JAI vs HAR Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 72, PKL 11

JAI vs HAR के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।
प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में जयपुर पिंक पैंथर्स और हरियाणा स्टीलर्स (JAI vs HAR) के बीच 72वां मैच खेला जाएगा। जयपुर की टीम अभी 10 मैचों में 6 जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर बनी हुई है। दूसरी ओर हरियाणा 9 जीत के बाद टेबल टॉपर बनी हुई है।
इस मैच में अर्जुन देशवाल, नीरज नरवाल के अलावा विनय और शिवम पटारे फिर से खूब सारे रेड पॉइंट्स लाना चाहेंगे। दूसरी ओर डिफेंस में अंकुश राठी, सुरजीत सिंह, मोहम्मदरेजा शादलू और राहुल सेतपाल अपनी-अपनी टीम के लिए टैकल पॉइंट्स लाना चाहेंगे। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में, जो जयपुर vs हरियाणा मैच में DREAM11 में खूब सारे फैंटेसी पॉइंट्स बटोर सकते हैं।
मैच डिटेल्स
मैच: जयपुर पिंक पैंथर्स vs हरियाणा स्टीलर्स
तारीख: 23 नवंबर 2024, भारतीय समयानुसार रात 9 बजे
स्थान: नोएडा
JAI vs HAR पीकेएल 11: फैंटेसी टिप्स
जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान अर्जुन देशवाल सीजन के टॉप रेडरों की लिस्ट में शामिल हैं, जो अब तक 108 पॉइंट्स बटोर चुके हैं। अगले मैच में नीरज नरवाल से भी काफी उम्मीद होगी। डिफेंस पर नजर डालें तो पिछले मैच में अंकुश राठी ने हाई-5 स्कोर किया था, वहीं लकी शर्मा ने भी 4 टैकल पॉइंट्स बटोर कर प्रभावित किया था।
हरियाणा स्टीलर्स के लिए पिछले मैच में संजय काफी चमके, जिन्होंने कुल 4 टैकल पॉइंट्स हासिल किए थे। दूसरी ओर मोहम्मदरेजा शादलू और राहुल सेतपाल बहुत अच्छी लय में चल रहे हैं। रेडिंग में पिछले मैच में विनय ने सुपर-10 स्कोर किया और शिवम पटारे भी लगातार रेडिंग में पॉइंट्स ला रहे हैं।
दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
जयपुर पिंक पैंथर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
अर्जुन देशवाल, नीरज नरवाल अभिजीत मलिक, सुरजीत सिंह, अंकुश राठी, रेजा मीरबघेरी, लकी शर्मा।
हरियाणा स्टीलर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
विनय, शिवम पटारे, नवीन, संजय, जयदीप दहिया, राहुल सेतपाल, मोहम्मदरेजा शादलू।
JAI vs HAR: DREAM11 टीम 1

रेडर: अर्जुन देशवाल, विनय
डिफेंडर: अंकुश राठी, सुरजीत सिंह, लकी शर्मा, राहुल सेतपाल
ऑलराउंडर: मोहम्मदरेजा शादलू
कप्तान: मोहम्मदरेजा शादलू
उपकप्तान: अंकुश राठी
JAI vs HAR: DREAM11 टीम 2

रेडर: अर्जुन देशवाल, विनय
डिफेंडर: अंकुश राठी, संजय, राहुल सेतपाल
ऑलराउंडर: मोहम्मदरेजा शादलू, रेजा मीरबघेरी
कप्तान: अर्जुन देशवाल
उपकप्तान: विनय
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.