Khel Now logo
HomeSportsOLYMPICS 2024Live Score

क्रिकेट न्यूज

Rohit Sharma नया हेड कोच बनाने के सख्त खिलाफ, भावुक होते हुए किया बड़ा खुलासा

Published at :June 4, 2024 at 11:35 PM
Modified at :June 4, 2024 at 11:36 PM
Post Featured Image

Neetish Kumar Mishra


Advertisement

हेड कोच के रूप में राहुल द्रविड़ का कार्यकाल जून में समाप्त होने वाला है।

कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नेतृत्व और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के मार्गदर्शन में भारतीय टीम 05 जून से यूएसए और वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) खेलने जा रही है। यह भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में द्रविड़ का आखिरी असाइनमेंट है, क्योंकि जून महीने में उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसके बाद भारतीय टीम को तीनों फॉर्मेट के लिए एक नया कोच मिलने वाला है।

बता दें कि, राहुल द्रविड़ ने साल 2021 में रवि शास्त्री के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच का पद संभाला था। तब से लेकर अब तक उनके मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने देश-विदेश में द्विपक्षीय सीरीजों में खूब सफलता हासिल की। इसके अलावा, उनकी कोचिंग के दौरान भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 का सेमीफाइनल और वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल खेला, जबकि वनडे एशिया कप 2023 में चैंपियन भी बने। अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 की चैंपियन बनकर द्रविड़ को एक यादगार विदाई देना चाहेगी।

राहुल द्रविड़ मेरे लिए बहुत बड़े आदर्श हैं – कप्तान Rohit Sharma

आयरलैंड के खिलाफ न्यूयॉर्क में खेले जाने वाले मैच से पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान रोहित शर्मा मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के बारे में भावुक हो गए। दरअसल, जब रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था, तब राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के कप्तान थे। रोहित ने अपने उन दिनों को याद करते हुए बताया कि उन्होंने द्रविड़ को मुख्य कोच बने रहने के लिए उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन शायद 51 वर्षीय दिग्गज अपना मन पूरी तरह से बना चुके थे।

कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, “वह (द्रविड़) मेरे पहले अंतरराष्ट्रीय कप्तान थे, वह मेरे लिए एक बहुत बड़े आदर्श हैं और उन्होंने वर्षों तक (भारतीय) टीम के लिए बहुत कुछ किया है – मैंने व्यक्तिगत रूप से उन्हें कोच के रूप में बने रहने के लिए मनाने की कोशिश की है। मैं उन्हें जाते हुए नहीं देख पाऊंगा।”

राहुल द्रविड़ के बारे में बात करते-करते भावुक हुए रोहित शर्मा

कप्तान रोहित शर्मा इस इंटरव्यू में राहुल द्रविड़ के बारे में बोलते-बोलते भावुक हो गए और थोड़ी देर रुककर खुद को संभाला। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह इस विषय में कोई और टिप्पणी नहीं करना चाहेंगे। बता दें कि, रोहित शर्मा के लिए भी बतौर कप्तान यह उनका आखिरी टी20 वर्ल्ड कप हो सकता है, इसीलिए वह इस टूर्नामेंट में किसी भी हाल में चैंपियन बनना चाहेंगे। अगर ऐसा होता है तो यह सिर्फ द्रविड़ के लिए ही नहीं बल्कि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रोहित शर्मा की भी यादगार विदाई हो सकती है।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Latest News
Advertisement
Advertisement