पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर ने रचा इतिहास, सरबजोत सिंह के साथ दूसरा मेडल जीतकर किया बड़ा कारनामा

मनु भाकर स्वतंत्र भारत में एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली एथलीट बन गई।
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की स्टार शूटर मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। बता दें वह ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। आप जानते ही होंगे मनु ने सबसे पहले महिलाओं के व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में कांस्य पदक जीता था।
इसके बाद अब मनु भाकर ने 30 जुलाई, मंगलवार को सरबजोत सिंह के साथ मिलकर मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में भारत को एक और ब्रॉन्ज मेडल दिलाकर बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। बता दें मनु ने दूसरा ब्रॉन्ज मेडल जैसा ही जीता, ठीक वैसे ही वह एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली एथलीट बन गई।
भारत को दोनों मेडल जीताने में मनु भाकर का बड़ा हाथ
बता दें मनु भाकर और सरबजोत सिंह का पेरिस ओलंपिक 2024 के 10 मीटर मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल के लिए दक्षिण कोरिया की ली वोन्हो और ओह ये जिन के साथ भिड़ंत हुई। इन दोनों की जोड़ी ने मिलकर, दक्षिण कोरिया की जोड़ी को 16-10 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया। आप जानते ही होंगे ये ना सिर्फ मनु का बल्कि भारत का भी पेरिस ओलंपिक में दूसरा मेडल ही है, भारत को दोनों मेडल जीताने के पीछे मनु का ही बड़ा हाथ है।
मनु और सरबजोत ने खराब शुरुआत के बाद की धमाकेदार वापसी
मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने अंत में भले ही ब्रॉन्ज मेडल जीता, लेकिन उनकी शुरुआत जरा भी अच्छी नहीं हुई थी। आपको बता दें मनु और सरबजोत की जोड़ी अपना पहला शॉट हार गए थे, लेकिन दोनों ने हिम्मत ना हारते हुए अगला ही शॉट जीता और मैच में वापसी की। इस शॉट को जीतने के बाद दोनों का आत्मविश्वास अलग ही लेवल पर पहुंच गया और देखते ही देखते मनु और सरबजोत की जोड़ी उनसे आगे निकलकर 6-2 से लीड करने लगे।
मैच में एक वक्त ऐसा आया जब कोरियाई जोड़ी 6 के स्कोर पर पहुंची, उस समय भारतीय जोड़ी 14 तक पहुंच गई थी। बता दें जब भारत को जीत के लिए सिर्फ दो और अंक की जरूरत थी। उस समय कोरियाई जोड़ी ने लगातार दो शॉट जीतकर अपना स्कोर 10 तक पहुंचा लिया। हालांकि, इसके बाद उन्हें स्कोर करने का कोई और मौका नहीं मिला, 13वें शॉट को अपने नाम करके भारतीय जोड़ी यानी की मनु और सरबजोत ने 16-10 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल
- WWE के तीन मौजूदा सबसे बढ़िया बेबीफेस सुपरस्टार्स
- साल 2025 में भारतीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल