Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

WWE न्यूज

ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले WWE स्टार्स की लिस्ट

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :July 27, 2024 at 9:39 PM
Modified at :July 27, 2024 at 9:39 PM
ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले WWE स्टार्स की लिस्ट

(Courtesy : WWE)

कई स्टार्स को WWE के साथ-साथ ओलंपिक्स में भी भारी सफलता मिली है।

WWE को लेकर अक्सर कहा जाता है कि यहां होने वाली रेसलिंग फेक होती है, इस कारण प्रो रेसलर्स को लोग एथलीट कहने में झिझक दिखाते हैं। मगर लोग ये नहीं जानते कि रेसलर्स जब भी रिंग में कोई मूव परफॉर्म करते हैं तब हर एक सेकेंड उनके चोटिल होने की संभावना बनी रहती है। इसके विपरीत WWE में आने से पहले कई रेसलर्स ओलंपिक, MMA, मुक्केबाजी, कुश्ती और पावरलिफ्टिंग जैसे मुश्किल खेलों को खेलकर यहां पहुंचते हैं, यानी की यहां आने से पहले वह काफी कड़ी मेहनत करते हैं।

खास करके ओलंपिक (Olympic), ये बात आपको चौंका सकती है कि अब तक कई WWE सुपरस्टार्स ऐसे रहे हैं जो ओलंपिक्स में हिस्सा ले चुके हैं। वहीं दो स्टार्स ने तो अपनी काबिलियत साबित करते हुए गोल्ड मेडल भी जीता है। बता दें कुछ ऐसे भी हैं जो भले ही ओलंपिक में मेडल नहीं जीत पाए हो, लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीता है। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन दो WWE सितारों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने की उपलब्धि हासिल की है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

गेबल स्टीवसन

गेबल स्टीवसन ने 2020 टोक्यो ओलंपिक्स में हेवीवेट रेसलिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था और इस ऐतिहासिक जीत के तुरंत बाद WWE ने 2021 में उन्हें साइन कर लिया था। दुर्भाग्यवश 3 साल परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग करने और कुछ समय NXT में काम करने के बावजूद स्टीवसन कंपनी के अधिकारियों को प्रभावित नहीं कर पाए। काफी एक्सपर्ट्स ने उनकी तारीफ की थी, लेकिन उनका WWE करियर उम्मीद अनुसार आगे नहीं बढ़ पाया।

कर्ट एंगल

कर्ट एंगल ने जब 1998 में WWE को जॉइन किया तब उन्हें एक एमेच्योर रेसलर के रूप में ही पेश किया गया था क्योंकि वो 1996 समर ओलंपिक्स की रेसलिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीत चुके थे। कर्ट एंगल से जुड़ा एक चौंकाने वाला तथ्य ये है कि उन्होंने टूटी हुई गर्दन के साथ फाइट करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था। उनका ओलंपिक रेसलर होने का किरदार काफी फेमस बना और आगे चलकर वो इतिहास के सबसे महान प्रो रेसलर्स में से एक बने।

WWE में शामिल होने वाले अन्य ओलंपियन:

कर्ट एंगल और गेबल स्टीवसन के अलावा, कई और भी स्टार्स हैं, जिन्होंने ओलंपिक्स में शानदार प्रदर्शन करने के बाद WWE का रुख किया। ये हैं वो सभी सितारे-

  • बैड न्यूज ब्राउन (1976)- जूडो
  • मासा सैतो (1965)- फ्रीस्टाइल कुश्ती
  • आयरन शेख (1968)- ग्रीको-रोमन कुश्ती
  • चैड गेबल (2012)- ग्रीको-रोमन कुश्ती
  • कार्ल गॉच (1948)- ग्रीष्मकालीन ओलंपिक
  • रोंडा राउजी (2008)- जूडो
  • मार्क हेनरी (1992 और 1996)- वेटलिफ्टिंग

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.