Khel Now logo
HomeSportsICC Women's World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, पहले मैच में पवन सहरावत और विजय मलिक के बीच होगा घमासान

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :July 31, 2025 at 2:34 PM
Modified at :July 31, 2025 at 4:25 PM
PKL 12 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, पहले मैच में पवन सहरावत और विजय मलिक के बीच होगा घमासान

वाइजैग से शुरु होगा PKL 12 का कारवां।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) का आगाज 29 अगस्त, 2025 को होगा। यह सीजन देशभर के कबड्डी प्रेमियों के लिए जबरदस्त रोमांच और प्रतिस्पर्धा से भरपूर होगा। इस बार मुकाबले चार शहरों — विशाखापट्टनम (वाइजैग), जयपुर, चेन्नई और दिल्ली- में खेले जाएंगे और हार बार की तरह इस बार भी देश की 12 सर्वश्रेष्ठ टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी।

टूर्नामेंट की शुरुआत शुक्रवार को विशाखापत्तनम के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम से होगी, जहां उद्घाटन मुकाबले में तेलुगू टाइटंस का सामना तमिल थलाइवाज से होगा। उसी दिन दूसरा मैच बेंगलुरु बुल्स और पुनेरी पलटन के बीच खेला जाएगा।

शनिवार, 30 अगस्त को तेलुगू टाइटंस फिर एक बार मैदान पर उतरेंगे, इस बार यूपी योद्धाज के खिलाफ खेल रहे होंगे। इस दिन का दूसरा मुकाबला यू मुम्बा और गुजरात जायंट्स के बीच होगा।

“सुपर संडे” यानी रविवार को दर्शकों को फिर दो बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे-पहले मैच में तमिल थलाइवाज और यू मुम्बा आमने-सामने होंगे, जबकि दिन का दूसरा मुकाबला मौजूदा चैंपियन हरियाणा स्टीलर्स और बंगाल वॉरियर्स के बीच होगा। इस तरह लीग के शुरुआती तीन दिन ही धमाकेदार मुकाबलों से भरपूर रहेंगे।

विशाखापट्टनम की मेजबान के तौर पर वापसी इस सीज़न का एक खास आकर्षण है, जहां सात साल बाद प्रो कबड्डी लीग का आयोजन हो रहा है। इससे पहले इस शहर में सीज़न 1, 3 और फिर आखिरी बार सीज़न 6 (2018) में मुकाबले हुए थे। इस ऐतिहासिक वापसी के साथ विशाखापत्तनम एक बार फिर भारतीय कबड्डी के नक्शे पर चमकेगा।

PKL 12 का पूरा शेड्यूल-

विशाखापट्टनम (राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम) 29 अगस्त – 11 सितम्बर 2025

  • 29 अगस्त (शुक्रवार)
  • तेलुगु टाइटन्स बनाम तमिल थलाइवाज़
  • बेंगलुरु बुल्स बनाम पुनेरी पलटन
  • 30 अगस्त (शनिवार)
  •  3. तेलुगु टाइटन्स बनाम यूपी योद्धा
  •  4. यू मुंबा बनाम गुजरात जायंट्स
  • 31 अगस्त (रविवार)
  •  5. तमिल थलाइवाज़ बनाम यू मुंबा
  •  6. बंगाल वॉरियर्स बनाम हरियाणा स्टीलर्स
  • 1 सितम्बर (सोमवार)
  •  7. पटना पाइरेट्स बनाम यूपी योद्धा
  •  8. पुनेरी पलटन बनाम गुजरात जायंट्स
  • 2 सितम्बर (मंगलवार)
  •  9. दबंग दिल्ली के.सी. बनाम बेंगलुरु बुल्स
  •  10. जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम पटना पाइरेट्स
  • 3 सितम्बर (बुधवार)
  •  11. पुनेरी पलटन बनाम बंगाल वॉरियर्स
  •  12. हरियाणा स्टीलर्स बनाम यू मुंबा
  • 4 सितम्बर (गुरुवार)
  •  13. जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम तेलुगु टाइटन्स
  •  14. पुनेरी पलटन बनाम दबंग दिल्ली के.सी.
  • 5 सितम्बर (शुक्रवार)
  •  15. यू मुंबा बनाम बेंगलुरु बुल्स
  •  16. हरियाणा स्टीलर्स बनाम यूपी योद्धा
  • 6 सितम्बर (शनिवार)
  •  17. पटना पाइरेट्स बनाम बेंगलुरु बुल्स
  •  18. तमिल थलाइवाज़ बनाम गुजरात जायंट्स
  • 7 सितम्बर (रविवार)
  •  19. बंगाल वॉरियर्स बनाम तेलुगु टाइटन्स
  •  20. दबंग दिल्ली के.सी. बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स
  • 8 सितम्बर (सोमवार)
  •  21. हरियाणा स्टीलर्स बनाम बेंगलुरु बुल्स
  •  22. पुनेरी पलटन बनाम पटना पाइरेट्स
  • 9 सितम्बर (मंगलवार)
  •  23. दबंग दिल्ली के.सी. बनाम बंगाल वॉरियर्स
  •  24. गुजरात जायंट्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स
  • 10 सितम्बर (बुधवार)
  •  25. यू मुंबा बनाम तेलुगु टाइटन्स
  •  26. यूपी योद्धा बनाम पुनेरी पलटन
  • 11 सितम्बर (गुरुवार)
  •  27. यू मुंबा बनाम पटना पाइरेट्स
  •  28. दबंग दिल्ली के.सी. बनाम गुजरात जायंट्स

 जयपुर (सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम) 12 सितम्बर – 27 सितम्बर 2025

  • 12 सितम्बर (शुक्रवार)
  •  29. जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम बेंगलुरु बुल्स
  •  30. तमिल थलाइवाज़ बनाम बंगाल वॉरियर्स
  • 13 सितम्बर (शनिवार)
  •  31. यूपी योद्धा बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स
  •  32. पुनेरी पलटन बनाम तेलुगु टाइटन्स
  • 15 सितम्बर (सोमवार)
  •  33. गुजरात जायंट्स बनाम हरियाणा स्टीलर्स
  •  34. बेंगलुरु बुल्स बनाम तेलुगु टाइटन्स
  • 16 सितम्बर (मंगलवार)
  •  35. यूपी योद्धा बनाम बंगाल वॉरियर्स
  •  36. तमिल थलाइवाज़ बनाम बेंगलुरु बुल्स
  • 17 सितम्बर (बुधवार)
  •  37. तेलुगु टाइटन्स बनाम दबंग दिल्ली के.सी.
  •  38. हरियाणा स्टीलर्स बनाम पटना पाइरेट्स
  • 18 सितम्बर (गुरुवार)
  •  39. जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम बंगाल वॉरियर्स
  •  40. यू मुंबा बनाम पुनेरी पलटन
  • 19 सितम्बर (शुक्रवार)
  •  41. पुनेरी पलटन बनाम हरियाणा स्टीलर्स
  •  42. तमिल थलाइवाज़ बनाम तेलुगु टाइटन्स
  • 20 सितम्बर (शनिवार)
  •  43. पटना पाइरेट्स बनाम दबंग दिल्ली के.सी.
  •  44. हरियाणा स्टीलर्स बनाम तमिल थलाइवाज़
  • 22 सितम्बर (सोमवार)
  •  45. गुजरात जायंट्स बनाम बेंगलुरु बुल्स
  •  46. तमिल थलाइवाज़ बनाम यूपी योद्धा
  • 23 सितम्बर (मंगलवार)
  •  47. गुजरात जायंट्स बनाम तेलुगु टाइटन्स
  •  48. जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम यू मुंबा
  • 25 सितम्बर (गुरुवार)
  •  49. बेंगलुरु बुल्स बनाम यूपी योद्धा
  •  50. दबंग दिल्ली के.सी. बनाम यू मुंबा
  • 27 सितम्बर (शनिवार)
  •  51. पटना पाइरेट्स बनाम बंगाल वॉरियर्स
  •  52. जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम तमिल थलाइवाज़

चेन्नई (एसडीएटी मल्टीपर्पज इंडोर स्टेडियम) 29 सितम्बर – 12 अक्टूबर 2025

  • 29 सितम्बर (सोमवार)
  •  53. यूपी योद्धा बनाम गुजरात जायंट्स
  •  54. दबंग दिल्ली के.सी. बनाम हरियाणा स्टीलर्स
  • 30 सितम्बर (मंगलवार)
  •  55. तेलुगु टाइटन्स बनाम पटना पाइरेट्स
  •  56. बंगाल वॉरियर्स बनाम पुनेरी पलटन
  • 1 अक्टूबर (बुधवार)
  •  57. हरियाणा स्टीलर्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स
  •  58. यू मुंबा बनाम तमिल थलाइवाज़
  • 2 अक्टूबर (गुरुवार)
  •  59. पुनेरी पलटन बनाम बेंगलुरु बुल्स
  •  60. गुजरात जायंट्स बनाम यू मुंबा
  • 3 अक्टूबर (शुक्रवार)
  •  61. दबंग दिल्ली के.सी. बनाम यूपी योद्धा
  •  62. तमिल थलाइवाज़ बनाम हरियाणा स्टीलर्स
  • 4 अक्टूबर (शनिवार)
  •  63. पुनेरी पलटन बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स
  •  64. गुजरात जायंट्स बनाम बंगाल वॉरियर्स
  • 5 अक्टूबर (रविवार)
  •  65. यूपी योद्धा बनाम तेलुगु टाइटन्स
  •  66. बेंगलुरु बुल्स बनाम तमिल थलाइवाज़
  • 6 अक्टूबर (सोमवार)
  •  67. जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम दबंग दिल्ली के.सी.
  •  68. यूपी योद्धा बनाम पटना पाइरेट्स
  • 7 अक्टूबर (मंगलवार)
  •  69. पटना पाइरेट्स बनाम तमिल थलाइवाज़
  •  70. हरियाणा स्टीलर्स बनाम दबंग दिल्ली के.सी.
  • 8 अक्टूबर (बुधवार)
  •  71. तेलुगु टाइटन्स बनाम हरियाणा स्टीलर्स
  •  72. पुनेरी पलटन बनाम यू मुंबा
  • 9 अक्टूबर (गुरुवार)
  •  73. बंगाल वॉरियर्स बनाम दबंग दिल्ली के.सी.
  •  74. गुजरात जायंट्स बनाम यूपी योद्धा
  • 10 अक्टूबर (शुक्रवार)
  •  75. गुजरात जायंट्स बनाम दबंग दिल्ली के.सी.
  •  76. बंगाल वॉरियर्स बनाम यू मुंबा
  • 11 अक्टूबर (शनिवार)
  •  77. बेंगलुरु बुल्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स
  •  78. तमिल थलाइवाज़ बनाम पुनेरी पलटन
  • 12 अक्टूबर (रविवार)
  •  79. दबंग दिल्ली के.सी. बनाम पुनेरी पलटन
  •  80. बंगाल वॉरियर्स बनाम बेंगलुरु बुल्स

दिल्ली (त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) 13 अक्टूबर – 23 अक्टूबर 2025

  • 13 अक्टूबर (सोमवार)
  •  81. पटना पाइरेट्स बनाम हरियाणा स्टीलर्स
  •  82. यू मुंबा बनाम यूपी योद्धा
  • 14 अक्टूबर (मंगलवार)
  •  83. पटना पाइरेट्स बनाम गुजरात जायंट्स
  •  84. यूपी योद्धा बनाम तमिल थलाइवाज़
  • 15 अक्टूबर (बुधवार)
  •  85. तेलुगु टाइटन्स बनाम बंगाल वॉरियर्स
  •  86. जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम पुनेरी पलटन
  •  87. गुजरात जायंट्स बनाम तमिल थलाइवाज़
  • 16 अक्टूबर (गुरुवार)
  •  88. बेंगलुरु बुल्स बनाम पटना पाइरेट्स
  •  89. तेलुगु टाइटन्स बनाम यू मुंबा
  •  90. यूपी योद्धा बनाम हरियाणा स्टीलर्स
  • 17 अक्टूबर (शुक्रवार)
  •  91. बंगाल वॉरियर्स बनाम पटना पाइरेट्स
  •  92. तमिल थलाइवाज़ बनाम दबंग दिल्ली के.सी.
  •  93. जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम यूपी योद्धा
  • 18 अक्टूबर (शनिवार)
  •  94. बेंगलुरु बुल्स बनाम दबंग दिल्ली के.सी.
  •  95. तेलुगु टाइटन्स बनाम पुनेरी पलटन
  •  96. बंगाल वॉरियर्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स
  • 19 अक्टूबर (रविवार)
  •  97. तेलुगु टाइटन्स बनाम गुजरात जायंट्स
  •  98. यू मुंबा बनाम हरियाणा स्टीलर्स
  •  99. पटना पाइरेट्स बनाम पुनेरी पलटन
  • 21 अक्टूबर (मंगलवार)
  •  100. बंगाल वॉरियर्स बनाम तमिल थलाइवाज़
  •  101. यू मुंबा बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स
  •  102. हरियाणा स्टीलर्स बनाम गुजरात जायंट्स
  • 22 अक्टूबर (बुधवार)
  •  103. हरियाणा स्टीलर्स बनाम तेलुगु टाइटन्स
  •  104. बेंगलुरु बुल्स बनाम बंगाल वॉरियर्स
  •  105. दबंग दिल्ली के.सी. बनाम पटना पाइरेट्स
  • 23 अक्टूबर (गुरुवार)
  •  106. बेंगलुरु बुल्स बनाम गुजरात जायंट्स
  •  107. यूपी योद्धा बनाम यू मुंबा
  •  108. पटना पाइरेट्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स

इसके बाद 12 सितंबर से एक्शन शिफ्ट होगा जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम के इंडोर हॉल में। यहां पहले दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे-दो बार की चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम बेंगलुरु बुल्स, और फिर तमिल थलाइवाज़ बनाम बंगाल वॉरियर्स के बीच। जयपुर का प्रो कबड्डी में विशेष स्थान है। सीज़न 10 के दौरान यहीं पर लीग का ऐतिहासिक 1000वां मुकाबला खेला गया था।

तीसरा चरण चेन्नई के एसडीएटी मल्टीपर्पज़ इंडोर स्टेडियम में 29 सितंबर से शुरू होगा। पहले दिन यूपी योद्धाज और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला होगा। दूसरे मुकाबले में दबंग दिल्ली केसी और हरियाणा स्टीलर्स आमने-सामने होंगे। खास बात यह है कि इस मैच में स्टार रेडर नवीन कुमार अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलते नज़र आएंगे।

लीग चरण का समापन दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा, जो 13 अक्टूबर से शुरू होगा। इस चरण में दर्शकों को ज़बरदस्त मुकाबले देखने को मिलेंगे। इस चरण की शुरुआत पटना पाइरेट्स बनाम हरियाणा स्टीलर्स और यू मुम्बा बनाम यूपी योद्धाज जैसे दिलचस्प मुकाबलों के साथ होगी।

PKL 12 के प्लेऑफ का शेड्यूल बाद में होगा तय-

इस बार लीग चरण का अंत ट्रिपल हेडर मुकाबलों के साथ किया जाएगा, यानी हर दिन तीन-तीन मैचों का रोमांच, जिससे कबड्डी फैंस को भरपूर मनोरंजन मिलेगा। इसके बाद टूर्नामेंट प्लेऑफ चरण में प्रवेश करेगा, जिसके तारीखों का ऐलान बाद में होगा।

प्रो कबड्डी लीग के लीग कमिश्नर और मशाल स्पोर्ट्स के बिज़नेस हेड श्री अनुपम गोस्वामी ने इस मौके पर कहा, “सीज़न 12 प्रो कबड्डी लीग की विकास यात्रा में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है।

मल्टी-सिटी फॉर्मेट के ज़रिए हम ना केवल देशभर के कबड्डी प्रेमियों तक पहुंच बना रहे हैं, बल्कि उन क्षेत्रों में भी वापसी कर रहे हैं, जहां इस खेल को गहराई से पसंद किया जाता है। हमें विशाखापत्तनम लौटकर बहुत खुशी हो रही है। यह वापसी हमारी उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है कि हम कबड्डी को उसके मूल दर्शकों के और करीब लाना चाहते हैं।”

अखिल भारतीय कबड्डी महासंघ (AKFI) की मान्यता और मार्गदर्शन में, मशाल स्पोर्ट्स और जियोस्टार ने मिलकर प्रो कबड्डी लीग को भारत की सबसे सफल खेल लीगों में शुमार कर दिया है। इस लीग ने न केवल भारत के पारंपरिक खेल कबड्डी को नया जीवन दिया है, बल्कि इसके खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहचान दिलाई है।

पीकेएल 12 कब शुरू होगा?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 का आगाज शुक्रवार, 29 अगस्त से होगा।

पीकेएल 12 की मेजबानी कौन से शहर करेंगे?

वाइजैग, जयपुर, चेन्नई और दिल्ली पीकेएल सीजन 12 की मेजबानी करेंगे।

पीकेएल के डिफेंडिंग चैंपियन कौन हैं?

हरियाणा स्टीलर्स पीकेएल की डिफेंडिंग चैंपियन है। उन्होंने पटना पाइरेट्स को हराकर सीजन 11 में अपना पहला खिताब जीता था।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.

Latest News
Advertisement