Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: शुभम शिंदे बने पटना पाइरेट्स के नए कप्तान, अंकित को बनाया गया उपकप्तान

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :October 13, 2024 at 10:42 PM
Modified at :October 13, 2024 at 10:42 PM
PKL 11: शुभम शिंदे बने पटना पाइरेट्स के नए कप्तान, अंकित को बनाया गया उपकप्तान

PKL 11 में पटना पाइरेट्स अपने सफर का आगाज 21 अक्टूबर को करेगी।

प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 (PKL 11) चैंपियन का खिताब जीतने के अपने अल्टीमेट मिशन के साथ, पटना पाइरेट्स ने डिफेंडर (राइट कॉर्नर) शुभम शिंदे को कप्तान और अंकित (लेफ्ट कॉर्नर) को उप-कप्तान बनाने की घोषणा की, जो 18 अक्टूबर 2024 से शुरू होने वाली कबड्डी की सबसे बड़ी प्रतियोगिता में अपनी चौथी जीत के लिए चैंपियन टीम का नेतृत्व करेंगे।

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के एक गांव कोलकेवारी के रहने वाले 26 वर्षीय शुभम शिंदे अपने सकारात्मक स्वभाव और अनुशासन के लिए कबड्डी खिलाड़ियों और प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय हैं। उनकी अनूठी डिफेंडिंग शैली ने हमेशा उनकी टीम की ताकत में इजाफा किया है। शुभम ने प्रो कबड्डी में 100 से अधिक प्रतिस्पर्धी मैच खेले हैं और उनके पास अपनी साख का समर्थन करने के लिए एक प्रभावशाली रिकॉर्ड है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

प्रो कबड्डी लीग में 23 से ज़्यादा मैच खेल चुके 25 वर्षीय अंकित उप-कप्तान के तौर पर टीम का समर्थन करेंगे। मैचों के दौरान अंकित की स्फूर्ति और गति टीम के लिए एक अहम भूमिका निभाएगी। शुभम के कप्तान और अंकित के उप-कप्तान के साथ, पटना पाइरेट्स सीजन 11 का खिताब जीतने के लिए उत्साहित हैं।

कप्तान और उप-कप्तान के नाम की घोषणा करते हुए, पटना पाइरेट्स के सीईओ पवन राणा ने कहा, “एक टीम के तौर पर हमने हमेशा अपने प्रशंसकों और समर्थकों के लिए बेहतरीन कबड्डी को बढ़ावा दिया है। शुभम शिंदे की कप्तानी और उप-कप्तान के तौर पर अंकित के समर्थन में, एक टीम के रूप मे हम अपना चौथा चैंपियनशिप खिताब जीतने का इरादा रखते हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएँ देता हूं।”

सबसे सफल टीमों में से एक पटना पाइरेट्स, शुभम शिंदे की अगुआई वाली एक मजबूत टीम के साथ कबड्डी प्रशंसकों को रोमांचित करने के लिए तैयार है और टीम को अंकित, संदीप कुमार, अयान, दीपक, साहिल पाटिल, नवदीप, अभिनंद सुभाष, कुणाल मेहता, सुधाकर एम, मनीष, गुरदीप, त्यागराजन युवराज, बाबू मुरुगासन, दीपक राजेंद्र सिंह, मीतू, देवांक, प्रशांत कुमार राठी, सागर, अमन, प्रविंदर, जंग कुन ली, हामिद मिर्जाई नादर का समर्थन प्राप्त है।

प्रो कबड्डी में पटना पाइरेट्स का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम को पहली बार 2016 में चैंपियन का ताज पहनाया गया और टीम ने लगातार 3 बार चैंपियन खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इस तरह का रिकॉर्ड बनाने वाली यह अब तक की एकमात्र टीम है।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Assistant Content Manager for Cricket and Kabaddi at Khel Now since 2023. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he combines his passion for sports with experience in writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan and Virat Kohli admirer, Subhajit proudly supports RCB.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.