IPL 2026 में रियान पराग को मिल सकता है बड़ा ईनाम, बन सकते हैं राजस्थान रॉयल्स के नियमित कप्तान

रियान पराग पिछले कुछ सालों से राजस्थान रॉयल्स के अहम बल्लेबाजों में से एक रहे हैं।
IPL 2026 में युवा बल्लेबाज रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स का नियमित कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। सूत्रों के हवाले से खेल नाउ को यह जानकारी मिली है कि राजस्थान रॉयल्स अपने कप्तान को बदलने पर विचार कर रही है, क्योंकि ऐसी संभावनाएं हैं कि मौजूदा कप्तान संजू सैमसन अगले सीजन चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में शामिल हो सकते हैं।
IPL 2021 से टीम की कप्तानी कर रहे संजू सैमसन ट्रेड डील के तहत राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ सकते हैं। अगर ट्रेड में ऐसा नहीं हुआ तो सैमसन मिनी ऑक्शन में शामिल होंगे और वहां उनके लिए CSK और KKR में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है।
संजू सैमसन के दूसरी टीम में जाने के बाद रियान पराग राजस्थान रॉयल्स की कमान संभालने के सबसे प्रबल दावेदार हैं। राजस्थान रॉयल्स असम के इस बल्लेबाज को अपने साथ लम्बे समय तक जोड़े रखना चाहती है। पिछले कुछ सालों से रियान, राजस्थान के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और बल्लेबाजी के साथ-साथ उनकी गेंदबाजी भी टीम के लिए कारगर साबित हुई है।
सूत्रों के मुताबिक,” राजस्थान रॉयल्स की टीम रियान पराग को फुल टाइम कप्तानी देने वाली है। साथ ही टीम युवा ऑलराउंडर को अपने साथ लंबे समय के लिए जोड़े रखना चाहती है।” संजू सैमसन के बारे में उन्होंने कहा,” IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स ट्रेड के जरिये संजू सैमसन को टीम में शामिल करना चाहती है।
IPL 2025 में सैमसन की अनुपस्थिति में पराग ने संभाली थी राजस्थान की कमान
IPL 2025 में रियान पराग ने कुछ मैचों में राजस्थान रॉयल्स की कमान संभाली थी। शुरूआती मैचों में चोटिल होने के कारण संजू सैमसन ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर हिस्सा लिया था और इस वजह से कप्तानी की जिम्म्मेदारी पराग के पास थी। उसके बाद बीच सीजन में भी सैमसन चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए थे और उन मैचों में भी रियान पराग ही रॉयल्स के कप्तान थे।
कप्तान के तौर पर पराग ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। हालांकि, वह अपनी टीम को प्लेऑफ तक नहीं ले जा सके। सीजन में उन्होंने लगभग 166 के स्ट्राइक रेट के साथ 393 रन बनाकर अपना फॉर्म भी दिखाया, जिसमें केकेआर के खिलाफ खेली गई 95 रनों की बेहतरीन पारी भी शामिल थी।
रियान को नियमित कप्तान बनाते ही राजस्थान रॉयल्स के लिए एक नए युग की शुरुआत होगी। काफी समय से संजू सैमसन फ्रेंचाइजी का चेहरा थे लेकिन अब उनके जाने के बाद पराग के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। पराग अपनी कप्तानी में टीम की किस्मत भी बदलना चाहेंगे और उन्हें दूसरी बार खिताब दिलवाना चाहेंगे। राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में खेले गए पहले IPL में खिताबी जीत हासिल की थी।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिला इनाम
- क्या WWE से होने वाली है Triple H की छुट्टी? John Cena के रिटायरमेंट मैच के बाद कंपनी में चल रही है गर्मा गर्मी
- टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी