Khel Now logo
HomeSportsIPL 2024Live Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10 Auction: दीपक हूडा, विशाल भारद्वाज और संदीप नरवाल रहे अनसोल्ड, किसी भी टीम ने नहीं जताया भरोसा

Published at :October 10, 2023 at 4:14 AM
Modified at :October 10, 2023 at 4:14 AM
Post Featured Image

Rahul Gupta


इन दो दिग्गज खिलाड़ियों के लिए बिल्कुल भी बोली नहीं लगी।

पीकेएल के 10वें सीजन के लिए लगातार ऑक्शन चल रहा है। मोहम्मदरेजा शादलू लीग के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उनके लिए जमकर बोली लगी। वहीं फजल अत्राचली और मनिंदर सिंह के लिए भी काफी महंगी बोली लगी। हालांकि कई ऐसे खिलाड़ी रहे जो नीलामी के दौरान अनसोल्ड रहे। इन खिलाड़ियों के लिए पहले सेट में किसी ने बोली नहीं लगाई।

दीपक हूडा के लिए नहीं लगी बोली

पीकेएल इतिहास के सबसे सफल डिफेंडर्स में से एक संदीप नरवाल अनसोल्ड रहे। वो पिछले सीजन यूपी योद्धाज का हिस्सा थे लेकिन इस बार उनके लिए बोली नहीं लगी। भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हूडा भी अनसोल्ड रहे। वो पिछले सीजन बंगाल वारियर्स का हिस्सा थे लेकिन इस बार पहले सेट में अनसोल्ड रहे। दीपक हूडा का परफॉर्मेंस पिछले कुछ सीजन से उतना अच्छा नहीं रहा है और शायद इसी वजह से वो अनसोल्ड रहे। विशाल भारद्वाज भी अनसोल्ड रहे। उनकी बेस प्राइस 20 लाख थी।

मंजीत बने पटना पाइरेट्स का हिस्सा

पिछले सीजन हरियाणा स्टीलर्स के लिए खेलने वाले मंजीत के लिए भी जमकर बोली लगी और तमिल थलाइवाज और पटना पाइरेट्स ने उन्हें खरीदने की कोशिश की। उनकी बेस प्राइस 30 लाख थी और आखिर में पटना पाइरेट्स ने 92 लाख में उन्हें खरीद लिया। हरियाणा स्टीलर्स ने उनके लिए एफबीएम कार्ड का प्रयोग नहीं किया और अब वो पटना पाइरेट्स की जर्सी में खेलते हुए दिखेंगे।

नितिन रावल बने बंगाल वारियर्स का हिस्सा

अन्य खिलाड़ियों की बात करें तो नितिन रावल को बंगाल वारियर्स ने 30 लाख में खरीदा। अजिंक्य कापरे की बेस प्राइस 20 लाख थी लेकिन वो पहले सेट में अनसोल्ड रहे। पिछले सीजन बंगाल वारियर्स के लिए खेलने वाली गिरीश एर्नाक को 20 लाख में यू-मुम्बा ने खरीदा। उनकी बेस प्राइस भी 20 लाख ही थी। बेहतरीन डिफेंडर महेंद्र सिंह को यू-मुम्बा ने 40 लाख 25 हजार में खरीदा।

शुभम शिंदे को खरीदने के लिए पटना और तमिल थलाइवाज के बीच होड़ देखने को मिला और आखिर में बंगाल वारियर्स ने एफबीएम का प्रयोग कर 32.25 लाख में खरीद लिया। सोमबीर को गुजरात जायंट्स ने 26.25 लाख में खरीदा। विशाल को बेंगलुरु बुल्स ने 20 लाख में खरीदा। सुनील को 20 लाख में दबंग दिल्ली ने खरीदा।

Latest News


Advertisement
Advertisement

TRENDING TOPICS

IMPORTANT LINK

  • About Us
  • Home
  • Khel Now TV
  • Sitemap
  • Feed
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2024 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.