Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

तीन खिलाड़ी जो IPL 2008 के बाद अब IPL 2024 एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :March 19, 2024 at 6:57 PM
Modified at :March 19, 2024 at 6:58 PM
तीन खिलाड़ी जो IPL 2008 के बाद अब IPL 2024 एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे

आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च को चेन्नई में CSK vs RCB के बीच मैच के साथ होगी।

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी की इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन (IPL 2024) की शुरुआत 22 मार्च को होने वाली है, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला होगा। हर साल की तरह इस साल भी हमें सितारों से सजे इस लीग में कुछ जबरदस्त और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

बता दें कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो आईपीएल 2008 से अब तक इस लीग में एक ही टीम के लिए खेल रहे हैं। तो वहीं कुछ ऐसे हैं जिन्होंने 2008 में जिस टीम के लिए खेला था, इस सीजन भी उसी टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। तो चलिए इस आर्टिकल में उन खिलाड़ियों के ऊपर एक नजर डालते हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

इन खिलाड़ियों ने IPL 2008 और IPL 2024 एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेला:

3. एमएस धोनी – चेन्नई सुपर किंग्स

MS Dhoni

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले कप्तान रहे हैं। वह आईपीएल 2008 में सबसे महंगे खिलाड़ी थे जब सीएसके ने उन्हें 6 करोड़ रुपये में खरीदा था। धोनी अभी भी उसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा है और आईपीएल 2024 में सीएसके का नेतृत्व करेंगे। 

धोनी इस लीग के सफल कप्तानों में से एक हैं और उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई को पांच बार आईपीएल का खिताब जीताया है। हालांकि, जब सीएसके को दो साल के लिए निलंबित कर दिया गया था, तब उन्होंने दो सीजन (2016 और 2017) राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए खेला था। हालांकि, वह 2024 में एक बार फिर चेन्नई के लिए खेलते हुए नजर आएंगे और अपनी कप्तानी में रिकॉर्ड छठी बार टीम को चैंपियन बनाने की पूरी कोशिश करेंगे।

2. विराट कोहली – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

Virat Kohli
Virat Kohli (Image Source: IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में केवल एक ही खिलाड़ी 2008 से 2024 तक एक ही फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहा है, और वह कोई और नहीं बल्कि इस खेल के दिग्गज विराट कोहली हैं। बैंगलोर फ्रेंचाइजी ने 2008 में दिल्ली के इस युवा खिलाड़ी को सिर्फ 12 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा था, और उस समय बहुतों ने नहीं सोचा होगा कि समय के साथ वह इस खेल के सबसे बड़े नामों में से एक बन जाएगा। विराट मौजूदा पीढ़ी में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले और सबसे अमीर क्रिकेटर्स में से एक हैं। बता दें वह आईपीएल 2024 में आरसीबी के लिए लगातार अपना 17वां सीजन खेलते हुए नजर आएंगे।

1. ऋषि धवन – पंजाब किंग्स

Rishi Dhawan
Rishi Dhawan. (Image Source: IPL)

ऋषि धवन भारतीय घरेलू स्तर पर एक जाना-माना नाम हैं। फरवरी 1990 में हिमाचल प्रदेश के मंडी में जन्मे धवन पंजाब के लिए एक शानदार ऑलराउंडर रहे हैं। उन्होंने 2008 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था, तब किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें 80 हजार रुपये की कीमत पर खरीदा था। हालांकि, उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला, साथ ही टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया।

इसके बाद ऋर्षि ने 2013 में वापसी की, जहां उन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीदा। लेकिन अगले सीजन एक बार फिर से पंजाब ने उनपर भरोसा दिखाते हुए उन्हें अपने दल में शामिल किया और इसके बाद वह अगले तीन सीजन यानी की 2017 तक इस टीम का हिस्सा रहे। 2017 में उन्होंने केकेआर का प्रतिनिधित्व किया। बता दें इसके बाद साल 2022 में पंजाब ने उन्हें वापस खरीद लिया, और अब वह आईपीएल 2024 में उसी फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे जिसके साथ उन्होंने अपने सफर की शुरुआत की थी।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Assistant Content Manager for Cricket and Kabaddi at Khel Now since 2023. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he combines his passion for sports with experience in writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan and Virat Kohli admirer, Subhajit proudly supports RCB.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.