Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: दूसरे हफ्ते की 'टीम ऑफ द वीक' में हरियाणा स्टीलर्स के खिलाड़ियों का रहा बोलबाला

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :November 1, 2024 at 5:01 PM (GMT+5:30)
Modified at :November 1, 2024 at 5:01 PM (GMT+5:30)
PKL 11: दूसरे हफ्ते की 'टीम ऑफ द वीक' में हरियाणा स्टीलर्स के खिलाड़ियों का रहा बोलबाला

PKL 11 के दूसरे हफ्ते हरियाणा स्टीलर्स के डिफेंडर्स ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का दूसरा हफ्ता समाप्त हो चुका है। दो हफ्ते के बाद अंक तालिका में तमिल थलाइवाज की टीम टॉप पर बनी हुई है। थलाइवाज ने अभी तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 मैचों में जीत मिली है। एक मैच उनका टाई रहा है और एक मुकाबले में हार मिली है। पुनेरी पलटन की टीम दूसरे और यूपी योद्धाज की टीम तीसरे नंबर पर है। जबकि हरियाणा स्टीलर्स चौथे और जयपुर पिंक पैंथर्स पांचवें पायदान पर है।

दूसरे हफ्ते के दौरान कई सारे खिलाड़ी रहे जिन्होंने अपने प्रदर्शन से काफी ज्यादा प्रभावित किया। इन्हीं खिलाड़ियों को मिलाकर हमने ‘टीम ऑफ द वीक‘ बनाई है। आइए जानते हैं कि किन-किन खिलाड़ियों को इस लिस्ट में जगह मिली है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

रेडर्स

1. देवांक (पटना पाइरेट्स)

पटना पाइरेट्स के युवा रेडर देवांक को इस हफ्ते की ‘टीम ऑफ द वीक’ में जगह मिली है। देवांक ने तमिल थलाइवाज के खिलाफ मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाई थी। उन्होंने मैच में अकेले ही 25 प्वॉइंट लिए थे। इसी वजह से उनको इस हफ्ते की टीम में शामिल किया गया है। ओवरऑल वो अभी तक 50 प्वॉइंट ले चुके हैं।

2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली)

दबंग दिल्ली के आशु मलिक भी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें नवीन कुमार का उतना साथ नहीं मिल पा रहा है लेकिन आशु मलिक अपने परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत रहे हैं। उन्होंने दूसरे हफ्ते के दौरान 4 मैचों में 51 प्वॉइंट हासिल किए। इससे पता चलता है कि आशु मलिक ने कितना जबरदस्त खेल दिखाया है। ओवरऑल वो अभी तक सबसे ज्यादा 64 रेड प्वॉइंट हासिल कर चुके हैं।

3. नरेंद्र कंडोला (तमिल थलाइवाज)

तमिल थलाइवाज के नरेंद्र कंडोला को भी दूसरे हफ्ते की ‘टीम ऑफ द वीक’ में जगह मिली है। उन्होंने थलाइवाज के लिए लगभग हर एक मैच में बेहतरीन खेल दिखाया। नरेंद्र कंडोला ने पटना पाइरेट्स के खिलाफ मैच में 15 प्वॉइंट लिए थे। जबकि गुजरात जायंट्स के खिलाफ भी 15 प्वॉइंट लिए थे। कुल मिलाकर उन्होंने इस हफ्ते तीन मैचों में 33 प्वॉइंट लिए।

Khel Now’s Team of the Week for PKL 11 GW 2
Khel Now’s Team of the Week for PKL 11 GW 2

डिफेंडर्स

4. मोहम्मदरेजा शादलू (हरियाणा स्टीलर्स) – लेफ्ट कॉर्नर

हरियाणा स्टीलर्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी मोहम्मदरेजा शादलू को हमने लेफ्ट कॉर्नर की पोजिशन पर चुना है। दबंग दिल्ली के खिलाफ मैच में उन्होंने अकेले 10 प्वॉइंट लिए थे। जिसमें 5 रेड प्वॉइंट, 4 टैकल प्वॉइंट और एक बोनस था। एक बेहतरीन ऑलराउंड परफॉर्मेंस शादलू ने दिया था। ओवरऑल उन्होंने इस हफ्ते दो मैचों में 12 प्वॉइंट लिए।

5. जयदीप दहिया (हरियाणा स्टीलर्स) – (लेफ्ट कवर)

हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान जयदीप को लेफ्ट कवर की पोजिशन के लिए चुना गया। उन्होंने इस हफ्ते सीजन का पहला मैच खेला और आते ही हाई फाइव लगा दिया। इसी वजह से वो टीम में जगह पाने में कामयाब रहे हैं। ओवर ऑल जयदीप ने दो मैचों में 6 प्वॉइंट हासिल किए और अपनी टीम को दोनों ही मैचों में जीत भी दिलाई।

6. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – (राइट कॉर्नर)

पुनेरी पलटन के राइट कॉर्नर स्पेशलिस्ट गौरव खत्री ने दूसरे हफ्ते में दो मैचों में सात प्वॉइंट लिए। उन्होंने बेंगलुरू बुल्स के खिलाफ 4 और बंगाल वारियर्स के खिलाफ 3 प्वॉइंट हासिल किए थे। राइट कॉर्नर पर गौरव खत्री पुनेरी पलटन के लिए एक मजबूत दीवार बने हुए हैं। उन्होंने इस सीजन अभी तक सबसे ज्यादा 21 प्वॉइंट हासिल किए हैं। इसी वजह से उनको टीम में जगह मिली।

7. संजय धुल (हरियाणा स्टीलर्स) – (राइट कवर)

हरियाणा स्टीलर्स के राइट कवर स्पेशलिस्ट संजय धुल ने इस सीजन कमाल का खेल दिखाया। उन्होंने दो मैच खेले और इस दौरान कुल मिलाकर 10 प्वॉइंट लिए। यूपी योद्धा के खिलाफ मुकाबले में संजय धुल ने 6 प्वॉइंट हासिल किए थे। इस सीजन उन्होंने 4 मैचों में ओवरऑल 12 प्वॉइंट्स हासिल किए हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

​

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.