PKL 12 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 78 तक

बेंगलुरु बुल्स और पुनेरी पलटन ने दर्ज की एकतरफा जीत।
प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) में 11 अक्टूबर को दो एकतरफा मुकाबले खेले गए और दिल्ली लेग की शुरुआत हुई। पहले मैच में बेंगलुरु बुल्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 47-26 से हराया। दूसरे मैच में पुनेरी पलटन ने तमिल थलाइवाज को 36-23 से हराया।
पहले मैच में बेंगलुरु बुल्स की तरफ से अलीरेज़ा मिर्ज़ाइयां ने सुपर 10 लगाया और 12 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में कप्तान योगेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हाई 5 के साथ 8 टैकल पॉइंट लिए और उनके अलावा दीपक शंकर ने भी हाई 5 के साथ 5 टैकल पॉइंट लिए।
जयपुर पिंक पैंथर्स की तरफ से अली समादी ही प्रभावित कर सके और उन्होंने मैच में 9 पॉइंट लिए जिसमें 8 रेड और 1 टैकल पॉइंट था। हालाँकि जयपुर का डिफेंस फ्लॉप रहा और इसी वजह से उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा।
दूसरे मैच में पुनेरी पलटन की तरफ से पंकज मोहिते ने मैच में सबसे ज्यादा 9 पॉइंट लिए जिसमें 8 रेड और 1 टैकल पॉइंट था। कप्तान असलम इनामदार ने मैच में 7 पॉइंट लिए जिसमें 5 रेड और 2 टैकल पॉइंट था। डिफेंस में गुरदीप ने हाई 5 के साथ 5 और विशाल भारद्वाज ने 4 टैकल पॉइंट लिए।
तमिल थलाइवाज की तरफ से कप्तान अर्जुन देशवाल फ्लॉप रहे और सिर्फ 6 रेड पॉइंट ले सके। डिफेंस में अरुलनंतबाबू ने सबसे ज्यादा 4 टैकल पॉइंट लिए और शानदार फॉर्म में चल रहे नितेश के नाम सिर्फ 2 टैकल पॉइंट रहे।
PKL 12 पॉइंट्स टेबल:

PKL 12 में 11 अक्टूबर के मैचों के बाद दबंग दिल्ली की टीम पहले स्थान पर बनी हुई है। पुनेरी पलटन 11वीं जीत के साथ दूसरे स्थान पर कायम है और उनका टॉप 8 में रहना पक्का हो गया है। बेंगलुरु बुल्स सातवीं जीत के साथ पांचवें स्थान पर कायम है।
तमिल थलाइवाज की टीम आठवीं हार के साथ छठे स्थान पर मौजूद है। जयपुर पिंक पैंथर्स सातवीं हार के साथ आठवें स्थान पर खिसक गई है।
सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के साथ देवांक दलाल टॉप पर कायम
PKL 12 में 11 अक्टूबर के मैचों के बाद बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक दलाल 207 पॉइंट के साथ अभी भी टॉप पर कायम हैं। तमिल थलाइवाज के कप्तान अर्जुन देशवाल 159 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक 146 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।
पटना पाइरेट्स के अयान लोचब 135 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर बरक़रार हैं। तेलुगु टाइटंस के भरत हूडा 120 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
- 1. देवांक दलाल (बंगाल वॉरियर्स) – 207 पॉइंट्स
- 2. अर्जुन देशवाल (तमिल थलाइवाज) – 159 पॉइंट्स
- 3. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 146 पॉइंट्स
- 4. अयान लोचब (पटना पाइरेट्स) – 135 पॉइंट्स
- 5. भरत हूडा (तेलुगु टाइटंस) – 120 पॉइंट्स
सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के साथ नितेश कुमार टॉप पर बरकरार
प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन में 11 अक्टूबर के मैचों के बाद तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 53 पॉइंट के साथ अभी भी पहले स्थान पर कायम हैं। दबंग दिल्ली के फजल अत्राचली 44 टैकल पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान जयदीप दहिया 42 टैकल पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।
पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 39 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर हैं। दबंग दिल्ली के सौरभ नंदल, बेंगलुरु बुल्स के योगेश और दीपक शंकर भी 39-39 पॉइंट के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।
- 1. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 53 पॉइंट्स
- 2. फजल अत्राचली (दबंग दिल्ली) – 44 पॉइंट्स
- 3. जयदीप दहिया (हरियाणा स्टीलर्स) – 42 पॉइंट्स
- 4. सौरभ नंदल (दबंग दिल्ली) – 39 पॉइंट्स
- 5. योगेश दहिया (बेंगलुरु बुल्स) – 39 पॉइंट्स
PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कौन है?
दबंग दिल्ली 12 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.