Khel Now logo
HomeSportsOLYMPICS 2024Live Score

क्रिकेट न्यूज

T20 World Cup में भारतीय कप्तानों ने किया ऐसा प्रदर्शन, नसीब हुई है सिर्फ एक जीत

Published at :May 31, 2024 at 11:49 PM
Modified at :May 31, 2024 at 11:49 PM
Post Featured Image

Neetish Kumar Mishra


Advertisement

T20 World Cup 2024 में रोहित शर्मा लगातार दूसरी बार भारत की कप्तानी करने जा रहे हैं।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का नौंवां संस्करण 2024 में यूएसए और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 02 जून से होने वाली है, जबकि इसका फाइनल मुकाबला 29 जून को खेला जाएगा। इस बार टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। वह टी20 वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी करने वाले तीसरे कप्तान हैं।

रोहित से पहले सिर्फ दो ही कप्तान T20 World Cup में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं। हालांकि, इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अच्छी जीत प्रतिशत रोहित शर्मा का ही रहा है। हालांकि, एमएस धोनी भारत के इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। उनके अलावा अन्य किसी कप्तान के नेतृत्व में भारत फाइनल तक भी नहीं पहुंच सका है। आइए यहां हम आपको टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारतीय कप्तानों के प्रदर्शन की जानकारी देने जा रहे हैं।

3. विराट कोहली – 2021

विराट कोहली का नाम भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शुमार हैं, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में उनका रिकॉर्ड बेहद ही खराब रहा है। कोहली ने अपने करियर में मात्र 2021 में टी20 वर्ल्ड कप में भारत का नेतृत्व किया था, लेकिन उनकी टीम सेमीफाइनल के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर सकी थी। इसके बाद वह कभी कप्तानी करते हुए नहीं दिखे।

कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 में 5 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की थी, जिसमें उन्हें 3 मैचों में जीत और 2 मैचों में हार झेलनी पड़ी थी। उनकी कप्तानी में भारत को उस टूर्नामेंट में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलना पड़ा था, जिसके चलते वह सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सके थे। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में बतौर कप्तान विराट कोहली का जीत प्रतिशत 60.0% रहा है, जबकि विन/लॉस रेशियो 1.5 का रहा है।

2. रोहित शर्मा – 2022-2024

साल 2022 से भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2022 में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तानी की और उन्हें सेमीफाइनल तक पहुंचाया। हालांकि, सेमीफाइनल मुकाबले में उन्हें एकतरफा हार झेलनी पड़ी। अब वह 2024 में एक बार फिर भारत की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में 6 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की थी, जिसमें उन्हें 4 मैचों में जीत और 2 मैचों में हार झेलनी पड़ी थी। उनकी कप्तानी में भारत को उस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लीग स्टेज में और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में हार झेलना पड़ा था, जिसके चलते वह फाइनल तक नहीं पहुंच सके थे। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में बतौर कप्तान रोहित शर्मा का जीत प्रतिशत 66.66% रहा है, जबकि विन/लॉस रेशियो 2.0 का रहा है।

1. एमएस धोनी – 2007-2016

MS Dhoni-led India won the 2007 T20 World Cup

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम दर्ज है। धोनी के नेतृत्व में भारत ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण में खिताब जीता था। इसके बाद 2009 और 2010 के टी20 वर्ल्ड कप में धोनी की कप्तानी में भारत को 5 में से 2 मैचों में ही जीत मिल सकी थी। इसके अलावा, 2012 में भारत ने 5 में से 4 मैच जीते थे, लेकिन वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके थे। हालांकि, धोनी के नेतृत्व में भारतीय टीम ने 2014 में फाइनल और 2016 में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। इसके बाद वह कभी टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेल सके।

धोनी ने 6 टी20 वर्ल्ड कप संस्करणों में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। इस दौरान उन्होंने 33 मुकाबले खेले, जिसमें उन्हें 20 मुकाबलों में जीत मिली, जबकि 11 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, 1 मुकाबला टाई और एक मुकाबला नो रिजल्ट रहा। धोनी का टी20 वर्ल्ड कप में जीत प्रतिशत 60.60% और विन/लॉस रेशियो 1.81 रहा है।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Latest News
Advertisement
Advertisement