WWE में Solo Sikoa के नाम दर्ज हुआ हारने का खास रिकॉर्ड, इस दिग्गज के खिलाफ जीत के बाद से लगातार मिली है शिकस्त
रेसलमेनिया 40 में सोलो सिकोआ किसी भी मैच का हिस्सा नहीं है।
सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) WWE के सबसे प्रभावशाली और शक्तिशाली सुपरस्टार्स में से एक हैं, जो अपने डेब्यू के बाद से ही मेन रोस्टर पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं। सिकोआ ने क्लैश एट द कैसल 2022 में अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था, जहां उन्होंने रोमन रेंस को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ जीत दिलाने में मदद की। इसके बाद उन्हें ‘एनफोर्सर’ के रूप में द ब्लडलाइन में शामिल किया गया और वो एक तरह से इस ग्रुप के ढ़ाल बन गए। रेसलमेनिया 39 से पहले तक सोलो का प्रदर्शन काफी अच्छा था और उन्हें एक भी मैच में हार हाथ नहीं लगी थी।
उनके प्रभावशाली प्रदर्शन को देखते हुए ऐसा लग रहा था कि वह भविष्य में कंपनी के बड़े सुपरस्टार्स में से एक बनेंगे और शायद चैंपियन भी बने। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं इसके बाद उन्हें लगातार कंपनी में हार का सामना करना पड़ा। रोमन रेंस की अनुपस्थिति में सोलो को नया “ट्राइबल हायर” किया गया, लेकिन इसके बावजूद उनके हार का क्रम रुका नहीं।
Solo Sikoa की हार का सिलसिला
सोलो सिकोआ ने WWE क्राउन ज्वेल 2023 में जॉन सीना का सामना किया और अपने सिंगल्स पे-पर-व्यू डेब्यू में इस कंपनी के दिग्गज सुपरस्टार के खिलाफ जीत हासिल की। लेकिन इस इवेंट के बाद उनके जीत-हार के आंकड़े चौंकाने वाले हैं।
सीना के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद सोलो सिकोआ ने अब तक WWE में कुल 34 मैच लड़े हैं, जिसमें से एक भी मैच उन्होंने नहीं जीता है। बता दें सिकोआ ने ऑन टेलीविजन चार मैच और WWE लाइव हाउस शो में 30 मैच लड़े, जिनमें से वह एक भी मैच जीत नहीं पाए।
SmackDown पर सोलो सिकोआ का प्रदर्शन
सोलो सिकोआ के मैच | तारीख | रिजल्ट |
सोलो सिकोआ और जिमी उसो बनाम एलए नाइट और रैंडी ऑर्टन | 8 दिसंबर, 2023 | पिनफॉल से हार मिली |
सोलो सिकोआ बनाम एजे स्टाइल्स | 15 दिसंबर, 2023 | डिस्क्वालीफिकेशन से हार मिली |
सोलो सिकोआ और जिमी उसो बनाम एलए नाइट, रैंडी ऑर्टन और एजे स्टाइल्स | 12 जनवरी, 2024 | पिनफॉल से हार मिली |
सोलो सिकोआ बनाम एलए नाइट | 26 जनवरी 2024 | पिनफॉल से हार मिली |
सोलो सिकोआ बनाम रैंडी ऑर्टन | 9 फरवरी, 2024 | पिनफॉल से हार मिली |
WWE लाइव इवेंट पर सोलो सिकोआ का प्रदर्शन
लाइव इवेंट में सोलो सिकोआ ने जिमी उसो के साथ मिलकर एलए नाइट और केविन ओवेंस का सामना किया और छह बार उनसे हारे, छह बार सैथ रॉलिन्स और कोडी रोड्स से हारे। वहीं एलए नाइट के खिलाफ दस बार, केविन ओवेंस के खिलाफ पांच बार और एजे स्टाइल्स के खिलाफ पांच बार सिंगल्स मैच में हारे। जबकि दो बार मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ।
फरवरी 2024 के बाद से सोलो का कोई ऑन टेलीविजन मैच नहीं हुआ है, इसके अलावा वह रेसलमेनिया 40 में भी किसी मैच का हिस्सा नहीं है।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
Latest News
- LKN vs RR Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, Dream11 प्लेइंग 11, मैच 44, IPL 2024
- DC vs MI Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, Dream11 प्लेइंग 11, मैच 43, IPL 2024
- IPL 2024: ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की पूरी लिस्ट, KKR vs PBKS मैच के बाद
- LSG vs RR Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, Dream11 प्लेइंग 11, मैच 44, IPL 2024
- IPL 2024: DC vs MI के मैच में इन खिलाड़ियों के बीच होगी कड़ी टक्कर