Khel Now logo
HomeSportsIPL 2024Live Score
Advertisement

WWE न्यूज

Roman Reigns ने क्यों WWE Draft 2024 में नहीं लिया हिस्सा? पॉल हेमन ने किया बड़ा खुलासा

Published at :April 28, 2024 at 2:34 PM
Modified at :April 28, 2024 at 2:37 PM
Post Featured Image

Subhajit Chakraborty


रोमन रेंस फिलहाल ब्रेक पर हैं और उनकी वापसी की तारीख का अभी कुछ पता नहीं है।

‘ट्राइबल चीफ’ रोमन रेंस (Roman Reigns) आधुनिक युग के सबसे महान प्रोफेशनल रेसलर्स में से एक हैं। वह एक दशक से ज्यादा समय से कंपनी में हैं और वह अपने पूरे रन के रन के दौरान कंपनी के टॉप स्टार्स में से एक रहे हैं। वह WWE में नौ बार के चैंपियन हैं, जिसमें से छह बार वह वर्ल्ड चैंपियन बने हैं। जैसा की आप जानते होंगे हील कैरेक्टर के रूप में रेंस पिछले साढ़े तीन साल से कंपनी में अपना शासन बनाए हुए थे और इस दौरान उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए।

रोमन ने इन साढ़े तीन सालों के अंदर कई बड़े स्टार्स को मात देते हुए अपना वर्चस्व कायम रखा, इसके अलावा उन्होंने एक खास उपलब्धि भी हासिल की। दरअसल, उन्होंने चौथे सबसे लंबे समय तक वर्ल्ड चैंपियन बने रहने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। बता दें रोमन रेंस हाल ही में हुए रेसलमेनिया 40 इवेंट में अपना अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल WWE टाइटल हार गए। उन्हें द अमेरिकन नाइटमेयर कोडी रोड्स ने हराया और लंबे समय से चले आ रहे उनके शासनकाल को खत्म किया।

जैसा की आप जानते होंगे रोमन रेसलमेनिया में मिली शिकस्त के बाद से WWE में नजर नहीं आए हैं, कुछ रिपोर्ट्स में ये बताया गया है कि वह फिलहाल ब्रेक पर हैं। हालांकि, इस बीच अफवाहें उड़ रही हैं कि रोमन रेंस WWE से ब्रेक लेकर फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और उस फिल्म का नाम ‘गुड फॉर्च्यून’ है।

Roman Reigns ने इस कारण के चलते ड्राफ्ट 2024 से लिया अपना नाम वापस

जैसा की आप जानते होंगे रोमन रेंस को WWE ड्राफ्ट 2024 से ठीक पहले ड्राफ्ट होने वाले सुपरस्टार्स की लिस्ट में दिखाया गया और उम्मीद थी की वह कंपनी में न रहते हुए भी रॉ या स्मैकडाउन में से किसी एक ब्रांड में चुने जाएंगे। लेकिन ड्राफ्ट नाइट 1 जो 26 अप्रैल, 2024 के स्मैकडाउन एपिसोड में हुआ, वहां रोमन के वाइजमैन यानी की पॉल हेमन ने एक बैकस्टेज इंटरव्यू में रोमन रेंस के ड्राफ्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया।

बता दें हेमन ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि रोमन रेंस ने खुद की इच्छा से अपने आप को ड्राफ्ट से हटा लिया है। उन्होंने कहा कि रोमन इस समय सबसे पहले पिक होने की रेस में दौड़ना नहीं चाहते, क्योंकि WWE में उनकी वापसी की तारीख अभी तय नहीं है और वह लंबे ब्रेक पर हैं।

हेमन ने यह भी कहा कि रेंस तभी आएंगे जब उन्हें लगेगा की रिंग में वापसी के लिए यही सही समय है। हेमैन ने हर किसी को ये भी याद दिलाया की रोमन इस कंपनी में मौजूदा समय के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और इसलिए वह पिछले दो ड्राफ्ट के पहले पिक थे। मगर इस बार रोमन ये मौका किसी और को देना चाहते थे, इसलिए उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया।

बता दें रोमन रेंस के ड्राफ्ट से हटने के बाद उनकी जगह ‘द ईएसटी’ बियांका बेलेयर को इस साल सुपरस्टार शेकअप में सबसे पहले पिक किया गया और उन्हें स्मैकडाउन ब्रांड में बरकरार रखा गया। दूसरी ओर, द ब्लडलाइन बिना रोमन रेंस के (सोलो सिकोआ, पॉल हेमन और टामा टोंगा) को तीसरे राउंड में स्मैकडाउन रोस्टर में शामिल किया गया। वहीं पूर्व ब्लडलाइन सदस्य, जे उसो को पहले ही राउंड में रॉ रोस्टर का हिस्सा बनाया गया।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Latest News


Advertisement
Advertisement

TRENDING TOPICS

IMPORTANT LINK

  • About Us
  • Home
  • Khel Now TV
  • Sitemap
  • Feed
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2024 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.