डिफेंस
हमने डिफेंस में प्रीतम कोटाल, अर्नब मंडल, संदेश झिंगन और नारायण दास को चुना है। पिछले 10 वर्षों में नेशनल टीम के लिए लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने के कारण इन चार प्लेयर्स को चुना गया है। 2015 में इंटरनेशनल फुटबॉल में अपना डेब्यू करने वाले कोटाल ने इंडिया के लिए कुल 36 मैच खेले हैं। हाल में राहुल भेके ने राइटबैक पोजिशन पर खेलने वाले कोटाल को प्लेइंग-11 से जरूर बाहर कर दिया है, लेकिन वह वापसी करते रहते हैं। कोटाल अभी भी लगातार टीम में चुने जाते हैं। सेंटरबैक मंडल ने 2013 से 2016 के बीच इंडिया के लिए कुल 27 मैच खेले। अर्नब ने टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया और इस लिस्ट में शामिल होने के लिए उनके एवं अनस एडाथोडिका के बीच कड़ा मुकाबला था। मंडल के साथ सेंटरबैक पोजिशन के लिए हमने झिंगन को चुना है। झिंगन ने 2015 में डेब्यू करने के बाद इंडिया के लिए अबतक कुल 36 मैच खेले हैं और कई मौकों पर इंडिया के कैप्टन भी रहे हैं। 26 साल के इस खिलाड़ी ने कई बड़े क्लबों के लिए खेला है और सुनील छेत्री के जाने के बाद यह टीम के रेगुलर कैप्टन बन सकते हैं। लेफ्टबैक की पोजिशन पर दास ने जगह बनाई है। वह पिछले एक दशक में लगातार इंडियन टीम की बैकलाइन का हिस्सा रहे हैं। सुभाशीष बोस को बहुत वोट मिले और कुछ ने जैरी लालरिनजुआला एवं धनाचंद्र सिंह का भी नाम लिया। हालांकि, ओडिशा एफसी के दास को सबसे ज्यादा वोट मिले, उन्होंने 2013 में अपना डेब्यू करने के बाद इंडिया के लिए अबतक 29 मैच खेले हैं।
