Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: अजित चौहान भविष्य के सुपरस्टार हैं, यू मुम्बा के कोच ने युवा स्टार की तारीफों के बांधे पुल

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :November 7, 2024 at 5:40 PM
Modified at :November 7, 2024 at 5:40 PM
PKL 11: अजित चौहान भविष्य के सुपरस्टार हैं, यू मुम्बा के कोच ने युवा स्टार की तारीफों के बांधे पुल

पटना पाइरेट्स के खिलाफ मैच में अजित चौहान ने 19 रेड पाइंट् हासिल किए।

प्रो कबड्डी लीग 2024 (PKL 11) में बुधवार की रात यू मुम्बा और पटना पाइरेट्स के बीच रोमांचक मैच खेला गया। इस मैच का निर्णय अंतिम मिनट में हुआ, जिसमें मुम्बा ने बाजी मार ली। मुम्बा को लगातार दूसरी जीत दिलाने में युवा रेडर अजित चौहान की अहम भूमिका रही जिन्होंने 19 रेड पॉइंट्स अकेले लाए।

पटना के लिए देवांक और अयान की जोड़ी ने एक और मैच में दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में उनकी टीम करीबी अंतर से हार गई। मुम्बा की जीत के बाद टीम के कप्तान और कोच दोनों ही काफी खुश नजर आए, लेकिन साथ ही उन्होंने टीम की कमी के बारे में भी बात की। आइए जानते हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या-क्या बोला गया।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

अजित भविष्य के सुपरस्टार हैं – मुम्बा कोच

यू मुम्बा के कोच गोलामरेजा मजांदरानी अपने युवा रेडर अजित से काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि अजित कि किस स्किल पर उन्होंने ट्रेनिंग में अधिक काम किया है।

उन्होंने कहा, ”मैं अजित के लिए काफी खुश हूं क्योंकि वो हमारी टीम के युवा स्टार हैं। धीरे-धीरे वो छा रहे हैं और भविष्य के सुपरस्टार बनेंगे। प्रैक्टिस में हम उनकी स्किल पर काम कर रहे थे क्योंकि वो अपने हाथों का सही इस्तेमाल नहीं कर रहे थे। आज उन्होंने पुश करना शुरू किया तो एक बार चार और दूसरी बार तीन पॉइंट लेकर लौटे। आज उन्हें समझ आया होगा कि स्किल में थोड़ा बदलाव बड़े परिणाम ला सकता है।”

डिफेंस की गलतियां पड़ेंगी भारी – सुनील कुमार

मुम्बा के कप्तान सुनील कुमार टीम की जीत से तो खुश थे, लेकिन उन्होंने डिफेंस में कई गलतियां गिना डाली। सुनील ने यह भी कहा कि अगर डिफेंस ऐसी ही गलती करता रहा तो आगे आने वाले मैचों में टीम पर ये भारी पड़ेगा।

उन्होंने कहा, “देवांक के सुपर रेड की बदौलत पटना ने बढ़त ली थी। सोमबीर ने फिर गलत समय पर पॉइंट दे दिया वर्ना हम वहीं जीत जाते। गलतियां तो होती रहती हैं, लेकिन हम आगे आने वाले मैचों में इसमें सुधार करेंगे। आज हम भाग्यशाली थे कि हमें जीत मिली।”

देवांक और अयान पर नहीं डालते प्रेशर – रेडू

पटना पाइरेट्स के कोच नरेंदर रेडू ने टीम की हार का मुख्य कारण डिफेंस को बताया है। उनके मुताबिक देवांक और अयान की जोड़ी को एकदम से खुला छोड़ दिया गया है इसीलिए दोनों युवा रेडर्स इतना अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “दोनों यंग हैं, टैलेंटेड हैं और स्किल हैं दोनों के पास। इनको हमने फ्रीस्टाइल बोल रखा है कि अपना गेम खेलो। जब जरूरत होती है तभी हम वापस बुलाते हैं वर्ना इनको खेलने देते हैं। इनके ऊपर प्रेशर नहीं देते हैं। एकदम खुला छोड़ देने के कारण ही दोनों इतना अच्छा खेल रहे हैं।”

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.