WWE इतिहास के 10 सबसे ताकतवर सुपरस्टार्स

(Courtesy : WWE)
इन WWE स्टार्स ने अपनी असाधारण ताकत का प्रदर्शन करते हुए फैंस का दिल जीता।
WWE बहुत लंबे सरसे से प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कंपनी बनी रही है। यहां बहुत ताकतवर से लेकर क्रूजरवेट रेसलर्स को भी जोरदार फाइट करते देखा गया है। यह बात किसी से छुपी नहीं थी कि विंस मैकमैहन (Vince McMahon) जब तक WWE के चेयरमैन रहे तब तक वो ऐसे रेसलर्स को अधिक तवज्जो देते रहे जो दिखने में बहुत फिट और ताकतवर नजर आते हों। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE इतिहास के 10 सबसे ताकतवर सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे।
10. ब्रॉन स्ट्रोमैन
ब्रॉन स्ट्रोमैन, प्रो रेसलिंग में आने से पहले स्ट्रॉन्गमैन चैंपियनशिप्स में भाग लिया करते थे और उनका वजन तक 180 किलो से भी अधिक हुआ करता था। हालांकि अब उन्होंने अपना वजन 30 किलो तक घटा लिया है, लेकिन अन्य रेसलर्स को उठा-उठाकर पटकना उनके बाएं हाथ का खेल है। उन्हें ऑन-स्क्रीन गाड़ियों और यहां तक कि ट्रक को भी पलटाते हुए देखा जा चुका है।
9. बिग ई
बताया जाता है कि जब 2013-2014 के समय WWE ने रोमन रेंस को बड़े बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में पुश दिया, तब विंस मैकमैहन बिग ई को कंपनी का फेस सुपरस्टार बनाना चाहते थे। खैर वो आगे चलकर वर्ल्ड चैंपियन भी बने, लेकिन उनकी ताकत उन्हें सबसे खास रेसलर सिद्ध करती है। एक बार जॉन सीना ने उन्हें बेंच प्रेस पर वजन उठाने का चैलेंज दिया था। बिग ई ने 252 किलो का वजन उठाकर एक अविश्वसनीय काम कर दिखाया था।
8. बिग शो
7 फुट की हाइट और 200 किलो से ज्यादा वजन, बिग शो जब WWE में आए तब उन्हें ‘वर्ल्ड्स लारजेस्ट एथलीट’ नाम से पुकारा जाता था। दरअसल करियर के शुरुआती दिनों में उनका वजन करीब 230 किलो हुआ करता था, जिसे अब घटाकर उन्होंने 180 किलो से नीचे कर लिया है। बिग शो की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो 2 रेसलर्स को आसानी से अपने कंधों पर उठाकर पटकते आए हैं। एक बार उन्होंने जीप को भी पलटा दिया था।
7. गोल्डबर्ग
1990 के दशक में WWE और WCW, प्रो रेसलिंग की टॉप कंपनियां हुआ करती थीं। दोनों कंपनियों में गोल्डबर्ग का काफी नाम था और उन दिनों नेचुरल पावर के लिए उन्हें खूब सराहा जाता था। आज 57 साल की उम्र में भी उनकी फिजिक, स्ट्रेंथ जस की तस बनी हुई है। उनका एनर्जी लेवल और ताकत गजब की रही है, जिसके कारण वो इतनी ज्यादा उम्र में भी रेसलर्स को इधर से उधर पटकने की काबिलियत रखते हैं।
6. सिजारो
स्विट्जरलैंड के स्टार सिजारो देखने में अधिक ताकतवर ना लगते हों, लेकिन उनकी ताकत के चर्चे पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। WWE Battleground पे-पर-व्यू इवेंट में जब उन्होंने द ग्रेट खली को सिजारो स्विंग लगाया तो पूरी दुनिया हक्का-बक्का रह गई थी। वहीं मार्क हेनरी को उन्होंने अपना न्यूट्रलाइजर मूव लगाकर साबित किया कि वे केवल WWE ही नहीं बल्कि प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री के सबसे ताकतवर रेसलर्स में से एक हैं।
5. जॉन सीना
जॉन सीना का कद 6 फुट और वजन करीब 114 किलो है, यह आंकड़े अन्य ताकतवर रेसलर्स से बहुत कमजोर दिखाई पड़ते हैं, लेकिन जिन लोगों ने जॉन को वर्कआउट करते देखा है वो जानते हैं कि उनके हाथों और कंधों में कितनी ताकत है। एक बार बिग शो पूछा गया कि ऐसा सबसे ताकतवर रेसलर कौन है, जिसका उन्होंने रिंग में सामना किया है।
उन्होंने जॉन सीना का नाम लिया और बताया कि जॉन के हाथों की कठोरता ऐसी है कि वो पत्थर जैसे लगते हैं। उन्होंने एक बार WrestleMania में बिग शो और एज को एकसाथ कंधों पर उठाकर दुनिया भर को चौंका दिया था।
4. ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर को भला सबसे ताकतवर रेसलर्स की सूची से कैसे बाहर रखा जा सकता है। 2002 में जब उनका डेब्यू हुआ तब अपनी गजब की ताकत और एनर्जी लेवल के लिए उन्हें खूब सराहा गया। लैसनर ने बढ़ती उम्र के साथ भी अपनी स्ट्रेंथ को कम नहीं होने दिया है। हद तो तब हो गई जब उन्होंने SummerSlam 2014 में जॉन सीना को एक या दो नहीं बल्कि 16 जर्मन सुपलेक्स लगा दिये थे। अपनी ताकत के लिए ही लैसनर को इस जनरेशन का ‘अल्फा मेल’ कहा जाता है।
3. हाकू
हाकू चाहे प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री में अधिक लोकप्रियता हासिल ना कर सके हों, लेकिन अनोआ’ई फैमिली का यह मेंबर निःसंदेह इतिहास के सबसे ताकतवर रेसलर्स में से एक है। ब्रेट हार्ट और क्रिस जैरिको की आत्मकथा पढ़ कर आप अंदाजा लगा पाएंगे कि क्यों हाकू क्यों सबसे ताकतवर रेसलर्स में से एक हैं। यह भी बताया जाता है कि उन्होंने पुलिस द्वारा लगाई गई हथकड़ियां तक तोड़ डाली थीं।
2. केन
केन की फिजिक चाहे ज्यादा अच्छी ना रही हो, लेकिन 7 फुट की लंबाई और 150 किलो का वजन जिसके पास हो वह भला ताकतवर कैसे नहीं होगा। वो अपने करियर में एकसाथ दो-दो रेसलर्स को चोकस्लैम लगाते रहे हैं। उन्होंने 1999 में बिग शो को स्लैम लगाया था और रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि एक बार WWE में बैकस्टेज आर्म-रेसलिंग कम्पटीशन हुआ था, जिसे केन ने जीता था।
1. मार्क हेनरी
मार्क हेनरी को WWE में ‘वर्ल्ड स्ट्रॉन्गेस्ट एथलीट’ कहा जाता था और क्यों ना कहा जाए। वो प्रो रेसलिंग में आने से पहले कई स्ट्रॉन्गमैन चैंपियनशिप जीत चुके थे। उन्होंने भारोत्तोलन स्पर्धा में ओलंपिक खेलों में भी भाग लिया हुआ है, लेकिन कोई पदक नहीं जीत पाए थे। मार्क इतिहास के सबसे ताकतवर रेसलर इसलिए हैं क्योंकि उन्होंने 2002 में आर्नोल्ड स्ट्रॉन्गमैन क्लासिक टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रचा था।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल
- WWE के तीन मौजूदा सबसे बढ़िया बेबीफेस सुपरस्टार्स
- साल 2025 में भारतीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल
- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिला इनाम