Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

WWE न्यूज

1344 दिन बाद इस WWE सुपरस्टार के हार का सिलसिला हुआ खत्म, जल्द मिल सकता है बड़ा पुश

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :August 23, 2023 at 2:55 PM
Modified at :January 13, 2024 at 6:14 PM
1344 दिन बाद इस WWE सुपरस्टार के हार का सिलसिला हुआ खत्म, जल्द मिल सकता है बड़ा पुश

अकीरा टोजावा एक प्रतिभाशाली जापानी रेसलर हैं।

इस सप्ताह के WWE रॉ (Raw) के एपिसोड में अकीरा टोजावा (Akira Tozawa) ने द मिज (The Miz) पर उलटफेर भरी एक बड़ी जीत हासिल की, जो मॉन्ट्रियल, क्यूबेक, कनाडा से सीधा प्रसारित हुआ। बता दे यह जीत इस जापानी स्टार के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी, क्योंकि वो पिछले तीन वर्षों से एक भी मैच नहीं जीते थे और जीत के लिए संघर्ष कर रहे थे।

बता दें इस हफ्ते द मिज ने Raw में एक सिंगल्स मैच में अकीरा टोजावा का सामना किया था। इस मैच के दौरान एलए नाइट कमेंट्री टीम का हिस्सा थे। द मिज इस मुकाबले के अंत में अकीरा टोजावा को स्कल क्रशिंग फिनाले देने के पोजिशन में आ गए थे और वो जीत के बिल्कुल करीब थे।

हालांकि, इसके बाद द मिज ने एलए नाइट (LA Knight) से बात करना शुरू कर दिया था। इसका फायदा उठाकर अकीरा टोजावा ने द मिज को रोल अप के जरिए पिन करते हुए मैच जीत लिया था। देखा जाए तो द मिज हर मामले में अकीरा टोजावा से बेहतर रेसलर हैं, इसलिए मिज का उनके खिलाफ हारना  काफी शर्मनाक बात है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

मिज के खिलाफ जीत से Akira Tozawa के हार का सिलसिला हुआ खत्म

इस जीत के साथ, टोजावा की रॉ (Raw) पर 1,344 दिनों की हार का सिलसिला समाप्त हो गया है। यदि उनके सभी 24/7 चैंपियनशिप मैचों की जीत को हटा दे, तो टोजावा की आखिरी जीत दिसंबर 2019 में रॉ पर एक गौंटलेट मैच के दौरान आर-ट्रुथ के खिलाफ आई थी।

बता दें टोजावा को दोबारा पिनफॉल जीत दर्ज करने में तीन साल से अधिक का समय लग गया। जबकि उन्होंने मेन इवेंट और NXT पर कुछ जीत दर्ज की थी, जापानी रेसलर कुछ यादगार स्टोरीलाइन का हिस्सा होने के बावजूद रॉ पर जीत से वंचित रहे। इससे पहले टोजावा मौजूदा WWE महिला विश्व चैंपियन, रिया रिप्ले के खिलाफ एक इंटर जेंडर मैच भी हार गए थे। कई प्रशंसकों को लगा कि वह फिर कभी नहीं जीत पाएंगे, लेकिन जापानी स्टार ने द मिज जैसे पूर्व विश्व चैंपियन पर जीत हासिल करके प्रशंसकों को चौंका दिया।

जीत के बाद अब WWE अकीरा टोजावा को कैसी करेगी बुक

इस जीत के बाद टोजावा को मुख्य रोस्टर पर काफी पुश मिलना चाहिए। हालांकि यह एक साफ जीत नहीं थी, लेकिन द मिज जैसे किसी रेसलर पर जीत उसे अंडर मिड-कार्ड स्तर तक ले जाएगी, जहां वह किसी अन्य स्टार के खिलाफ एक मजेदार नॉन-टाइटल मैच का हिस्सा हो सकते हैं।

ऐसे कई तरीके हैं जिनमें WWE प्रबंधन आगे चलकर टोजावा को बुक कर सकता है। इस बीच, जहां तक ​​एलए नाइट और द मिज का सवाल है, ऐसा लग रहा है कि प्रशंसकों को उनके बीच पेबैक में एक सिंगल्स मैच देखने को मिल सकता है। 

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.