Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

टेस्ट क्रिकेट में जो रूट द्वारा खेली गई पांच सबसे बड़ी पारियां

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :October 10, 2024 at 4:08 PM
Modified at :October 10, 2024 at 4:08 PM
टेस्ट क्रिकेट में जो रूट द्वारा खेली गई पांच सबसे बड़ी पारियां

जो रूट ने 2012 में भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट संभवतः इस समय टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के सबसे अच्छे बल्लेबाज हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में वर्तमान समय में सक्रिय बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा रन बनाने और सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पहले स्थान पर हैं। जो रूट ने साल 2012 में भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक वह टेस्ट क्रिकेट में 6 दोहरे शतक लगाया चुके हैं, जिसमें उनकी दो सबसे बड़ी पारियां पाकिस्तान के खिलाफ रहीं हैं। वह पाकिस्तान के खिलाफ दो दोहरे शतक लगाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज भी बन चुके हैं।

हाल ही में, रूट ने इंग्लैंड की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सर एलेस्टेयर कुक को भी पीछे छोड़ दिया। रुट ने अपने करियर में अब तक कई बड़ी पारियां खेली है। यहां हम आपको जो रूट द्वारा टेस्ट क्रिकेट में खेली गई टॉप 5 सबसे बड़ी पारियों की जानकारी देने जा रहे हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

5. 218 vs भारत, चेन्नई, 2021

किसी भी गैर-एशियाई टीम के लिए चेन्नई में जीत हासिल करना बहुत बड़ी उपलब्धि है और यह उपलब्धि इंग्लैंड के नाम भी दर्ज है। साल 2021 में भारत के खिलाफ चेन्नई में खेले गए टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पहली पारी में 578 रन बनाए, जिसमें जो रूट की सबसे बड़ी भूमिका रही।

स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार चेन्नई की पिच पर तत्कालीन कप्तान रूट ने पहली पारी में 377 गेंदों पर 19 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 218 रनों की शानदार पारी खेली। उस पिच पर उनके अलावा दोनों टीमों का अन्य कोई बल्लेबाज शतक भी नहीं लगा सका था। उस मैच में इंग्लैंड ने 227 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी। रूट की चेन्नई में खेली गई वह पारी उनके करियर की सबसे यादगार पारियों में से एक है।

4. 226 vs न्यूजीलैंड, हैमिल्टन, 2019

साल 2019 के न्यूजीलैंड दौरे पर इंग्लैंड ने अपना दूसरा टेस्ट मैच हैमिल्टन में खेला था। उस मुकाबले में मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 375 रन बनाए थे। इसके बाद अपनी पहली पारी खेलने उतरी इंग्लैंड ने की ओर से जो रूट ने 441 गेंदों पर 22 चौके और 1 छक्के की मदद से 226 रनों की पारी खेली और अपनी टीम का स्कोर 476 तक पहुंचाया था। गेंदबाजी के लिए मददगार पिच पर रूट की यह पारी उनके करियर की सबसे अच्छी पारियों में से एक रही है।

3. 228 vs श्रीलंका, गाल, 2021

जनवरी 2021 में श्रीलंका के खिलाफ गाल में खेले गए मुकाबले में अनुभवी जो रूट ने 321 गेंदों पर 228 रनों की एक शानदार पारी खेली थी और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उस मुकाबले में श्रीलंका की टीम पहली पारी में 135 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी, जबकि रूट के दोहरे शतक की बदौलत इंग्लैंड नर पहली पारी में 471 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने उस मैच में 7 विकेट से जीत भी दर्ज की थी।

2. 254 vs पाकिस्तान, मैनचेस्टर, 2016

रूट ने जुलाई 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए एक टेस्ट मैच की पहली पारी में 406 गेंदों पर 27 चौकों की मदद से 254 रन बनाए थे, जो अक्टूबर 2024 से पहले टेस्ट क्रिकेट में उनकी सबसे बड़ी पारी थी। उस पारी में इंग्लैंड ने 589/8 का स्कोर बनाया था। इसके अलावा, मेजबान इंग्लैंड को उस मुकाबले में 333 रनों से बड़ी जीत भी मिली थी।

1. 262 vs पाकिस्तान, मुल्तान, 2024

जो रूट ने अक्टूबर 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में खेले जा रहे मुकाबले में अपने टेस्ट क्रिकेट करियर की सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने इस मुकाबले में 375 गेंदों पर 17 चौकों की मदद से 262 रन बनाए। इसी के साथ, वह पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में एक से ज्यादा दोहरा शतक लगाने वाले इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने 823/7 पर अपनी पहली पारी घोषित की, जो टेस्ट क्रिकेट इतिहास में इंग्लैंड का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है।

For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

KhelNow on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.