Khel Now logo
HomeSportsICC Women's World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

LSG vs GT Head To Head: Lucknow Super Giants और Gujarat Titans में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :April 22, 2023 at 2:20 AM
Modified at :April 22, 2023 at 2:20 AM
LSG vs GT Head To Head: Lucknow Super Giants और Gujarat Titans में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

दोनों टीमों के लिए ये आईपीएल का सिर्फ दूसरा सीजन है।

IPL 2023 का 30वाँ मुकाबला Lucknow Super Giants (LSG) और Gujarat Titans (GT) के बीच 22 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे से लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेला जाने वाला है। जहाँ एक ओर LSG इस सीजन अपना 7वाँ मुकाबला खेलेगी तो वहीं दूसरी ओर GT का यह छठा मुकाबला होगा।

IPL 2022 में Lucknow Super Giants ने पिछले सीजन प्लेऑफ तक का सफर तय किया था और एलिमिनेटर मुकाबले में RCB के खिलाफ का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा, Gujarat Titans ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले ही सीजन में खिताब जीत लिया था। ये दोनों टीमें 2022 में पहली बार आईपीएल में जुड़ी थीं।

गौरतलब हो कि, Lucknow Super Giants ने इस सीजन अब तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें 4 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है और वह 8 अंकों के साथ अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स के बाद दूसरे स्थान पर हैं। उन्हें इस तरह सीजन CSK के खिलाफ चेन्नई में और PBKS के खिलाफ लखनऊ में हार झेलनी पड़ी है।

इसके अलावा, Gujarat Titans ने इस सीजन अब तक 5 में से 3 मुकाबलों में जीत हासिल की है और 6 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर हैं। उन्हें अब तक CSK, DC और PBKS के खिलाफ जीत हासिल हुई है, जबकि KKR और RR के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है। अब वह इस सीजन चौथी जीत के इरादे से उतरेंगे।

IPL 2022 में Lucknow Super Giants और Gujarat Titans का प्रदर्शन:

आईपीएल 2022 में Lucknow Super Giants ने 14 में से 9 मुकाबले जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाई थी, लेकिन वज एलिमिनेटर मुकाबले में हार गए थे। इसके अलावा, Gujarat Titans ने 14 में से 10 मुकाबले जीतकर न सिर्फ प्लेऑफ में जगह बनाई थी बल्कि खिताब भी जीता था।

पिछले 10 मैचों में LSG और GT का प्रदर्शन:

Lucknow Super Giants को उनके पिछले 10 मैचों में 5 और Gujarat Titans को 7 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है।

पिछले 10 मुकाबलों में LSG और GT की बल्लेबाजी प्रदर्शन:

पिछले 10 मुकाबलों में LSG का औसत स्कोर 169, सर्वाधिक स्कोर 213 और न्यूनतम स्कोर 82 रहा है। इसके अलावा, Gujarat Titans का औसत स्कोर 165, सर्वाधिक स्कोर 204 और न्यूनतम स्कोर 133 रहा है।

IPL में LSG vs GT head to head रिकॉर्ड:

कुल मैच- 02

Lucknow Super Giants (LSG) जीता- 00

Gujarat Titans जीता (GT)- 02

नो रिजल्ट- 00

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Latest News
Advertisement