Khel Now logo
HomeSportsIPL 2024Live Score

क्रिकेट न्यूज

टॉप पांच बल्लेबाज जो IPL 2024 में ऑरेंज कैप जीतने के हैं प्रबल दावेदार

Published at :March 29, 2024 at 8:27 PM
Modified at :March 29, 2024 at 8:27 PM
Post Featured Image

Neetish Kumar Mishra


Advertisement

इस सूची में चार भारतीय खिलाड़ी मौजूद हैं।

आईपीएल का 17वां सीजन (IPL 2024) की शुरुआत 22 मार्च से हो चुकी है। अब तक सभी टीमों ने 2-2 मुकाबले खेल लिए हैं और विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सबसे ऊपर हैं। फिलहाल, ऑरेंज कैप विराट कोहली के सिर पर है, लेकिन उनसे यह कैप छीनने के लिए कई खिलाड़ी दौड़ में शामिल हैं। इस सूची में कुछ अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का नाम शामिल है।

आईपीएल के इतिहास पर नजर डालें तो अब तक सिर्फ 2 ही बल्लेबाज ऐसे रहे हैं जो अनकैप्ड रहते हुए भी ऑरेंज कैप जीत चुके हैं। यह नाम शॉन मार्श और ऋतुराज गायकवाड़ का है। मार्श ने 2008 में और गायकवाड़ ने 2021 में ऑरेंज कैप जीता था। उनके अलावा, क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर दो-दो बार ऑरेंज कैप जीत चुके हैं। यह देखना बेहद ही दिलचस्प रहेगा कि आईपीएल 2024 में कौन सा खिलाड़ी ऑरेंज कैप जीतेगा। यहां हम आपको उन 5 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आईपीएल (IPL 2024) में ऑरेंज कैप जीत सकते हैं।

ये हैं वो बल्लेबाज जो IPL 2024 में ऑरेंज कैप जीत सकते हैं:

5. संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स):

Sanju Samson RR IPL
Sanju Samson. (Image Source: BCCI)

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन अपनी टीम के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हैं। उन्होंने पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 82 रनों की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाकर प्लेयर ऑफ द मैच भी बने। यदि वह इसी तरह अच्छे फॉर्म में चलते रहे तो आईपीएल 2024 में उनका ऑरेंज कैप जीतना बिल्कुल ही आसान हो जाएगा। क्योंकि सैमसन नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हैं और उनके पास बड़ी पारियां खेलने का पूरा मौका रहेगा।

4. ऋतुराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स):

Ruturaj Gaikwad
Ruturaj Gaikwad. (Image Source: IPL)

चेन्नई सुपर किंग्स के नए-नवेले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने इस सीजन अब तक दो मुकाबला खेला है और उन्हें बतौर कप्तान दोनों मुकाबले में जीत हासिल हुई है। गायकवाड़ ने इस सीजन अब तक 2 मैचों में 61 रन बनाए हैं। वह लगातार पिछले तीन सीजन से शानदार फार्म में चल रहे हैं और अपनी टीम के लिए गेम चेंजर साबित हो रहे हैं। साल 2021 के ऑरेंज कैप होल्डर गायकवाड़ आईपीएल 2024 में भी ऑरेंज कप जीतने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

3. रचिन रविंद्र (चेन्नई सुपर किंग्स):

Rachin Ravindra

न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज रचिन रविंद्र 2024 में पहली बार आईपीएल खेल रहे हैं। उन्हें कप्तान एवं टीम मैनेजमेंट ने सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने का जिम्मा दिया है। उन्होंने पहले मुकाबले में 15 गेंद पर 37 रन और दूसरे मुकाबले में 20 गेंद पर 46 रनों की बेहतरीन पारी खेली। फिलहाल वह सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर चल रहे हैं। यदि रविंद्र इस सीजन अच्छे फॉर्म में रहे तो वह निश्चित ही ऑरेंज कैप जीत सकते हैं।

2. रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस):

IPL 2024 में Rohit Sharma तोड़ेंगे ये तीन बड़े रिकॉर्ड्स, इस मामले में बन सकते हैं पहले भारतीय खिलाड़ी

भारत के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस सीजन भी मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हालांकि, सीजन की शुरुआत से पहले उन्हें कप्तानी से हटकर हार्दिक पांड्या को यह जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। रोहित ने पहले मुकाबले में 29 गेंद पर शानदार 43 रन बनाए। उनकी बल्लेबाजी देखकर यह लगता है कि वह इस सीजन अच्छे फॉर्म में रहेंगे और ऑरेंज कप जीतने के प्रबल दावेदार रहेंगे। बता दें कि, 2018 से ही आईपीएल खेल रहे रोहित शर्मा अब तक एक भी बार ऑरेंज कैप नहीं जीत सके हैं।

1. विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु):

Virat Kohli RCB IPL 2024
Virat Kohli. (Image Source: IPL)

आईपीएल में पहले सीजन से लेकर अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व कर रहे अनुभवी भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल 2024 का 7वां मुकाबला समाप्त होने तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने पिछले सीजन भी अपनी टीम के लिए काफी शानदार प्रदर्शन किया था और इस सीजन भी उनसे यही उम्मीद की जा रही है। लगातार अच्छे फॉर्म में चल रहे विराट कोहली आईपीएल 2024 में ऑरेंज कप जीतने के प्रबल दावेदार हैं।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Latest News


Advertisement
Advertisement

TRENDING TOPICS

IMPORTANT LINK

  • About Us
  • Home
  • Khel Now TV
  • Sitemap
  • Feed
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2024 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.