Khel Now logo
HomeSportsOLYMPICS 2024Live Score

क्रिकेट न्यूज

IPL 2024: पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट DC vs CSK मैच तक

Published at :April 1, 2024 at 12:24 AM
Modified at :April 1, 2024 at 12:24 AM
Post Featured Image

Neetish Kumar Mishra


चेन्नई सुपर किंग्स की हार से कोलकाता को पॉइंट्स टेबल में फायदा हुआ है।

आईपीएल (IPL 2024) का 12वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहमदाबाद में खेला गया, जिसमें गुजरात टाइटंस को 7 विकेट से जीत हासिल हुई। इस मुकाबले में मोहित शर्मा (3/25) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा, 13वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वाईजैग में खेला गया, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स को 20 रनों से जीत हासिल हुई।

गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 162 रन बनाए थे। जवाब में उतरी गुजरात टाइटंस ने 19.1 ओवरों में 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। इसके अलावा, दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 191 रन बनाए। जवाब में उतरी चेन्नई सुपर किंग्स 6 विकेट खोकर सिर्फ 171 रन ही बना सकी और उन्हें 20 रनों से जीत हासिल हुई।

IPL 2024: DC vs CSK मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले के बाद आईपीएल 2024 के प्वॉइंट्स टेबल में कोलकाता नाइट राइडर्स 4 अंकों और +1.047 के नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर, चेन्नई सुपर किंग्स 4 अंकों और +1.979 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर, राजस्थान रॉयल्स 4 अंकों और +0.800 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर, गुजरात टाइटंस 4 अंकों और -0.738 के नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर और सनराइजर्स हैदराबाद 2 अंकों और +0.675 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में 5वें स्थान पर मौजूद है।

IPL 2024: DC vs CSK मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा रन

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले के बाद विराट कोहली 181 रनों के साथ आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। इसके अलावा, सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन 143 रनों के साथ दूसरे स्थान पर, पंजाब किंग्स के शिखर धवन 137 रनों के साथ तीसरे स्थान पर, दिल्ली कैपिटल्स के डेविड वॉर्नर 130 रनों के साथ चौथे स्थान पर और राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग 127 रनों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

DC vs CSK मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप लिस्ट:

विराट कोहली (RCB) – 181 रन

हेनरिक क्लासेन (SRH) – 143 रन

शिखर धवन (PBKS) – 137 रन

डेविड वॉर्नर (DC) – 130 रन

रियान पराग (RR) – 127 रन

IPL 2024: DC vs CSK मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा विकेट

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले के बाद आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में चेन्नई सुपर किंग्स के मुस्तफिजुर रहमान 7 विकेटों के साथ पहले स्थान पर हैं। इसके अलावा, गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा 6 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर, कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा 5 विकेटों के साथ तीसरे स्थान पर, दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज खलील अहमद 5 विकेटों के साथ चौथे स्थान पर और कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल 4 विकेटों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

DC vs CSK मुकाबले के बाद पर्पल कैप लिस्ट:

मुस्तफिजुर रहमान (CSK) – 7 विकेट

मोहित शर्मा (GT) – 6 विकेट

हर्षित राणा (KKR) – 5 विकेट

खलील अहमद (DC) – 5 विकेट

आंद्रे रसेल (KKR) – 4 विकेट

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Latest News
Advertisement