पीकेएल 8 के फाइनल में इन खिलाड़ियों की आपसी जंग पर रहेंगी सबकी नजरें

(Courtesy : PKL)
दोनों ही टीमें खिताबी जंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन-8 अपने आखिरी मुकाम तक पहुंच गया है। बेंगलुरु के शेरेटॉन ग्रांड व्हाइटफील्ड में खेले गए पीकेएल के 8वें सीजन के दूसरे सेमीफाइनल में दबंग दिल्ली केसी ने बेंगलुरु बुल्स को 40-35 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पटना पाइरेट्स ने यूपी योद्धा को 38-27 से हराकर आखिरी दौर में प्रवेश किया।
फाइनल में दिल्ली का सामना पटना पाइरेट्स से होगा। इस पीकेएल सीजन कुल 12 टीमों ने भाग लिया जिनमें से छह टीमों ने प्लेऑफ में जगह बनाई, वहीं अन्य 6 टीमों का सफर ग्रुप स्टेज के बाद खत्म हो गया। सेमीफाइनल की चार टीमें पटना पाइरेट्स, दबंग दिल्ली केसी, बेंगलुरु बुल्स, और यूपी योद्धा थीं।
पटना ने लीग स्टेज में 22 मैच खेले, जिसमें उन्हें 16 मैचों में जीत मिली और पांच में हार का सामना करना पड़ा। वहीं अगर दबंग दिल्ली की बात करें तो लीग स्टेज में टीम ने इस पीकेएल सीजन कुल 22 मैच खेला जिसमें 12 में उन्हें जीत मिली और छह में हार का सामना करना पड़ा। गौर करने वाली बात है कि पटना इससे पहले तीन बार पीकेएल के फाइनल में पहुंची है और तीनों ही बार उसने खिताब जीता है। आइए आपको बताते हैं कि फाइनल मुकाबले में किन-किन प्लेयर्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
3. गुमान सिंह VS संदीप नरवाल
गुमान सिंह पटना पाइरेट्स के मुख्य रेडर हैं। यह लेफ्ट से रेंड करते हैं और स्पीड इनकी ताकत है। इस पीकेएल सीजन गुमान ने 18 मैच खेले हैं जिनमें इनका रेड स्ट्राइक रेट 46% है और टैकल रेट 18% है। गुमान सिंह ने अब तक कुल 88 प्वांइट्स अर्जित किए हैं। फाइनल में गुमान का सामना दबंग दिल्ली के राइट-कॉर्नर डिफेंडर संदीप नरवाल से होगा।
संदीप की जानदार फिजिक और डिफेंड करने के एग्रेसिव स्टाइल के कारण ही उनके साथी खिलाड़ी और फैन उन्हें ‘द बीस्ट’ के नाम से पुकारते हैं। कबड्डी में इनका सिग्नेचर मूव "ब्लॉक" है। इनकी तेज स्पीड और मूव के कारण इनके चाल का पता करना मुश्किल होता है। इनके खाते में 23 मैचों में कुल 62 पॉइंट्स हैं। संदीप जितनी ताकत से रेड करते हैं उतनी ही मजबूती से डिफेंड भी करते हैं। फाइनल में गुमान और संदीप के बीच जबरदस्त मुकाबला होने की उम्मीद है।
2. सचिन तंवर VS जोगिंदर सिंह नरवाल
कबड्डी के 'सचिन' कहे जाने वाले झुंझुनूं के सचिन तंवर पीकेएल सीजन 8 में पटना पाइरेट्स के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। सचिन लेफ्ट रेडर हैं और इनका मुकाबला दिल्ली के राइट कॉर्नर डिफेंडर जोगिंदर नरवाल से होगा। रनिंग हैंड टच इनका सिग्नेचर मूव है। पीकेएल के 8वें सीजन में तंवर ने कुल 22 मैच खेले हैं जिनमें इनका रेड स्ट्राइक रेट 45% है और टैकल रेट 47% है। इनके खाते में कुल 171 प्वांइ्टस हैं।
पीकेएल के इस सीजन जोगिंदर सिंह नरवाल का टैकल रेट 42% है और इन्होंने अब तक 32 प्वांइट्स अर्जित किए हैं। जाहिर है सचिन के लिए सबसे बड़ी चुनौती जोगिंदर ही होंगे।
1. नवीन कुमार VS मोहम्मदरेजा
दिल्ली की जान नवीन कुमार हैं। टीम का भार इन्हीं के कंधों पर रहता है। प्वांइट्स हासिल करने के लिए नवीन का मुख्य दांव 'रनिंग हैंड टच' है। इनकी यही क्षमता इन्हें पीकेएल का सबसे एग्रेसिव रेडर बनाती है। नवीन की मुख्य ताकत उनका स्पीड है। इस पीकेएल सीजन नवीन ने कुल 22 मैच खेले हैं जिनमें इनका रेड स्ट्राइक रेट 62% और टैकल रेट 38% है। नवीन ने अब तक 197 प्वांइट्स अर्जित किए हैं।
वहीं मोहम्मदरेजा पटना के बेहतरीन ऑलरांउडर और राइट कॉर्नर डिफेंडर हैं। फिजिकली फिट रेजा रेडिंग और डिफेंस दोनों में में समान रूप से मजबूत हैं। इनका मुख्य ताकत सिग्नेचर मूव और थाई ब्लॉक है। मोहम्मदरेजा ने सीजन-8 में पटना के लिए अब तक 23 मैच खेले हैं और कुल 89 प्वांइट्स अर्जित किए हैं। उनका टैकल स्ट्राइक रेट 60% है जबकि रेड स्ट्राइक रेट 11% है। सेंटर, राइट रेडर नवीन और ऑलरांउडर रेजा के बीच खिताबी जंग में काटे की टक्कर देखने को मिलेगी।
सीजन-8 में दिल्ली से बार-बार मात खा रही। तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स को अगर एक बार फिर खिताब जीतना है तो नवीन कुमार, सचिन तंवर, और गुमान सिंह को अपना सबसे बेहतरीन खेल दिखाना होगा। वहीं दिल्ली से भी ऐसी ही किसी चमत्कारिक खेल की उम्मीद है, वरना इस बार भी इस मजबूत टीम को हार का मुंह देखना पड़ सकता है।
Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.