Khel Now logo
HomeSportsIPL 2024Live Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE Draft 2024 नाइट 1 में चुने गए सभी सुपरस्टार्स की लिस्ट

Published at :April 28, 2024 at 12:53 PM
Modified at :April 28, 2024 at 12:53 PM
Post Featured Image

Subhajit Chakraborty


रॉ और स्मैकडाउन में ड्राफ्ट के जरिए कुल 23 सुपरस्टार्स को चुना गया।

WWE Draft 2024 की शुरूआत 26 अप्रैल, 2024 को स्मैकडाउन के एपिसोड में हुई, लंबे इंतजार के बाद फैंस को स्टार्स के ब्रांड में बदलाव देखने को मिला। स्मैकडाउन में ड्राफ्ट के कुल चार राउंड आयोजित किए गए और इस दौरान कुल 16 सुपरस्टार्स को रॉ और स्मैकडाउन में भेजा गया। बता दें सिंगल्स सुपरस्टार्स के साथ-साथ टैग टीम को भी इस ड्राफ्ट का हिस्सा बनाया गया।

वहीं WWE स्मैकडाउन के खत्म होने के तुरंत बाद सात अन्य सुपरस्टार्स को भी ड्राफ्ट के जरिए रॉ और स्मैकडाउन रोस्टर में शामिल किया गया। यहां उन सभी WWE सुपरस्टार्स की लिस्ट दी गई है, जिन्हें अब तक WWE ड्राफ्ट 2024 के जरिए किसी एक ब्रांड ने चुना है।

WWE Draft 2024 के चार राउंड में इन सुपरस्टार्स का हुआ चयन:

राउंड 1

कोडी रोड्स और ट्रिपल एच ने WWE ड्राफ्ट 2024 के राउंड 1 की घोषणा की। जहां कोडी ने स्मैकडाउन ड्राफ्ट पिक्स की घोषणा की, तो वहीं ट्रिपल एच ने रॉ ड्राफ्ट पिक्स का चयन किया।

1. बियांका बेलेयर [स्मैकडाउन]

2. जे उसो [रॉ]

3. कार्मेलो हेस [स्मैकडाउन]

4. सैथ रॉलिन्स [रॉ]

राउंड 2

WWE दिग्गज, मिशेल मैकुलम ने स्मैकडाउन पिक्स की घोषणा की और हॉल ऑफ फेमर टोरी विल्सन ने रॉ पिक्स का चयन किया।

5. रैंडी ऑर्टन [स्मैकडाउन]

6. ब्रॉन ब्रेकर [रॉ]

7. निया जैक्स [स्मैकडाउन]

8. लिव मॉर्गन [रॉ]

राउंड 3

डडली बॉयज ने राउंड 3 में शामिल ड्राफ्ट पिक्स की घोषणा की। जहां बब्बा रे डडली ने स्मैकडाउन पिक्स को चुना, तो वहीं डी-वॉन डडली ने रॉ पिक्स का चयन किया।

9. एलए नाइट [स्मैकडाउन]

10. रिकोशे [रॉ]

11. द ब्लडलाइन (सोलो सिकोआ, टामा टोंगा और पॉल हेमैन) [स्मैकडाउन]

12. शेमस [रॉ]

राउंड 4

पूर्व स्मैकडाउन जेनरल मैनेजर, टेडी लॉन्ग ने स्मैकडाउन पिक्स की घोषणा की। वहीं जेबीएल ने रॉ सुपरस्टार्स का चयन कर ड्राफ्ट नाइट 1 को समाप्त किया।

13. एजे स्टाइल्स [स्मैकडाउन]

14. अल्फा अकादमी [रॉ]

15. एंड्राडे [स्मैकडाउन]

16. कियाना जेम्स [रॉ]

स्मैकडाउन के बाद इन सुपरस्टार्स का हुआ चयन:

स्मैकडाउन के खत्म होने के बाद, WWE ने सात अन्य सुपरस्टार्स को ड्राफ्ट के जरिए रॉ और स्मैकडाउन में भेजा। बता दें तीन सुपरस्टार्स को स्मैकडाउन और चार सुपरस्टार्स को रॉ में ड्राफ्ट किया गया।

17 ओ.सी. (ल्यूक गैलोज, कार्ल एंडरसन, मिचिन) [स्मैकडाउन]

18 शायना बैजलर [रॉ]

19 जोए स्टार्क [रॉ]

20 सेड्रिक एलेक्जेंडर और अशांते ‘दी’ एडोनिस [स्मैकडाउन]

21 अल्बा फायर और इस्ला डॉन [रॉ]

22 बैरन कॉर्बिन [स्मैकडाउन]

23 आइवर [रॉ]

WWE ड्राफ्ट नाइट 2 का आयोजन अब 29 अप्रैल, 2024 को होने वाले मंडे नाइट रॉ के एपिसोड में किया जाएगा। बता दें स्मैकडाउन की तरह वहां भी WWE ड्राफ्ट के छह राउंड आयोजित किए जाएंगे और प्रति राउंड में कुल चार सुपरस्टार्स को ड्राफ्ट किया जाएगा। चूंकि इस बार ये इवेंट रॉ में होगा इसलिए रॉ सुपरस्टार्स का चयन पहले किया जाएगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Latest News


Advertisement
Advertisement

TRENDING TOPICS

IMPORTANT LINK

  • About Us
  • Home
  • Khel Now TV
  • Sitemap
  • Feed
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2024 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.