अंडर 19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाज

इस सूची में एक भारतीय गेंदबाज भी शामिल है।
आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप (U19 World Cup) की शुरुआत 1988 में हुई थी, तब इसे यूथ वनडे विश्व कप के नाम से जाना जाता था। लेकिन 1998 से हर दूसरे साल अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप का आयोजन होना शुरू हुआ और इसका नाम यूथ वनडे विश्व कप से बदलकर अंडर-19 विश्व कप कर दिया गया। बता दें कि, पहला अंडर-19 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था।
कई गेंदबाजों ने अंडर 19 विश्व कप के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ी। रवि बिश्नोई, वेन पार्नेल, टिम साउदी जैसे कई गेंदबाजों का नाम इस सूची में शामिल है। यहां हम आपको आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाजों की जानकारी देने जा रहे हैं।
इन गेंदबाजों ने अंडर 19 वर्ल्ड कप के इतिहास में लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट:
10. एनामुल हक जूनियर (बांग्लादेश अंडर-19) – 22 विकेट:
बांग्लादेश के स्पिनर एनामुल हक़ ने 2004 में बांग्लादेश में आयोजित हुए अंडर-19 विश्व कप में बांग्लादेश अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उनके नाम एक अंडर-19 विश्व कप संस्करण में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। एनामुल हक़ जूनियर ने अंडर-19 विश्व कप 2004 में 8 मैचों में 22 विकेट चटकाए थे। वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।
नोट: एनामुल हक़ के अलावा न्यूजीलैंड के बेहतरीन तेज गेंदबाज टिम साउदी ने भी अपने अंडर-19 विश्व कप करियर में 22 विकेट चटकाए थे। उन्होंने 2006 और 2008 में न्यूजीलैंड की अंडर-19 टीम की ओर से अंडर-19 विश्व कप खेला था। फिलहाल, वह न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय टीम का प्रमुख हिस्सा हैं।
9. रेमंड हौडा (पापुआ न्यू गिनी) – 23 विकेट:
पापुआ न्यू गिनी के तेज गेंदबाज रेमंड हौडा ने 2010 और 2012 के अंडर-19 विश्व कप में इंग्लैंड अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने अपने अंडर-19 विश्व कप करियर में कुल 12 मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने 23 विकेट चटकाए थे। हालांकि, हौडा को कभी भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पापुआ न्यू गिनी की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला।
8. पारस खड़का (नेपाल अंडर-19) – 23 विकेट:
नेपाल के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर पारस खड़का ने 2004, 2006 और 2008 के अंडर-19 विश्व कप में नेपाल अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने अपने अंडर-19 विश्व कप करियर में कुल 17 मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने 23 विकेट चटकाए थे। बता दें कि, खड़का नेपाल के उन खिलाड़ियों में से एक थे, जिन्होंने अपनी टीम के इतिहास के पहले वनडे अंतर्राष्ट्रीय मैच में हिस्सा लिया था। उन्होंने लंबे समय तक नेपाल की कप्तानी भी की थी।
7. राहुल विश्वकर्मा (नेपाल अंडर-19):
नेपाल के स्पिनर राहुल विश्वकर्मा ने 2008, 2010 और 2012 के अंडर-19 विश्व कप में इंग्लैंड अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने अपने अंडर-19 विश्व कप करियर में कुल 11 मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने 23 विकेट चटकाए थे। हालांकि, विश्वकर्मा को कभी भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला।
6. वेन पार्नेल (दक्षिण अफ्रीका अंडर-19) – 23 विकेट:
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज वेन पार्नेल ने 2006 और 2008 के अंडर-19 विश्व कप में इंग्लैंड अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने अपने अंडर-19 विश्व कप करियर में कुल 9 मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने 23 विकेट चटकाए थे। वेन पार्नेल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और वह अभी भी सक्रिय हैं।
5. टिम ब्रेसनन (इंग्लैंड अंडर-19) – 25 विकेट:
इंग्लैंड के ऑलराउंडर टिम ब्रेसनन ने 2002 और 2004 के अंडर-19 विश्व कप में इंग्लैंड अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने अपने अंडर-19 विश्व कप करियर में कुल 13 मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने 25 विकेट चटकाए थे। ब्रेसनन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
4. अभिषेक शर्मा (भारत अंडर-19) – 26 विकेट:
भारत के अभिषेक शर्मा ने 2002 और 2004 के अंडर-19 विश्व कप में भारत अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने अपने अंडर-19 विश्व कप करियर में कुल 14 मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने 26 विकेट चटकाए थे। शर्मा को कभी भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला।
3. ग्रेग थॉम्पसन (आयरलैंड अंडर-19) – 27 विकेट:
आयरलैंड के ग्रेग थॉम्पसन ने 2004, 2006, 2007 में यानी 3 अंडर-19 विश्व कप संस्करणों में आयरलैंड अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने अपने अंडर-19 विश्व कप करियर में कुल 19 मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने 27 विकेट चटकाए थे। थॉम्पसन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयरिश टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।
2. मोइजेस हेनरिक्स (ऑस्ट्रेलिया अंडर-19) – 27 विकेट:
ऑस्ट्रेलिया के मोइजेज हेनरिक्स ने 2004 और 2006 में यानी दो अंडर-19 विश्व कप संस्करणों में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने अपने अंडर-19 विश्व कप करियर में कुल 13 मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने 27 विकेट चटकाए थे। हेनरिक्स अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और वह अभी घरेलू क्रिकेट में सक्रिय हैं।
1. वेस्ली मेधवरे (ज़िम्बाब्वे अंडर-19):
जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर वेस्ली मेधवरे के नाम अंडर-19 विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। मेधवरे ने अपने अंडर-19 विश्व कप करियर में कुल 18 मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने 28 विकेट चटकाए थे। यह भी बता दें कि, उन्होंने 3 अलग-अलग अंडर-19 विश्व कप संस्करणों (2016, 2018 और 2020) में जिम्बाब्वे अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया था। मेधवरे इस समय जिम्बाब्बे की ओर से नियमित रूप से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हु नजर आ रहे हैं।
(सभी आंकड़े 21 जनवरी, 2024 तक अपडेट किए गए हैं।)
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल
- WWE के तीन मौजूदा सबसे बढ़िया बेबीफेस सुपरस्टार्स
- साल 2025 में भारतीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल
- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिला इनाम
- क्या WWE से होने वाली है Triple H की छुट्टी? John Cena के रिटायरमेंट मैच के बाद कंपनी में चल रही है गर्मा गर्मी